लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदे दो युवक, सदन में छोड़ी पीली गैस, सांसदों में मची अफरा-तफरी
Chandresh Sharma | Dec 13, 2023, 24:00 IST
लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदे दो युवक, सदन में छोड़ी पीली गैस, सांसदों में मची अफरा-तफरी
आज संसद पर हुए हमले की बरसी थी, लोकसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लोकसभा की कार्रवाई के दौरान दर्शक दीर्घा से दो युवक संसद सदस्यों की मेजों पर कूद पड़े।
NEW DELHI. आज संसद पर हुए हमले की बरसी थी, लोकसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लोकसभा की कार्रवाई के दौरान दर्शक दीर्घा से दो युवक संसद सदस्यों की मेजों पर कूद पड़े। युवकों के हाथ में कंटेनर थे जिसके जरिए उन्होंने सदन में पीला धुआं छोड़ना शुरु कर दिया। सुरक्षा कर्मियों ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
सदन के बाहर भी छोड़ी गई गैस
इधर सदन के बाहर भी एक महिला और युवक ने पीले रंग का धुआं छोड़ दिया। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवकों और महिला से पूछताछ की जा रही है।
सांसदों के विजिटर पास के जरिए पहुंचे सदन में
बताया जा रहा है कि लोकसभा सदन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले युवक संसद सदस्यों के विजिटर्स पास के जरिए सदन में पहुंचे थे। हालांकि सदन में जाने के पूर्व सुरक्षा कर्मी बकायदा लोगों की जांच करते हैं। ऐसे में धुएं छोड़ने वाले कंटेनर लेकर युवक लोकसभा की दर्शक दीर्घा तक कैसे पहुंच गए, यह बड़ा प्रश्न है।
ओम बिरला ने सदस्यों को किया आश्वस्त
इस घटना के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने समस्त सदस्यों को आश्वस्त किया कि अब चिंता की कोई बात नहीं है। साधारण धुआं था, घटना की प्रारंभिक जांच की जा रही है। अंतिम जांच रिपोर्ट आने पर सदस्यों को इससे अवगत कराया जाएगा। बिरला ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने सदन के अंदर से दो युवकों और सदन के बाहर से भी दो लोगों को अरेस्ट किया है।
आज ही के दिन हुआ था संसद पर हमला
बता दें कि 13 दिसंबर 2001 को ही संसद पर हमला हुआ था। जिसमें कई सुरक्षा कर्मी हताहत हुए थे। इस मामले में मुख्य मास्टर माइंड अफजल गुरु को फांसी की सजा दी गई थी।
पन्नू ने दी थी हमले की धमकी
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने संसद पर हमले की धमकी दी थी। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस अलर्ट पर थी। अमेरिका में रहने वाले पन्नू ने वीडियो जारी करके कहा था- हम संसद पर हमले की बरसी वाले दिन यानी 13 दिसंबर या इससे पहले संसद की नींव हिला देंगे। पन्नू ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु के साथ एक पोस्टर जारी किया था।

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel