Top News: खबरें काम की... हिमस्खलन से रूस में 11 पर्वतारोहियों की मौत

Sandeep Kumar | Sept 08, 2026, 21:25 IST
Share
खबरें काम की
खबरें काम की

नमस्कार, रूस में हिमस्खलन से 11 पर्वतारोहियों की मौत; 6 लापता; दिमागी नक्सल विवाद पहुंचा कोर्ट, CJP नेताओं पर मानहानि केस दर्ज। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

रूस के पहाड़ पर बड़ा हादसा, हिमस्खलन में 11 पर्वतारोहियों की मौत; 6 अब भी लापता

रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र में हिमस्खलन ने पर्वतारोहण अभियान को दर्दनाक हादसे में बदल दिया। माउंट मिजहिरगी पर चढ़ाई कर रहे 33 पर्वतारोहियों के दल पर अचानक भारी बर्फ गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 पर्वतारोही अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव टीमों ने तलाश अभियान तेज कर दिया है। मुश्किल मौसम और बर्फीले हालात के बीच कई बचावकर्मी लगातार जुटे हुए हैं।

उपचुनाव का बिगुल बजा, 4 राज्यों की 4 सीटों पर 6 अक्टूबर को वोटिंग

देश के चार राज्यों में खाली हुई विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। चुनाव आयोग ने मतदान और मतगणना की तारीख जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम की सीटों पर चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। 6 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 9 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता भी लागू हो गई है।

BRICS समिट से पहले भारत आएंगे पुतिन, PM मोदी के साथ 11 सितंबर को होगी अहम बैठक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आएंगे। इस यात्रा के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात भी होगी। दोनों नेताओं की बैठक में व्यापार, आर्थिक साझेदारी, परिवहन और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। क्रेमलिन ने पुतिन की भारत यात्रा की पुष्टि करते हुए भारत-रूस संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का अहम हिस्सा बताया है।

एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला-70, 80, 90 फीसदी वेतन का नोटिफिकेशन रद्द

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) से भर्ती पाने वाले हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। जबलपुर हाईकोर्ट ने मप्र शासन के 70, 80, 90 फीसदी वेतन संबधी सभी नोटिफिकेशन को रद्द करने के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नेपाल बाढ़ का कहर जारी, 7 सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश तेज; हजारों अब भी लापता

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे के 13 दिन बाद भी कई लोग लापता हैं और सुरंगों में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। अब तक हजारों लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में मलबे और खराब रास्तों के कारण बचाव दलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की जान भी गई है।

वडोदरा में रैंप पर मोदी की एंट्री, जेन-जी संवाद में मोदी का राहुल गांधी पर तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट बात की। इस कार्यक्रम में 6 हजार युवा शामिल हुए। मोदी ने युवाओं को झूठे दावों से बचने की सलाह दी। उनका यह बयान राहुल गांधी के अभियान पर तंज माना जा रहा है। कार्यक्रम में खास रैंप और गाने भी आकर्षण का केंद्र रहे। वडोदरा का यह कार्यक्रम कई मायनों में अलग रहा। मंच से लेकर संगीत तक, हर चीज युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी। प्रधानमंत्री ने सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि रेलवे और तकनीक पर भी बात की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की पर्यवेक्षकों की सूची, इन दिग्गजों को कमान

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने चुनावी तैयारी को आगे बढ़ाते हुए संगठन स्तर पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अलग-अलग नगरीय निकाय क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक और सह पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस ने इस जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों और अनुभवी पदाधिकारियों को चुना है। इन नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति मजबूत करने और चुनावी तैयारियों की निगरानी का काम सौंपा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिमागी नक्सल विवाद पहुंचा कोर्ट, CJP नेताओं पर मानहानि केस दर्ज

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने CJP नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। भाटिया ने 2 करोड़ रुपए के हर्जाने, सार्वजनिक माफी और विवादित पोस्ट के प्रसार पर रोक लगाने की मांग की है। मामला एक कथित फर्जी पोस्ट से जुड़ा है, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया था।


राजस्थान निकाय चुनाव 2026: सीएम भजनलाल का ताबड़तोड़ प्रचार, वसुंधरा राजे दूर

राजस्थान का निकाय चुनाव भले ही वार्ड और शहरों का है, लेकिन प्रचार ने बड़े नेताओं का सियासी वजन भी सामने ला दिया है। BJP में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सबसे ज्यादा डिमांड दिख रही है। पांच दिन में उनके लिए 10 शहरों का रोड शो प्लान बनाया गया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को जिलों में उतारा गया और सतीश पूनिया को बूथ मैनेजमेंट में लगाया गया। लेकिन इस पूरी चुनावी दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अब तक मैदान से दूर हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सऊदी अरब के तेल ठिकानों पर हूती हमला, ड्रोन-मिसाइल वार से बढ़ा तनाव

top news :यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच तनाव बढ़ गया है। हूतियों ने सोमवार को सऊदी अरब के चार शहरों पर हमला किया। इन हमलों में 73 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमलों का असर अबहा एयरपोर्ट, किंग खालिद एयरबेस और अरामको की कुछ सुविधाओं पर भी पड़ा है। इससे पहले हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर अल-हज्म शहर की जेल पर हमला करने का आरोप लगाया था। हूतियों के अनुसार इस हमले में 11 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। वह अपनी मां के साथ पिता से मिलने जेल आया था। जेल अधिकारियों के मुताबिक मलबे में एक महिला समेत 35 कैदी अब भी फंसे हुए हैं।

मलेशिया में फ्लाइंग डॉक्टर हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच लोगों की मौत

खबरें काम की:मलेशिया के बोर्नियो द्वीप में एक बड़ा हादसा सामने आया है। हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद उसमें आग लग गई और वह पूरी तरह जलने लगा। फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 5 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। इनमें स्वास्थ्य मंत्रालय के चार सदस्य शामिल थे। इनमें एक मेडिकल ऑफिसर एक असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर और दो नर्सें थीं।

Tags:
  • राजस्थान
  • एमपी हाईकोर्ट
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • गौरव भाटिया
  • मलेशिया
  • BRICS
  • खबरें काम की
हेलीकॉप्टर क्रैश मामलाः सरकार ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को किया ब्लैकलिस्ट, बीमा दावा दबाए रखने पर कार्रवाई

By VINAY VERMA

हेलीकॉप्टर क्रैश मामलाः सरकार ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को किया ब्लैकलिस्ट, बीमा दावा दबाए रखने पर कार्रवाई
राजस्थान में आधी रात से CNG और PNG की दरें बढ़ीं, जयपुर में नई कीमतें 7 अक्टूबर से लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में आधी रात से CNG और PNG की दरें बढ़ीं, जयपुर में नई कीमतें 7 अक्टूबर से लागू
अंबिकापुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस की कार्रवाई

By

अंबिकापुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस की कार्रवाई
प्रमोशन में आरक्षण पर नई जंग: प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025 के विरोध में अब अजाक्स भी मैदान में

By Neel Tiwari

प्रमोशन में आरक्षण पर नई जंग: प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025 के विरोध में अब अजाक्स भी मैदान में
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज डबरा नगर पालिका के 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा, मचा हड़कंप

By Sandeep Kumar

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज डबरा नगर पालिका के 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा, मचा हड़कंप
भिलाई में 12.66 करोड़ के पेवर ब्लॉक घोटाले की जांच तेज, 9 अफसरों को नोटिस, 19 ठेकेदारों से भी मांगा जवाब

By Umeshwari Baghel

भिलाई में 12.66 करोड़ के पेवर ब्लॉक घोटाले की जांच तेज, 9 अफसरों को नोटिस, 19 ठेकेदारों से भी मांगा जवाब
दो दोस्तों की मौत के 14 महीने बाद दोनों घरों में लौटी खुशी, 12 घंटे के अंतर से जन्मे बेटे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दो दोस्तों की मौत के 14 महीने बाद दोनों घरों में लौटी खुशी, 12 घंटे के अंतर से जन्मे बेटे