यूपी पुलिस का कारनामा, आरोपी की जगह जज को ही बना दिया आरोपी, वारंट में लिखा नाम

Rohit Sahu | Apr 14, 2025, 15:45 IST
Share
up nagma khan
up nagma khan

आगरा में चोरी के एक केस में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक इंस्पेक्टर ने अदालत के निर्देश में आरोपी की जगह मजिस्ट्रेट का नाम दर्ज कर दिया।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक थानेदार की बड़ी लापरवाही के चलते कोर्ट की मजिस्ट्रेट को ही आरोपी बना दिया गया। इस गंभीर चूक पर कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। अदालत ने कहा कि संबंधित थाने का अफसर न्यायिक प्रक्रिया की प्राथमिक समझ भी नहीं रखता।

चोरी के आरोपी की थी सुनवाई

मामला 23 मार्च का है जब चोरी के एक केस की सुनवाई उत्तर प्रदेश की अदालत में होनी थी। इस केस में आरोपी राजकुमार उर्फ पप्पू फरार चल रहा था। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह आरोपी की तलाश कर रिपोर्ट दे। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर बनवारीलाल अदालत में पेश हुए और बताया कि आरोपी नगमा खान के पते पर दबिश दी गई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिली।

क्या है पूरा मामला

आगरा में एक चोरी के मामले की सुनवाई के दौरान, मुख्य आरोपी नगमा खान के फरार होने के कारण पुलिस ने अदालत में पेश होकर बताया कि उन्होंने उसके आवास पर छापा मारा था, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया कि नगमा खान के खिलाफ फैसला सुनाया जाए। अदालत ने पहले पुलिस को लेटर जारी कर आरोपी के बारे में पता करने का आदेश दिया था।

वारंट में मजिस्ट्रेट का नाम डाला

आदेश का जवाब देने के लिए सब इंस्पेक्टर कोर्ट में पहुंचे। यहां यूपी पुलिस ने यहां बड़ा कारनामा कर दिया। संबंधित थाने में तैनात इंस्पेक्टर ने मजिस्ट्रेट के भेजे गए आदेश को गैर-जमानती वारंट समझ लिया। इस वारंट में जहां आरोपी का नाम लिखना था, वहां मजिस्ट्रेट नगमा खान का नाम दर्ज कर दिया गया। यानी मजिस्ट्रेट को ही आरोपी बना दिया गया।

कोर्ट में उजागर हुई लापरवाही

23 मार्च को ही जब यह चूक अदालत के सामने आई तो मजिस्ट्रेट नगमा खान ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यह पुलिस की बड़ी चूक है और इससे साफ होता है कि पुलिस अधिकारी को न्यायिक दस्तावेजों की समझ ही नहीं है। क्या आरोप पत्र और क्या कोर्ट का आदेश पुलिसवालों को समझ नहीं आता है। थाने में अदालत के आदेश को पढ़ने, समझने और लागू करने की प्रक्रिया तक सही तरीके से नहीं अपनाई गई।

जज ने पुलिस को लगाई फटकार

मजिस्ट्रेट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा यह बेहद खराब स्थिति है। पुलिस अधिकारी को यह तक नहीं पता कि कोर्ट ने आदेश किसके खिलाफ जारी किया था। उससे यह उम्मीद भी नहीं की जा सकती कि वह अदालत के आदेश को समझेगा और सही तरीके से कार्रवाई करेगा।

इस पूरे घटनाक्रम ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अदालत की ओर से की गई तीखी टिप्पणी से साफ है कि न्यायिक आदेशों को लेकर पुलिस का लापरवाह रवैया किसी भी वक्त न्याय प्रणाली को प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें...यूपी में बिल्डर ने खुद को बताया माफिया विकास दुबे का रिश्तेदार, प्लॉट के नाम पर 42 लाख की ठगी

यह भी पढ़ें...उमा भारती से मिले यूपी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बोले- कलश यात्रा में पुलिस ने की बर्बरता

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • उत्तरप्रदेश पुलिस
  • UP police
  • आगरा की खबरें
  • Firozabad
  • पुलिस की लापरवाही
दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; कुल 824 फेरे होंगे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; कुल 824 फेरे होंगे
झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले

By Ashish Bhardwaj

झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले
उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल
कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, ED की पूछताछ खत्म होते ही जेल भेजने का आदेश

By VINAY VERMA

कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, ED की पूछताछ खत्म होते ही जेल भेजने का आदेश
रायपुर में CM हाउस के बाहर युवक का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस से झूमाझटकी के बाद हिरासत में

By Umeshwari Baghel

रायपुर में CM हाउस के बाहर युवक का हंगामा, गाड़ियों के शीशे तोड़े, पुलिस से झूमाझटकी के बाद हिरासत में
MP Teacher Promotion: 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज, DPI ने 8 साल का रिकॉर्ड जांचने के दिए निर्देश

By Arohi Raj

MP Teacher Promotion: 32 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की तैयारी तेज, DPI ने 8 साल का रिकॉर्ड जांचने के दिए निर्देश
27% OBC आरक्षण पर सरकार करती रही विचार, यूथ फॉर इक्वलिटी की सुप्रीम कोर्ट में कैविएट, अब एकतरफा स्टे की राह मुश्किल

By Neel Tiwari

27% OBC आरक्षण पर सरकार करती रही विचार, यूथ फॉर इक्वलिटी की सुप्रीम कोर्ट में कैविएट, अब एकतरफा स्टे की राह मुश्किल