भारत का पहला 'सिटी ऑफ लिटरेचर' बना केरल का कोझिकोड, यूनेस्को ने किया सम्मानित

Shreya Nakade | Jun 24, 2024, 11:15 IST
Share
कोझिकोड को यूनेस्को ने बनाया सिटी ऑफ लिटरेचर
कोझिकोड को यूनेस्को ने बनाया सिटी ऑफ लिटरेचर

कोलकाता को पीछे छोड़ केरल का कोझिकोड शहर भारत का पहला 'सिटी ऑफ लिटरेचर' बन गया है। 500 लाइब्रेरी वाले इस शहर को यूनेस्को ने साहित्यिक शहर की उपाधि दी है...

केरल के कोझिकोड शहर को यूनेस्को ने सिटी ऑफ लिटरेचर की उपाधि दी है ( kozhikode unesco city of literature )। इससे पहले अक्टूबर 2023 में यूनेस्को द्वारा कोझिकोड को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क की साहित्य श्रेणी में शामिल किया गया था।

केरल के स्टेट लोकल सेल्फ गवर्नमेंट डिपार्टमेंट मिनिस्टर एम बी राजेश ने यूनेस्को की घोषणा के बाद इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कोझिकोड को यह सम्मान मिलने पर खुशी जताई। साथ ही नगर निगम के कामकाज की तारीफ भी की।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि यूनेस्को से 'सिटी ऑफ लिटरेचर' की उपाधि हासिल करना इसलिए भी खास है, क्योंकि शहर ने कोलकाता जैसे समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास वाले शहरों को पीछे छोड़ दिया है।

कोझिकोड में 500 से ज्यादा लाइब्रेरी

कोझिकोड ने कोलकाता जैसी साहित्यिक विरासत से आगे निकलकर यूनेस्को की सूची में जगह बनाई है। यह शहर साहित्य का केंद्र बनकर उभरा है। कोझिकोड में 500 से ज्यादा लाइब्रेरी है। एमटी वासुदेवन नायर यहां के प्रसिद्ध लेखक रहे हैं। मलयालम के इस लेखक की साहित्यिक धरोहर से कोझिकोड शहर भरा हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...

NEET UG रीएग्जाम में 52% छात्र हुए शामिल, 1563 में से सिर्फ 813 ने दी परीक्षा

साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन

साहित्यिक शहर का दर्जा मिलने के बाद अगले चार वर्षों में, कोझिकोड अपनी साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की एक श्रृंखला की मेजबानी करेगा। मनानचिरा, ताली और कुट्टीचिरा जैसे प्रतिष्ठित स्थानों को साहित्यिक आयोजनों के सुसज्जित किया जाएगा। साहित्यिक शहर का दर्जा मिलने के बाद अब कोझिकोड अपने साहित्यिक विकास की ओर ज्यादा तेजी से काम करेगा।

ये खबर भी पढ़िए...

रेवन्ना परिवार सेक्स स्कैंडल : सूरज रेवन्ना इस काम के बाद युवक से बोला 2 करोड़ रुपए और रुपए ले लो

यूनेस्को क्या है ?

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्ट राष्ट्र का एक संगठन है। इसकी स्थापना 1945 में हुई थी। इसका उद्देश्य शांति और स्थिरता स्थापित करना था। यह वर्तमान में शिक्षा, अनुसंधान, संस्कृति और शांति के क्षेत्र में 22 पुरस्कार प्रदान करता है। 193 देश यूनेस्को के सदस्य हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

संसद सत्र आज से, नए सांसद लेंगे शपथ, विपक्ष उठाएगा NEET का मुद्दा

कोझिकोड यूनेस्को सिटी ऑफ लिटरेचर

Tags:
  • unesco
  • यूनेस्को
  • कोझिकोड
  • कोझिकोड में 500 से ज्यादा लाइब्रेरी
  • कोझिकोड यूनेस्को सिटी ऑफ लिटरेचर
  • सिटी ऑफ लिटरेचर
  • यूनेस्को क्या है
  • एमटी वासुदेवन नायर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि