सज धजकर दुल्हन करती रही इंतजार, प्रेमिका की शिकायत पर दूल्हे को बारात से ही उठा ले गई पुलिस
Amresh Kushwaha | May 01, 2026, 15:46 IST
up fatehpur groom arrested wedding day cheating case
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दुल्हन तैयार होकर बारत का इंतजार कर रही। वहीं, बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हे को पुलिस उठा ले गई। जानें क्या है पूरा मामला...
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी की खुशियों को पल भर में मातम और सन्नाटे में बदल दिया। जहां एक ओर बैंड-बाजे की धुन पर बाराती थिरक रहे थे, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने ऐन वक्त पर पहुंचकर दूल्हे को हिरासत में ले लिया। यह पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं था।
फतेहपुर जिले के सखियांव (मंडा सराय) गांव में बुधवार, 29 अप्रैल को मोहित नाम के युवक की बारात निकलने वाली थी। घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे और बारात विदा होने की रस्में (Rituals) चल रही थीं।
तभी अचानक हरियाणा से आई एक युवती ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। युवती ने दावा किया कि वह दूल्हे की प्रेमिका है और मोहित (दूल्हा) ने उसके साथ धोखा किया है। स्थिति बिगड़ती देख युवती ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस के सामने युवती ने जो आपबीती सुनाई, वह चौंकाने वाली थी। युवती के मुताबिक, मोहित और उसकी दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) पर हुई थी। आरोप है कि मोहित ने शादी का झांसा देकर जनवरी 2023 (January 2023) से उसे हरियाणा में अपने साथ लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) में रखा। इस दौरान उसने न केवल शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि युवती का आर्थिक शोषण भी किया। युवती ने बताया कि मोहित उसे लगातार शादी का भरोसा देता रहा था।
युवती ने अपनी शिकायत में जिक्र किया कि फरवरी 2026 में मोहित ने उसे फतेहपुर बुलाया और एक होटल में ठहराया। वहां भी उसने जल्द शादी करने का आश्वासन दिया और उसे वापस भेज दिया। वहीं, जैसे ही उसे पता चला कि मोहित गुपचुप तरीके से शादी करने जा रहा है, वह सीधा शादी वाले घर पहुंच गई।
इधर दुल्हन पक्ष के घर में बारात के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। दुल्हन लाल जोड़े में सज-धजकर अपने जीवनसाथी का इंतजार (Waiting) कर रही थी। वहीं, जब काफी देर तक बारात नहीं पहुंची, तो लड़की पक्ष ने फोन पर संपर्क किया। सच्चाई पता चलते ही खुशियां सन्नाटे में बदल गईं। दुल्हन के परिजन आनन-फानन में थाने पहुंचे। देर रात तक थाने में दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी रही, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण रिश्तेदार निराश होकर वापस लौट गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी मोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दूल्हे को बारात निकलने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...
छिंदवाड़ा में बिना दुल्हन के लौटी बारात, सबके सामने दूल्हे को छोड़ प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला
60 दिन की कम उम्र ने दूल्हे को बनाया नाबालिग, सरकारी गाड़ी में हुई दुल्हन की विदाई
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से शादी, दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से PMJJBY योजना में ढाई करोड़ की धोखाधड़ी, जिंदा लोगों को मरा दिखाया
खुशियों के बीच वो की एंट्री और फिर हंगामा
तभी अचानक हरियाणा से आई एक युवती ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। युवती ने दावा किया कि वह दूल्हे की प्रेमिका है और मोहित (दूल्हा) ने उसके साथ धोखा किया है। स्थिति बिगड़ती देख युवती ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दे दी।
फेसबुक वाली दोस्ती और लिव-इन का कड़वा सच
प्रेमिका पहुंची शादी वाले घर
सज-धजकर बैठी दुल्हन और थाने पहुंचे परिजन
पुलिस की कार्रवाई पर दूल्हा को जेल
ये खबर भी पढ़िए...
छिंदवाड़ा में बिना दुल्हन के लौटी बारात, सबके सामने दूल्हे को छोड़ प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला
60 दिन की कम उम्र ने दूल्हे को बनाया नाबालिग, सरकारी गाड़ी में हुई दुल्हन की विदाई
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से शादी, दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से PMJJBY योजना में ढाई करोड़ की धोखाधड़ी, जिंदा लोगों को मरा दिखाया
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava