Top News: खबरें काम की... तिब्बत में 5 तीव्रता का भूकंप, बाढ़ से 1280 मौतें

Jitendra Shrivastava | Updated:
Share
top news (120)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, तिब्बत में 5 तीव्रता का भूकंप, बाढ़ आपदा से अब तक 1280 मौतें; रूस-यूक्रेन में बढ़ी जंग, गेहूं-मक्का महंगा होने का खतरा बढ़ा। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

तिब्बत में 5 तीव्रता का भूकंप, बाढ़ आपदा से अब तक 1280 मौतें

खबरें काम की | top news:नेपाल सीमा के पास तिब्बत में गुरुवार को 5 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। यह भूकंप उस समय आया है, जब तिब्बत और नेपाल में बाढ़ व भूस्खलन से अब तक 1280 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस-यूक्रेन में बढ़ी जंग, गेहूं-मक्का महंगा होने का खतरा बढ़ा

रूस-यूक्रेन युद्ध में ब्लैक सी नया संघर्ष क्षेत्र बन गया है। पिछले डेढ़ महीने में 300 से ज्यादा जहाजों को निशाना बनाया गया है। इससे समुद्री व्यापार प्रभावित हुआ है। रूस और यूक्रेन के अनाज निर्यात पर असर पड़ने से दुनियाभर में गेहूं और मक्का की कीमतें बढ़ने की आशंका है।

भारत का सबसे तेज ड्रोन तैयार, 500 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

भारत ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद की कंपनी अपोलियन डायनेमिक्स ने आहुति Mk-II इंटरसेप्टर ड्रोन बनाया है। इसकी रफ्तार करीब 500 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को रोकने में सक्षम है। ड्रोन का रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है।

एयरफोर्स का बड़ा कदम, 180 किमी तक मार करेगा स्वदेशी ग्लाइड बम

भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम खगांतक-243 का सफल परीक्षण किया है। 300 किलो वजन वाले इस बम में 125 किलो का वॉरहेड लगाया गया है। यह 144 से 180 किलोमीटर दूर तक हमला कर सकता है। इसे मिग-29के और मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमानों में शामिल किया जाएगा।

बिहार में गंगा उफान पर, 13 जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात

बिहार में लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश के काशी में भी बाढ़ का असर दिख रहा है। हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से 175 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं।

J&K के पीर पंजाल में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा

जम्मू-कश्मीर की पीर पंजाल रेंज में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। ऊपरी युसमार्ग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र को घेर लिया है।

तेलंगाना मंत्री कोंडा सुरेखा बर्खास्त, बेटी के आरोपों पर विवाद बढ़ा

तेलंगाना में मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाने की सिफारिश की गई है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने यह फैसला विवादित बयानों के बाद लिया। उनकी बेटी सुष्मिता पटेल ने सीएम और कांग्रेस नेताओं पर 200 करोड़ रुपए की जमीन उगाही के आरोप लगाए थे। मामला अब राजनीतिक विवाद बन गया है।

बिल्डरों को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- ब्रोशर में जो दिखाया वही बनाकर देना होगा

घर खरीदना ज्यादातर लोगों के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला होता है। लोग ब्रोशर देखकर सपने बुनते हैं। लेकिन कई बार असली प्रोजेक्ट कुछ और निकलता है। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि बिल्डर ब्रोशर में किए वादे नहीं तोड़ सकते। यह सिर्फ मार्केटिंग नहीं, एक जिम्मेदारी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ऑनलाइन शॉपिंग होगी महंगी! Flipkart-Amazon ने वेंडर्स पर बढ़ाई सख्ती

त्योहारी सीजन से ठीक पहले अमेजन और फ्लिपकार्ट ने वेंडर के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। ऑर्डर कैंसिल होने या डिलीवरी में देरी होने पर अब वेंडर को भारी जुर्माना देना होगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

CJP को लगा सुप्रीम कोर्ट से झटका, जारी रहेगी स्कूलों में बाहरी एंट्री पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान और यूपी के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर लगे बैन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। यह बैन स्कूलों में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया यूजर्स की मनमानी के बाद लगाया गया था। याचिकाकर्ता ने इसे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया था। कोर्ट ने इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अब राज्यों की पूर्व-अनुमति व्यवस्था बरकरार रहेगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

CGPSC 2025 के इंटरव्यू चयन पर सवाल, 265 पदों पर 608 अभ्यर्थी ही शॉर्टलिस्ट

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC एक बार फिर सवालों के घेरे में है। CGPSC 2021 की मुख्य परीक्षा पहले से जांच और विवादों में है। अब CGPSC 2025 के इंटरव्यू चयन को लेकर अभ्यर्थियों ने मोर्चा खोल दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ पुलिस भत्ता : 70 हजार जवानों के पांच हजार भत्ते पर रोक

छत्तीसगढ़ में 70 हजार पुलिसकर्मियों का 5 हजार रुपये प्रतिमाह विशेष रिस्पॉन्स अलाउंस अटका है। समीक्षा समिति की सिफारिशों के बावजूद प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय में लंबित है, जिससे जवानों का इंतजार बढ़ गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • CGPSC
  • रूस-यूक्रेन युद्ध
  • भूकंप
  • ड्रोन
  • बारिश
  • top news
  • एयरफोर्स
  • नेपाल
  • ऑनलाइन शॉपिंग
  • खबरें काम की
  • CJP
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी

By Sandeep Kumar

12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग

By Ramanand Tiwari

नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान

By Umeshwari Baghel

17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच