Top News: खबरें काम की... नेपाल में फिर बाढ़ का कहर, 6 मौतें; कई रास्ते बंद

Jitendra Shrivastava | Sept 27, 2026, 21:43 IST
Share
top news (144)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... नेपाल में फिर बाढ़ और भूस्खलन का कहर, 6 मौतें; कई रास्ते बंद; PM मोदी मन की बात, सर्जिकल स्ट्राइक से भारत ने दिखाई ताकत। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर..

नेपाल में फिर बाढ़ और भूस्खलन का कहर, 6 मौतें; कई रास्ते बंद

खबरें काम की | top news:नेपाल में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से हालात गंभीर हो गए हैं। अलग-अलग हादसों में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है। कई घर और पुल बह गए हैं, जबकि हाईवे बंद होने से यातायात प्रभावित है। बुटवल में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

यमन के बाजार पर हवाई हमला, 7 की मौत और 40 लोग घायल

यमन के ताइज प्रांत में हुए हवाई हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है। हमले में 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाजार की दुकानों को निशाना बनाया गया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, हाल के महीनों में यमन संघर्ष के कारण सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।

मन की बात में बोले पीएम मोदी, सर्जिकल स्ट्राइक से भारत ने दिखाई ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम पीएम मोदी की मन की बात के 138वें एपिसोड में देशवासियों से कई अहम विषयों पर बात की। उन्होंने 28-29 सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का विशेष रूप से जिक्र किया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

देशभर में बारिश का कहर, छत्तीसगढ़ से बिहार तक बाढ़ के हालात

देश के कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के कारण केदारनाथ मार्ग पर हजारों यात्री फंस गए हैं। छत्तीसगढ़ में बाढ़ का पानी शराब की बोतलें बहा लाया। यूपी और बिहार में भी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

होर्मुज बंद होने से ईरान पर दबाव, ट्रंप ने किया बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से ईरान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। ट्रंप के मुताबिक तेहरान अब इस जलमार्ग को जल्द खोलना चाहता है। उन्होंने कहा कि बंदी के कारण ईरान की आय प्रभावित हुई है और दबाव बढ़ा है।

UNSC में भारत की स्थायी सीट को रूस का समर्थन, जर्मनी पर निशाना

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार को लेकर रूस ने भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका का प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए। उन्होंने जर्मनी और जापान की स्थायी सीट की मांग पर भी सवाल उठाए।

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, एक दिन में मिले 7 मेडल, कुल 37

एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को 7 मेडल अपने नाम किए। इनमें 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में रजत पदक जीता। वहीं एंसी सोजन, पारुल चौधरी और अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए।

वांगचुक की सरकार को डेडलाइन, 2 अक्टूबर बाद आंदोलन की चेतावनी

लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर सोनम वांगचुक ने सरकार को 2 अक्टूबर तक का समय दिया है। उन्होंने कहा कि मांगों पर प्रगति नहीं हुई तो शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह बयान पिछले साल लेह हिंसा के बाद हिरासत मामले के एक साल पूरे होने पर आया है।

NEET-UG पेपर लीक के डर से जागा NTA, अब CISF देगा पहरा; गृह मंत्रालय से मंजूरी

NEET पेपर लीक के बाद NTA ने दिल्ली दफ्तर की सुरक्षा CISF को सौंपी। 39 जवान गोपनीय क्षेत्रों की निगरानी करेंगे। एक्स-रे मशीन और मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। गृह मंत्रालय ने इस सुरक्षा व्यवस्था को मंजूरी दी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पंजाब में छात्रों का बवाल, पुलिस लाठीचार्ज के बाद हाईवे जाम

पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। छात्रा से जुड़े मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने हंगामा किया। पुलिस कार्रवाई के बाद पथराव और तोड़फोड़ की स्थिति बनी। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-अमृतसर हाईवे भी जाम कर दिया।

राहुल के वोट चोरी के आरोपों पर सीएम बोले, चुनाव पर भरोसा नहीं तो पद क्यों नहीं छोड़ते

छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है तो कांग्रेस नेताओं को पद छोड़ना चाहिए। साय ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस को घेरा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • पीएम मोदी
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • एशियन गेम्स
  • बाढ़
  • top news
  • नेपाल
  • UNSC
  • NEET पेपर लीक
  • मन की बात
  • खबरें काम की
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • बारिश का कहर
पंचायत चुनाव में कांग्रेस के टिकटों पर घमासान, सीताराम लांबा ने कहा-दफ्तरों पर ताले लगा दो

By Ashish Bhardwaj

पंचायत चुनाव में कांग्रेस के टिकटों पर घमासान, सीताराम लांबा ने कहा-दफ्तरों पर ताले लगा दो
जयपुर में सांड की टक्कर से मौत, परिवार को मिलेगा 61.35 लाख मुआवजा; बस का इंतजार कर रहे थे गिर्राज प्रसाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में सांड की टक्कर से मौत, परिवार को मिलेगा 61.35 लाख मुआवजा; बस का इंतजार कर रहे थे गिर्राज प्रसाद
एमपी में कागजों पर सुधर गए पांच हजार स्कूल, जमीनी हकीकत ने खोली मंत्री के दावों की पोल

By Aman Vaishnav

एमपी में कागजों पर सुधर गए पांच हजार स्कूल, जमीनी हकीकत ने खोली मंत्री के दावों की पोल
एमपी में खौफनाक वारदात: तुम्हारी बलि दूंगा कहकर बच्चे पर चाकू से नौ वार, मरा समझ जंगल में छोड़ा

By Arohi Raj

एमपी में खौफनाक वारदात: तुम्हारी बलि दूंगा कहकर बच्चे पर चाकू से नौ वार, मरा समझ जंगल में छोड़ा
जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 दोस्तों की मौत; खाटूश्यामजी से लौट रहे थे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 दोस्तों की मौत; खाटूश्यामजी से लौट रहे थे
एमपी के युवाओं को जर्मनी व जापान में मिलेगी नौकरी, ट्रेनिंग का 85% खर्च उठाएगी सरकार

By Aman Vaishnav

एमपी के युवाओं को जर्मनी व जापान में मिलेगी नौकरी, ट्रेनिंग का 85% खर्च उठाएगी सरकार
तबादले में प्रशासनिक जरूरतें अहम, कोर्ट ने कहा- कर्मचारी को मनचाही जगह पोस्टिंग का कानूनी अधिकार नहीं

By Jageshwar prasad

तबादले में प्रशासनिक जरूरतें अहम, कोर्ट ने कहा- कर्मचारी को मनचाही जगह पोस्टिंग का कानूनी अधिकार नहीं