अब घर बैठे चेक करें आपके इलाके में किस कंपनी का नेटवर्क है बेहतर, TRAI ने लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्म

Harrison Masih | Nov 05, 2026, 14:48 IST
Share
इंटरनेट की स्पीड और नेटवर्क की क्वालिटी चेक करना हुआ आसान, TRAI लाया Network Anubhav
इंटरनेट की स्पीड और नेटवर्क की क्वालिटी चेक करना हुआ आसान, TRAI लाया Network Anubhav

कई बार ऐसा होता है कि मोबाइल में फुल नेटवर्क दिखता है, लेकिन इंटरनेट ठीक से नहीं चलता। कभी वीडियो अटकता है, तो कभी कॉल के दौरान आवाज साफ नहीं आती। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर हमारे इलाके में किस टेलीकॉम कंपनी का नेटवर्क बेहतर है? अब इसका पता लगाना आसान हो गया है।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 'Network Anubhav' नाम से एक नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसकी मदद से यूजर्स अलग-अलग इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की स्पीड की जानकारी देख सकते हैं।

इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को दूसरे लोगों के नेटवर्क टेस्ट का डेटा भी मिलेगा। यानी आप अपने इलाके के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों में भी नेटवर्क की स्थिति देख सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर मोबाइल नेटवर्क और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है। TRAI का कहना है कि इससे टेलीकॉम कंपनियों को भी उन जगहों की पहचान करने में मदद मिलेगी, जहां नेटवर्क सुधारने की जरूरत है।

क्या है Network Anubhav प्लेटफॉर्म?

Network Anubhav एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। यहां अलग-अलग जगहों पर किए गए नेटवर्क टेस्ट के नतीजे देखे जा सकते हैं। इसके लिए TRAI ने अपने MySpeed और MyCall ऐप्स से मिले डेटा को शामिल किया है। इसके अलावा, TRAI की ओर से किए गए Independent Drive Tests का डेटा भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

आसान भाषा में समझें तो यह प्लेटफॉर्म आपको बताएगा कि किसी इलाके में इंटरनेट की स्पीड और कॉल की क्वालिटी कैसी है। इससे आप अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क की स्थिति को समझ सकते हैं।

सोशल मीडिया कंपनियों पर अब गलत पोस्ट के लिए होगी जिम्मेदारी, Facebook-Instagram और X के नियम बदलेंगे | Social Media Companies Will Now Be Responsible for Wrong Posts, Rules for Facebook-Instagram and X to Change
अब गलत पोस्ट के लिए जिम्मेदार होंगी कंपनियां, Facebook-Instagram और X के नियम बदलने की तैयारी
05 Nov 2026 ,
By Harrison Masih
सोशल मीडिया पर कोई गलत पोस्ट करता है, तो क्या उसके लिए प्लेटफॉर्म भी जिम्मेदार होगा? अब तक इसका जवाब ज्यादातर मामलों में नहीं था। लेकिन आने वाले समय में यह व्यवस्था बदल सकती है। केंद्र सरकार फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और X जैसी कंपनियों को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा खत्म करने पर विचार कर रही है।

मैप पर देख सकेंगे नेटवर्क की स्थिति

Network Anubhav का सबसे खास फीचर इसका Geospatial Map है। इसकी मदद से यूजर्स पूरे भारत में मोबाइल नेटवर्क और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की स्थिति देख सकते हैं।

इस मैप पर आप अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी फिल्टर कर सकते हैं। इसमें सर्विस प्रोवाइडर और नेटवर्क टेक्नोलॉजी के आधार पर रिजल्ट देखने का विकल्प मिलता है।

इसके अलावा, यूजर्स डाउनलोड और अपलोड स्पीड के आधार पर भी नेटवर्क की जानकारी देख सकते हैं। मैप को जूम करके किसी खास इलाके के नेटवर्क टेस्ट के नतीजे भी देखे जा सकते हैं।

P50, P80 और P90 स्पीड का क्या मतलब है?

इस प्लेटफॉर्म पर इंटरनेट स्पीड को समझने के लिए तीन अलग-अलग स्तर दिए गए हैं। इन्हें P50, P80 और P90 कहा जाता है।

  • P50 (मिडिल स्पीड): इसका मतलब है कि किए गए आधे टेस्ट में इतनी या इससे ज्यादा स्पीड मिली है।
  • P80 (मोबाइल ब्रॉडबैंड): यह वह स्पीड है, जो 80 प्रतिशत टेस्ट में हासिल हुई या उससे ज्यादा रही।
  • P90 (फिक्स्ड ब्रॉडबैंड): इसका मतलब है कि 90 प्रतिशत टेस्ट में इतनी या इससे ज्यादा स्पीड दर्ज की गई।
हालांकि, TRAI ने साफ किया है कि यूजर्स के टेस्ट पर आधारित ये आंकड़े नेटवर्क की गुणवत्ता का पूरा आकलन नहीं हैं। ये केवल अलग-अलग जगहों पर लोगों को मिलने वाले नेटवर्क अनुभव की जानकारी देते हैं। इसके साथ ही Independent Drive Tests के नतीजे भी देखे जा सकते हैं।

Airtel के नए कॉलिंग प्लान: अब बिना इंटरनेट डेटा के करें अनलिमिटेड बात, जानें 3 नए प्लान्स | Airtel's New Calling Plans: Now Talk Unlimited Without Internet Data, Know 3 New Plans
इंटरनेट नहीं चलाते तो डेटा का पैसा क्यों दें? Airtel ने लॉन्च किए 3 नए कॉलिंग प्लान, जानें क्या मिलेगी सुविधा
18 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
<b>Airtel Voice Only Plan:</b> मोबाइल पर सिर्फ बात करते हैं तो इंटरनेट डेटा का रिचार्ज क्यों कराएं? ऐसे ग्राहकों के लिए भारती एयरटेल ने तीन नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 185 रुपए है। इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलेगी। खास बात यह है कि इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है।

टेलीकॉम कंपनियों को भी मिलेगा फायदा

Network Anubhav केवल आम यूजर्स के लिए ही नहीं है। टेलीकॉम कंपनियां भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती हैं।

कंपनियां यहां कॉल क्वालिटी, नेटवर्क कवरेज और इंटरनेट स्पीड से जुड़ा डेटा देख सकती हैं। उन्हें लोकेशन, तारीख, समय और तकनीकी नतीजों जैसी जानकारी भी मिलेगी।

इससे कंपनियां उन इलाकों की पहचान कर सकेंगी, जहां नेटवर्क कमजोर है। इसके बाद वहां सुधार करने की जरूरत को समझना आसान होगा।

TRAI भी इस डेटा की मदद से टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता और ग्राहकों के अनुभव पर नजर रख सकेगा।

अब ऑनलाइन मिलेगी DND सर्विस की सुविधा

Network Anubhav में एक और खास सुविधा जोड़ी गई है। अब यूजर्स को Do Not Disturb यानी DND सर्विस से जुड़ी सुविधाएं भी ऑनलाइन मिलेंगी।

इसकी मदद से ग्राहक कमर्शियल कॉल और मैसेज को लेकर अपनी पसंद तय कर सकते हैं। अगर किसी को अनचाहे प्रमोशनल कॉल या मैसेज मिलते हैं, तो वह उनकी शिकायत भी दर्ज करा सकता है।

इसके अलावा, यूजर्स अपनी शिकायत का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। वे अपनी सभी शिकायतों की जानकारी भी देख सकते हैं। सर्विस प्रोवाइडर के हिसाब से शिकायतों को अलग-अलग देखने की सुविधा भी मिलेगी।

Vi के नए बिना डेटा वाले प्लान: अब सिर्फ कॉलिंग का खर्च, बुजुर्गों और सामान्य यूजर्स के लिए बड़ी राहत | Vi's New Data-Free Plans: Now Only Calling Charges, Big Relief for Elderly and General Users
Airtel और Vi के Voice Only प्लान में कौन बेहतर? जानें किसका रिचार्ज सस्ता और कहां ज्यादा फायदा
30 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
मोबाइल में इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन कॉलिंग और SMS के लिए हर महीने रिचार्ज कराना पड़ता है? ऐसे ग्राहकों के लिए Airtel और Vi के Voice Only प्लान काम आ सकते हैं। इन प्लान में बिना इंटरनेट डेटा के कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है। लेकिन सवाल है कि दोनों कंपनियों में किसका रिचार्ज ज्यादा सस्ता है?

MySpeed और MyCall ऐप से भी मिलेगी मदद

TRAI ने यूजर्स को MySpeed और MyCall ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। MySpeed की मदद से इंटरनेट की स्पीड चेक की जा सकती है। वहीं MyCall ऐप के जरिए कॉल की क्वालिटी से जुड़ी जानकारी दी जा सकती है।

TRAI का MySpeed Software Development Kit (SDK) भी उपलब्ध है। इसकी मदद से योग्य थर्ड-पार्टी ऐप्स अपने प्लेटफॉर्म में नेटवर्क टेस्ट करने की सुविधा जोड़ सकते हैं।

TRAI ने लोगों से अपील की है कि वे नियमित रूप से MySpeed और MyCall ऐप के जरिए नेटवर्क टेस्ट करें। इससे प्लेटफॉर्म पर ज्यादा डेटा जुटाया जा सकेगा। साथ ही देश के अलग-अलग इलाकों में नेटवर्क की सही स्थिति समझने में मदद मिलेगी।

  1. Network Anubhav प्लेटफॉर्म क्या है?
    Network Anubhav एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो यूजर्स को अलग-अलग इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड की जानकारी देता है। यह प्लेटफॉर्म TRAI के MySpeed और MyCall ऐप्स से मिले डेटा और Independent Drive Tests के नतीजों को शामिल करता है।
  2. P50, P80 और P90 स्पीड का क्या मतलब है?
    P50, P80 और P90 स्पीड वेबसाइट पर इंटरनेट स्पीड की तीन अलग-अलग श्रेणियाँ हैं। P50 का मतलब है कि आधे टेस्ट में मिली स्पीड, P80 में 80 प्रतिशत टेस्ट में मिली स्पीड, और P90 में 90 प्रतिशत टेस्ट के दौरान मिली स्पीड को दर्शाता है।
  3. Network Anubhav से टेलीकॉम कंपनियों को किस प्रकार का लाभ होगा?
    Network Anubhav प्लेटफॉर्म टेलीकॉम कंपनियों को कॉल क्वालिटी, नेटवर्क कवरेज और इंटरनेट स्पीड से जुड़े आंकड़े प्रदान करेगा, जिससे उन्हें कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों की पहचान करने और सुधार करने में मदद मिलेगी।
Tags:
  • myspeed
  • network anubhav -
  • network anubhav - -
  • मोबाइल नेटवर्क स्पीड चेक
  • TRAI
  • ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
IPS अनुराग सुजानिया अब दोस्त की IT कंपनी में बनेंगे पार्टनर! एक साल पहले बना लिया था प्लान, इस्तीफे की वजह आई सामने

By Aman Vaishnav

IPS अनुराग सुजानिया अब दोस्त की IT कंपनी में बनेंगे पार्टनर! एक साल पहले बना लिया था प्लान, इस्तीफे की वजह आई सामने
जयपुर पदयात्रा में श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट पर बोले अश्विनी वैष्णव, कहा- सभी पहलुओं की हो रही है जांच

By Jageshwar Prasad

जयपुर पदयात्रा में श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट पर बोले अश्विनी वैष्णव, कहा- सभी पहलुओं की हो रही है जांच
CBI के पांच पूर्व अफसरों पर झूठी गवाही का मामला रुका, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक

By Arun Tiwari

CBI के पांच पूर्व अफसरों पर झूठी गवाही का मामला रुका, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाई रोक
मध्य प्रदेश में दागी आबकारी अफसर, रायचुरा, दुबे और खरे ही नहीं... महिला अधिकारी रीनी और मंदाकिनी पर भी लगे दाग

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश में दागी आबकारी अफसर, रायचुरा, दुबे और खरे ही नहीं... महिला अधिकारी रीनी और मंदाकिनी पर भी लगे दाग
कोटा में लड्डुओं के लिए छात्रों का आंदोलन, सोशल मीडिया पर बनाई ‘लड्डू जनता पार्टी’

By Ashish Bhardwaj

कोटा में लड्डुओं के लिए छात्रों का आंदोलन, सोशल मीडिया पर बनाई ‘लड्डू जनता पार्टी’
राजस्थान पंचायत चुनाव की अनूठी कहानी, एक ही गांव की तीन बेटियां बनीं अलग-अलग पंचायतों में सरपंच

By Jageshwar Prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव की अनूठी कहानी, एक ही गांव की तीन बेटियां बनीं अलग-अलग पंचायतों में सरपंच
रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

By Harrison Masih

रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, अनवर ढेबर समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज