Top News: खबरें काम की... PM मोदी और ट्रम्प ने फोन पर कूटनीतिक रिश्तों पर की बात, एशियाड में भारत ने 10वां गोल्ड जीता, टॉप-7 में पहुंचा

Jitendra Shrivastava | Sept 30, 2026, 21:44 IST
Share
Top News: खबरें काम की... PM मोदी-ट्रम्प वार्ता से एशियाड गोल्ड तक, INDIA ब्लॉक मार्च और देश-दुनिया की बड़ी खबरें
Top News: खबरें काम की... PM मोदी-ट्रम्प वार्ता से एशियाड गोल्ड तक, INDIA ब्लॉक मार्च और देश-दुनिया की बड़ी खबरें

Top News: खबरें काम की: नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... PM मोदी-ट्रम्प ने की फिर फोन पर बात, कूटनीतिक रिश्तों पर मंथन; एशियाड में भारत का धमाका, 10वां गोल्ड जीतकर टॉप-7 में पहुंचा; INDIA ब्लॉक का ऐलान: 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का करेंगे घेराव। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर.. मध्‍य प्रदेश| छत्तीसगढ़। राजस्थान

PM मोदी-ट्रम्प ने की फिर फोन पर बात, कूटनीतिक रिश्तों पर मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच बुधवार को फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका कूटनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। इस साल दोनों नेताओं की यह चौथी फोन वार्ता है। इससे पहले जून में G7 समिट में मुलाकात हुई थी।

एशियाड में भारत का धमाका, 10वां गोल्ड जीतकर टॉप-7 में पहुंचा

एशियन गेम्स में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वां गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 11वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में तीन और शूटिंग में एक स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ भारत की कुल पदक संख्या 60 पहुंच गई है। भारत ने ईरान को पीछे छोड़कर मेडल टैली में सातवां स्थान हासिल किया।

INDIA ब्लॉक का ऐलान: 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का घेराव, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 19 दल एकजुट

19 दलों ने INDIA bloc की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त पर सवाल उठाए। मांग है ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा। 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च होंगे। 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेराव होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने वोट चोरी का आरोप लगाया। विपक्ष चाहता है कि वोटर लिस्ट से नाम हटाना पारदर्शी हो। बैलेट पेपर से चुनाव की मांग भी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बिहार में बांध टूटा, 6 जिलों में बाढ़ का कहर; 1.59 लाख प्रभावित

नेपाल में भारी बारिश के बाद उत्तर बिहार की नदियां उफान पर हैं। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। सारण में बांध टूटने के बाद 6 जिलों के 1.59 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। यूपी में नदियां बढ़ीं तो आंध्र में बारिश के बाद कोहरे का असर दिखा।

इजराइल जा रही फ्लाइट के पायलट को मारा चाकू, भारतीय ने बचाई जान

दुबई से इजराइल जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट में बड़ा हादसा टल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक को-पायलट ने विमान पर कब्जे की कोशिश करते हुए पायलट पर हमला किया। भारतीय पायलट ने हिम्मत दिखाकर उसे रोका। इसके बाद विमान की सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

शाह का पंजाब पर हमला, बोले- 2029 तक नशामुक्त करेंगे प्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब दौरे के दौरान नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सत्ता में आने पर 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखेगी। जालंधर रैली में शाह ने कई राजनीतिक आरोप लगाए।

SIR वाले फॉर्म-6 से हटा अतिरिक्त घोषणा पत्र, चुनाव आयोग के दो आयुक्तों ने जताई थी आपत्ति

चुनाव आयोग (Election Commission) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरा कर चुके राज्यों में ऑनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा पत्र हटा दिया है। फॉर्म-6 में आवेदक से पूछा जा रहा था कि क्या उसके माता-पिता या दादा-दादी का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में दर्ज था। अब नए मतदाता बनने के लिए आवेदन करने वालों से एसआईआर से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी नहीं मांगी जाएगी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सूरत से राजस्थान आ रही लग्जरी बस का भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों के मरने की खबर, 5 घायल

गुजरात के आणंद में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जहां एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के परिणामस्वरूप 5 यात्रियों की जान चली गई और 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा सुबह 4 बजे हुआ, जब बस ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, विश्वविद्यालय का अनुभव भी अब काम आएगा, हनुमान अंश पर टैक्स की भरपाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा, सिनेमा और पूर्व अग्निवीरों से जुड़े तीन अहम फैसले लिए गए। सबसे ज्यादा असर सरकारी कॉलेजों में पढ़ाने वाले अतिथि व्याख्याताओं और पुलिस-वन-जेल विभाग में भर्ती की तैयारी कर रहे पूर्व अग्निवीरों पर पड़ेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा अस्पतालों पर छापा, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना और बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। प्रदेश के 100 से ज्यादा अस्पतालों में एक साथ जांच अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों के इलाज और बिलिंग से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
Tags:
  • आज की बड़ी खबरें
  • देश दुनिया की खबरें
  • पीएम मोदी ट्रम्प बातचीत
  • एशियन गेम्स भारत गोल्ड
  • INDIA ब्लॉक प्रदर्शन
  • चुनाव आयोग घेराव
  • बिहार बाढ़ अपडेट
  • फ्लाइट इमरजेंसी लैंडिंग
  • अमित शाह पंजाब दौरा
  • छत्तीसगढ़ आयुष्मान कार्रवाई
Rajasthan Top News: निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी, सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी कुर्सी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी, सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी कुर्सी
आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच, इनमें रायपुर के सात और बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल शामिल

By Arun Tiwari

आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच, इनमें रायपुर के सात और बिलासपुर के तीन हॉस्पिटल शामिल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, पांच आईपीएस समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, पांच आईपीएस समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : कैबिनेट के बड़े फैसले से लेकर आयुष्मान फर्जीवाड़े पर कार्रवाई तक, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें : कैबिनेट के बड़े फैसले से लेकर आयुष्मान फर्जीवाड़े पर कार्रवाई तक, पढ़ें दिनभर की अहम खबरें।
रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया

By VINAY VERMA

रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी

By Ashish Bhardwaj

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी
MP के सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने का प्लान अटका! मॉनिटरिंग ऐसी होगी तो परफॉर्मेंस कब सुधरेगी?

By Atul Dwivedi

MP के सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने का प्लान अटका! मॉनिटरिंग ऐसी होगी तो परफॉर्मेंस कब सुधरेगी?