किरोड़ी को नार्को टेस्ट कराने की चुनौती, 500 करोड़ के घोटाले का आरोप

Mukesh Sharma | Jul 30, 2026, 20:17 IST
Share
डोटासरा का पलटवार
डोटासरा का पलटवार

राजस्थान में रीट-2021 पेपर लीक मामले में किरोड़ी लाल मीणा द्वारा अमित शाह को जांच पत्र लिखने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। डोटासरा ने पलटवार किया है। उन्होंने कृषि विभाग में 500 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए दोनों नेताओं के नार्को टेस्ट की चुनौती दी।

ऐसे समझें पूरा मामला

  • रीट-2021 पर सियासत, किरोड़ी लाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र।
  • डोटासरा बोले-पेपर लीक पर मेरा और कृषि घोटाले पर मंत्री का नार्को टेस्ट कराएं।
  • कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का आरोप, कृषि विभाग में हुआ 500 करोड़ का घोटाला।
  • डोटासरा ने आरोपों को अपनी छवि धूमिल करने की राजनीतिक साजिश बताया।
राजस्थान की राजनीति में रीट-2021 पेपर लीक मामला पीछा नहीं छोड़ रहा है। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने केंद्रीय गृह मंत्री को कांग्रेस सरकार में हुए पेपर लीक की जांच करवाने को पत्र लिखा।

जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर राजनीतिक द्वेष से काम करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कृषि विभाग में 500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाते हुए मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को नार्कों टेस्ट करवाने की चुनौती दी है।

तो लानत है ऐसे लोगों पर

डोटासरा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उन तमाम लोगों पर धिक्कार है, जो मुझ पर राजनीतिक द्वेषतापूर्वक अनर्गल आरोप लगाते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि पांच साल में भी आरोप साबित नहीं कर पाए तो ऐसे लोगों पर लानत है, जो मेरी छवि धूमिल करने के लिए दिन-रात षड्यंत्र करते हैं।

अगर हिम्मत है तो मुझ पर लगे आरोपों की जांच कराओ। भाजपा सरकार में कृषि विभाग में हुए 500 करोड़ के भ्रष्टाचार पर मंत्री का नार्को टेस्ट भी कराओ।

पांच साल में कुछ साबित नहीं कर पाए

मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि पिछले करीब पांच सालों से उनके विरुद्ध लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। लेकिन अब तक कोई भी आरोप साबित नहीं हो सका।

ढाई साल पहले के और ढाई साल अब मिलाकर पांच साल हो गए । लेकिन अगर डोटासरा को नहीं पकड़ पाए तो इसका मतलब साफ है कि मैंने कोई पेपर लीक नहीं किया।

दोनों का हो नार्को टैस्ट

डोटासरा ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच करवानी है तो दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट करवाया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के मामले में किरोड़ी लाल मीणा का और पेपर लीक मामले में मेरा नार्को टेस्ट करा लो। कोर्ट में लिखकर देने को भी तैयार हूं, तब पता चल जाएगा कि कौन किससे मिला हुआ है।

डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला तेज करते हुए कहा कि कृषि विभाग में 500 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। छोटा-मोटा मामला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि यदि सरकार वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ है तो इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए।

हमसे क्या आंख मिलाएंगे

डोटासरा ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर हमलावर होकर कहा कि जब एक आईपीएस अधिकारी ने फोन करके गिरफ्तारी की आशंका जताई तो ये सट्टा-गोपाली करके आ गए। वो हमसे क्या बात करेंगे, क्या आंख मिलाएंगे? डोटासरा ने आरोप लगाया कि अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी से बचने के लिए उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

किरोड़ी लाल मीणा के पत्र से बढ़ी सियासी हलचल

दरअसल, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर रीट 2021 पेपर लीक मामले की व्यापक जांच की मांग की है।

पत्र में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और सुभाष गर्ग सहित कई नामों का उल्लेख करते हुए विभिन्न दस्तावेज और तस्वीरें भी भेजे जाने का दावा किया गया है।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि राजीव गांधी स्टडी सर्कल से जुड़े लोगों की भूमिका कई भर्ती परीक्षाओं में संदिग्ध रही। रीट-2021 की गोपनीय प्रक्रिया में भी गंभीर अनियमितताएं हुईं। साथ ही पेपर प्रिंटिंग प्रेस के चयन और कथित आर्थिक लेनदेन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

ये खबर भी पढे़:-

एसीआर नही होने पर भी कर्मचारी को मिलेंगे सेवा लाभ, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

रामगढ़ बांध के अतिक्रमियों की मांगी सूची, HC बोला- बंद करें चाय-बिस्किट मीटिंग

8 दिन से अनशन पर बैठे छात्र-नेता को पुलिस ने उठाया, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग

हिस्ट्रीशीटरों के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 10 से ज्यादा निर्माण ध्वस्त

Tags:
  • अमित शाह
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • किरोड़ीलाल मीणा
  • भाजपा सरकार
  • रीट 2021 पेपर लीक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच