सूरत से राजस्थान आ रही लग्जरी बस का भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों के मरने की खबर, 5 घायल

Ashish Bhardwaj | Sept 30, 2026, 14:21 IST
Share
अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा
अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

गुजरात के आणंद में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जहाँ एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के परिणामस्वरूप 5 यात्रियों की जान चली गई और 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा सुबह 4 बजे हुआ, जब बस ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • गुजरात एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक टक्कर में 5 यात्रियों की मौत।
  • सूरत से नाथद्वारा जा रही लग्जरी बस हादसे का शिकार हुई।
  • आणंद में तड़के 4 बजे ओवरटेक करते समय हुआ हादसा।
  • हादसे में 5 यात्री घायल, अस्पताल में इलाज जारी।
  • पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
गुजरात के आणंद जिले से राजस्थान आ रही बस का बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर लग्जरी बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हैं। घटना आणंद और नडियाद के बीच बोरियावी के पास हुई। साईं दर्शन ट्रेवल्स की बस ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान बस ट्रक से जा भिड़ी और उसके परखच्चे उड़ गए।

ओवरटेक करते वक्त हुई टक्कर

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। उस वक्त बस के ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। बस एक्सप्रेसवे की ओवरटेकिंग लेन में चल रही थी। ड्राइवर आगे चल रहे ट्रक से आगे निकलने की कोशिश में था। तभी बस सीधे ट्रक से जा टकराई।

टक्कर बेहद जोरदार थी बस का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया और चारों तरफ चीख पुकार मच गई। बस का एक तरफ का हिस्सा मलबे में बदल गया। कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस घटना की पुष्टि आणंद के एसपी जी.जी. जसानी ने हादसे की। उन्होंने बताया कि बस में 30 से 40 यात्री सवार थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाथद्वारा जा रहे थे यात्री

बस साईं दर्शन ट्रेवल्स की थी। यह सूरत से यात्रियों को लेकर राजस्थान आ रही थी। नडियाद सिविल अस्पताल के सीएमओ ने यात्रियों की मंजिल बताई। उनके मुताबिक सभी यात्री नाथद्वारा जा रहे थे।

नाथद्वारा राजस्थान के राजसमंद जिले में है। यहां श्रीनाथजी का प्रसिद्ध मंदिर है। गुजरात से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। सीएमओ ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत रास्ते में ही हो गई थी।

घायलों का इलाज जारी

हादसे की खबर मिलते ही आणंद ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर फंसे यात्रियों को निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें नडियाद सिविल अस्पताल और आणंद के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 5 घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चार शव आणंद जनरल अस्पताल भेजे गए। एक शव नडियाद सिविल अस्पताल में रखा गया है।

RPSC आवेदन संशोधन की आखिरी तारीख आज, जानें जरूरी जानकारी और प्रक्रिया
30 Sept 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन को संशोधित करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की है। अभ्यर्थियों को पहले अपनी OTR प्रोफाइल को अपडेट करना होगा ताकि वे आवेदन में आवश्यक बदलाव कर सकें। ध्यान रहे कि पात्रता शर्तों में कोई भी संशोधन नहीं किया जा सकता है, इसलिए सभी जानकारी को अच्छे से जांचना न भूलें।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

https://x.com/PMOIndia/status/2105174362609586204?s=20

मृतकों की पहचान जारी

पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल, दोनों जगह मोर्चा संभाला है। मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। उनके परिवारों से संपर्क की कोशिश जारी है। खबर लिखे जाने तक मृतकों के नाम सामने नहीं आए थे। हादसे की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

हादसे की वजह क्या रही

पुलिस की शुरुआती जांच में ओवरटेकिंग को वजह माना जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दो आशंकाएं जताई गई हैं। पहली, ओवरटेक करते वक्त ड्राइवर का नियंत्रण खो देना। दूसरी, तड़के ड्राइवर को झपकी आ जाना। असली वजह जांच पूरी होने पर ही साफ होगी।

विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर हमला, निकम्मों को बांटे टिकट, भरतपुर आने की हिम्मत की तो भारी पड़ेगा
30 Sept 2026 ,
By Mukesh Sharma
पूर्व कैबिनेट मंत्री महाराजा विश्वेंद्र सिंह ने गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर कड़े शब्दों में बयान दिए हैं, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की हालिया चुनावी हार के लिए जिलाध्यक्षों को जिम्मेदार ठहराया। डोटासरा का प्रदेश अध्यक्ष बने रहना भी उन्होंने गलत ठहराया और इस्तीफे की मांग की। साथ ही, उन्होंने शिक्षा मंत्री रहते हुए डोटासरा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से भी नहीं चूके।

रात के सफर पर फिर सवाल

इस हादसे ने रात के सफर की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े किए हैं। तेज रफ्तार और देर रात ड्राइविंग बड़ा खतरा बनती है। तड़के का वक्त ड्राइवरों के लिए सबसे मुश्किल माना जाता है। इस समय नींद का असर सबसे ज्यादा रहता है।

अब कई सवाल जांच के घेरे में हैं। क्या बस में दूसरा ड्राइवर मौजूद था? ड्राइवर कितने घंटे से लगातार गाड़ी चला रहा था? बस की रफ्तार कितनी थी? इन सवालों के जवाब जांच रिपोर्ट से ही मिलेंगे।

Tags:
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • सड़क हादसा
  • साईं दर्शन ट्रेवल्स
  • श्रीनाथ जी मंदिर नाथद्वारा
राजस्थान पंचायत चुनाव: 15 नवंबर तक की है डेडलाइन, तारीखों पर अब भी सस्पेंस बरकरार

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव: 15 नवंबर तक की है डेडलाइन, तारीखों पर अब भी सस्पेंस बरकरार
इंदौर के बिल्डर्स क्या करें, मास्टर प्लान, अहिल्या पथ, निगम के नोटिस, कॉलोनी सेल नियम सभी में उलझे

By Sanjay Gupta

इंदौर के बिल्डर्स क्या करें, मास्टर प्लान, अहिल्या पथ, निगम के नोटिस, कॉलोनी सेल नियम सभी में उलझे
ट्विशा शर्मा केस: धारा 108 पर फंसी गिरिबाला की जमानत, हाईकोर्ट ने दिया अमेंडमेंट का समय

By Sumit Kumar

ट्विशा शर्मा केस: धारा 108 पर फंसी गिरिबाला की जमानत, हाईकोर्ट ने दिया अमेंडमेंट का समय
भागीरथपुरा कांड की 112 पन्नों की रिपोर्ट- आईएएस शिवम, दिलीप यादव, प्रतिभा पाल को क्लीन चिट, रोहित सिसोनिया, भव्या मित्तल के साथ संजीव श्रीवास्तव घिरे

By Sanjay Gupta

भागीरथपुरा कांड की 112 पन्नों की रिपोर्ट- आईएएस शिवम, दिलीप यादव, प्रतिभा पाल को क्लीन चिट, रोहित सिसोनिया, भव्या मित्तल के साथ संजीव श्रीवास्तव घिरे
अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, विश्वविद्यालय का अनुभव भी अब काम आएगा, हनुमान अंश पर टैक्स की भरपाई

By VINAY VERMA

अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण, विश्वविद्यालय का अनुभव भी अब काम आएगा, हनुमान अंश पर टैक्स की भरपाई
70-80-90% सैलरी विवाद पर एमपी सरकार की चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस; 16 नवंबर को अगली सुनवाई

By Neel Tiwari

70-80-90% सैलरी विवाद पर एमपी सरकार की चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस; 16 नवंबर को अगली सुनवाई
CGST अधिकारी सांवलराम समेत दो बिचौलियों ने रिश्वत के लिए बनायी व्यवस्था, क्या है ACB की अगली रणनीति?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CGST अधिकारी सांवलराम समेत दो बिचौलियों ने रिश्वत के लिए बनायी व्यवस्था, क्या है ACB की अगली रणनीति?