हाथरस सत्संग हादसे को लेकर राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, रखी ये बड़ी मांग
Vikram Jain | Jul 07, 2024, 22:41 IST
UP Hathras accident Rahul Gandhi wrote letter CM Yogi
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाथरस सत्संग हादसे को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दुख जताया हैं। साथ ही सहायता राशि बढ़ाने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।
NEW DELHI. उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए भगदड़ में 120 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद जमकर सियासत हो रही है। प्रदेश की बीजेपी सरकार विपक्ष के निशाने पर है। इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम योगी से मुआवजे की राशि को बढ़ाने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।
सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मुआवजा जल्द से जल्द दिया जाना चाहिए और घायलों को उचित उपचार मुहैया कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाथरस में भगदड़ की घटना में 120 से अधिक लोगों की मौत की खबर से मैं स्तब्ध हूं। मैं हृदय में पीड़ा के साथ आपको यह पत्र लिख रहा हूं और मुझे पता है कि आप भी उस पीड़ा को महसूस कर रहे होंगे। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अलीगढ़ और हाथरस जिलों के कई पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनका दर्द बांटने की कोशिश की।
राहुल गांधी ने पत्र में यह भी कहा कि लोगों को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को हाथरस का दौरा किया था और पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए पत्र में कहा हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर मेरे पास कहने को कोई शब्द नहीं थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पत्र के माध्यम से सीएम योगी से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से घोषित मुआवजा अपर्याप्त है। मैं आग्रह करता हूं कि मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए और इसे जल्द से जल्द दिया जाए। आगे यह भी कहा कि लोगों को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को हाथरस का दौरा किया था और पीड़ितों से मुलाकात की।
ये खबर भी पढ़ें... CM Helpline पर शिकायत करने पर भड़के नायब तहसीलदार , कमरे में बंद कर किसान को पीटा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पीड़ित परिवारों ने मुझसे यह भी साझा किया कि इस पूरी घटना के लिए स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और असंवेदनशीलता जिम्मेदार है। इस मामले में उचित और पारदर्शी जांच न केवल भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की दिशा में एक कदम होगी, बल्कि इससे इन पीड़ित परिवारों का न्याय व्यवस्था में विश्वास भी पुन: स्थापित होगा।
ये खबर भी पढ़ें... TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ नए कानून के तहत FIR दर्ज, जानें क्या पूरा मामला
उन्होंने कहा कि न्याय के नजरिए से भी दोषियों को कठोर सजा दिया जाना आवश्यक है। दुख की इस घड़ी में हम सभी का दायित्व है कि हम पीड़ित परिवारों का साथ दें। कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता और स्वयं मैं इस मामले में आपकी हरसंभव मदद के लिए उपलब्ध हैं। आशा है कि इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए आप सहायता के संदर्भ में किए जाने वाले कार्यों को विशेष प्राथमिकता देंगे।
हादसे से मैं स्तब्ध हूं...
हाथरस में पीड़ितों से मुलाकात का किया जिक्र
हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र के माध्यम से उनसे अवगत कराया।
मुख्यमंत्री जी से मुआवजे की राशि को बढ़ाकर शोकाकुल परिवारों को जल्द से जल्द प्रदान… pic.twitter.com/omrwp3QGNP
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 7, 2024
मुआवजा अपर्याप्त, राशि बढ़ाई जाए
ये खबर भी पढ़ें... CM Helpline पर शिकायत करने पर भड़के नायब तहसीलदार , कमरे में बंद कर किसान को पीटा
प्रशासन की लापरवाही का किया जिक्र
ये खबर भी पढ़ें... TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ नए कानून के तहत FIR दर्ज, जानें क्या पूरा मामला
दोषियों को कठोर सजा दिया जाना आवश्यक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari