क्या टू-व्हीलर चालकों को देना होगा टोल टैक्स? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई सच्चाई

Rohit Sahu | Jun 26, 2025, 16:04 IST
Share
toll plaza nitin gadkari
toll plaza nitin gadkari

दो पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबर झूठी निकली। नितिन गडकरी ने अफवाहों का खंडन किया और स्पष्ट किया कि टू-व्हीलर पर टोल नहीं लगेगा। सरकार या NHAI ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।

25 जून, गुरुवार को एक वायरल खबर ने बाइक और स्कूटर चालकों में हलचल मचा दी थी। कई मीडिया हाउस ने टू-व्हीलर पर टोल टैक्स लगने की खबरें छापीं। खबरों में कहा गया कि 15 जुलाई 2025 से दोपहिया वाहन चालकों से भी टोल टैक्स वसूला जाएगा और इसके लिए FASTag जरूरी होगा। खबर में ये भी कहा गया कि अगर कोई वाहन चालक इसका पालन नहीं करेगा तो 2 रुपए का जुर्माना लगेगा। अब सरकार ने टू व्हीलर टोल टैक्स को लेकर सच सामने रखा है।

पहले से ही पंजीकरण में होता है भुगतान

हकीकत यह है कि जब आप नया टू-व्हीलर खरीदते हैं, तब ही उसका टोल शुल्क रजिस्ट्रेशन के दौरान ही वसूला जाता है। मतलब, आपको अलग से किसी टोल बूथ पर भुगतान करने की जरूरत नहीं होती। मगर वायरल खबर ने लोगों को भ्रमित कर दिया कि अब हर बार टोल गेट पर भी पैसे देने होंगे।

सरकार और NHAI ने बताई सच्चाई

इस खबर के सामने आने के बाद जब जांच की गई, तो सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने साफ कर दिया कि ऐसा कोई नियम नहीं बना है। NHAI ने यह भी कहा कि बाइक और स्कूटर जैसे दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स नहीं लिया जा रहा है, और न ही भविष्य में कोई ऐसी योजना है।

गडकरी बोले- ये सही पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस खबर को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर लिखा कि कुछ मीडिया संस्थान टू-व्हीलर पर टोल लगाने की झूठी खबरें फैला रहे हैं। ऐसा कोई निर्णय नहीं है। दोपहिया वाहन पहले की तरह टोल से छूट में रहेंगे। उन्होंने भ्रामक खबरों को गलत पत्रकारिता बताया।

यह भी पढ़ें...3 हजार रुपए में खत्म होगा टोल का झंझट! नितिन गडकरी ने कर दी FASTag को लेकर बड़ी घोषणा

कार, जीप वालों के लिए है FASTag वाला सालाना पास

18 जून 2025 को नितिन गडकरी ने बड़ा एलान किया था। परिवहन मंत्री गडकरी ने एक नया FASTag आधारित वार्षिक पास जारी करते हुए कहा था कि 15 अगस्त 2025 से नया सालाना पास लागू होगा। यह पास 3000 रुपए का होगा। जिसकी वैध्यता 1 साल या 200 यात्राओं तक होगी। पास को सिर्फ निजी इस्तेमाल की कार, जीप, वैन के लिए डिजाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें....सतना में टोल कर्मियों की पिटाई, 24 नकाबपोश बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, टोल न देने पर हुई बहस

टोल टैक्स के नियम क्या हैं, किसका नहीं लगता टोल

नियम के अनुसार बाइक या स्कूटर से चलने वालों को टोल टैक्स नहीं देना होता। FASTag की जरूरत भी दोपहिया वाहनों के लिए नहीं होती। टोल प्लाजा के पास रहने वालों को भी टोल से छूट मिलती है, 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोग अपने पते का प्रमाण (Address Proof) दिखाते हैं। सरकारी गाड़ियां जैसे पुलिस, फायर ब्रिगेड, सरकारी प्रायवेट एंबुलेंस, आर्मी आदि को टोल टैक्स से छूट है। परमवीर चक्र, अशोक चक्र जैसे पुरस्कार विजेताओं को भी टोल टैक्स नहीं देना होता। उन्हें बस अपना पहचान पत्र दिखाना होता है।इसके अलावा पैदल चलने वालों को भी टोल नहीं देना होता।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Toll Tax | Toll plaza | NHAI Toll Tax Hike | Toll Tax New Policy | नेशनल हाइवे पर टोल टैक्स | केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Tags:
  • नितिन गडकरी
  • Toll plaza
  • NHAI
  • नेशनल हाइवे पर टोल टैक्स
  • केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • Toll Tax
  • Toll Tax New Policy
  • NHAI Toll Tax Hike
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं