UCO Bank के पूर्व चेयरमैन सुबोध गोयल को ED ने किया गिरफ्तार, लोन के बदले रिश्वत का आरोप

Rohit Sahu | May 19, 2025, 15:03 IST
Share
loan scam uco bank subodh kumar
loan scam uco bank subodh kumar

ईडी ने यूको बैंक के पूर्व चेयरमैन सुबोध गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने सीएसपीएल को बैंक लोन दिलवाने के बदले में रिश्वत ली।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने यूको बैंक (UCO Bank) के पूर्व चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुबोध कुमार गोयल को बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी कोलकाता स्थित उनके घर से की गई। कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) 2002 के तहत की गई।

ED ने 16 मई को उनको गिरफ्तार किया था। 17 मई को गोयल को विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 21 मई 2025 तक ईडी की रिमांड में भेज दिया है। ईडी की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, क्योंकि इसमें एक बड़े राष्ट्रीयकृत बैंक के बड़े अधिकारी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया गया है।

सीएसपीएल को दिए गए लोन पर घोटाले का आरोप

यह मामला छत्तीसगढ़ की एक कंपनी सीएसपीएल (CSPL) से जुड़ा है, जिसे यूको बैंक (uco bank) ने 6 हजार 210 करोड़ का भारी-भरकम लोन दिया था। यह लोन सुबोध गोयल के चेयरमैन रहते हुए स्वीकृत हुआ था। जांच में सामने आया है कि यह राशि कंपनी ने अन्यत्र भेज दी और इसका इस्तेमाल गलत ढंग से किया गया। इस गड़बड़ी को लेकर पहले ही सीबीआई (CBI) द्वारा एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अब ईडी इस मामले में आर्थिक गड़बड़ियों और धनशोधन (money laundering) की परतें खोल रही है।

ईडी का आरोप: गोयल को मिला कैश और संपत्ती का लाभ

ईडी ने दावा किया है कि इस लोन की मंजूरी और उसके दुरुपयोग के बदले में सुबोध गोयल को निजी फायदे दिए गए। इसमें नकद राशि, जमीन-जायदाद, कीमती सामान और लग्जरी होटल बुकिंग तक शामिल है। ईडी की जांच में सामने आया कि ये सभी फायदे गोयल तक शेल कंपनियों, फ्रंट कंपनियों और उनके परिवार के नाम से पहुंचे ताकि असली लेन-देन छुपाया जा सके। इतना ही नहीं, जांच में कई संपत्तियां भी गोयल और उनके परिजनों के नाम पर या उनकी देखरेख में खरीदी गई हैं।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी, करोड़ों की संपत्ति जब्त

ईडी इस मामले में पहले भी एक बड़ी गिरफ्तारी कर चुकी है। दिसंबर 2024 में सीएसपीएल के प्रमोटर संजय सुरेका को गिरफ्तार किया गया था। फरवरी 2025 में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। साथ ही, सुरेका और उनकी कंपनी की 510 करोड़ रुपए की संपत्तियां भी ईडी द्वारा दो अलग-अलग आदेशों में जब्त की गई हैं। अब सुबोध गोयल की गिरफ्तारी इस केस की अगली बड़ी कड़ी के रूप में देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें...पारदर्शिता के लिए बने पोर्टल के जरिए 161 करोड़ का घोटाला

ईडी की जांच और आगे की कार्रवाई

ईडी अब गोयल से पूछताछ कर रही है कि आखिर उन्होंने कितनी संपत्तियां और अवैध लाभ इस घोटाले से प्राप्त किए। साथ ही, इसमें शामिल अन्य बैंक अधिकारियों, दलालों और कंपनियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सुबोध गोयल के कार्यकाल में लोन प्रक्रिया में कैसे अनियमितता हुई, इसके पीछे कौन-कौन जिम्मेदार थे और कितने पैसों की हेराफेरी हुई – ये सभी सवाल अब ईडी की प्राथमिक जांच में शामिल हैं।

घोटाले की परतें और संभावित गिरफ्तारी की संभावना

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संभावना है कि आगे और भी कई बैंक अधिकारी और कारोबारी ईडी की जांच के घेरे में आ सकते हैं। ईडी यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस लोन घोटाले के पीछे कौन-कौन प्रमुख राजनीतिक और वित्तीय चेहरे रहे हैं। फिलहाल इस केस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें...शराब घोटाला में आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों के खिलाफ चलेगा केस, जानें उनके नाम

आसान भाषा में खबर को समझें

  • यूको बैंक के पूर्व चेयरमैन सुबोध गोयल को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया।
  • सीएसपीएल को 6 हजार 210 करोड़ रुपए का लोन मंजूर हुआ था, जिसे गलत तरीके से उपयोग किया गया।
  • ईडी का दावा – लोन मंजूरी के बदले गोयल को नकद और संपत्तियों में रिश्वत मिली।
  • इससे पहले प्रमोटर संजय सुरेका की गिरफ्तारी हो चुकी है और ₹510 करोड़ की संपत्तियां जब्त हुईं।
  • मामले की जांच जारी, आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


uco bank privatisation | Loan | PMLA Court | बैंक अधिकारी की संपत्ति जब्त | पूर्व बैंक अधिकारी पर ईडी की कार्रवाई

Tags:
  • ED
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • यूको बैंक
  • uco bank privatisation
  • Loan
  • पूर्व बैंक अधिकारी पर ईडी की कार्रवाई
  • बैंक अधिकारी की संपत्ति जब्त
  • PMLA Court
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा