UPSC Exam Calendar 2027 का नया परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें परीक्षा की पूरी टाइमलाइन

Kaushiki | May 21, 2026, 09:21 IST
Share
Exam Calendar august 2026
Exam Calendar august 2026

संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने साल 2027 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 23 मई 2027 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 20 अगस्त 2027 से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

UPSC Exam Calendar 2027: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर आई है। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने अपना नया कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने साल 2027 में होने वाली सभी बड़ी परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल बता दिया है।

ये एग्जाम कैलेंडर छात्रों को अपनी पढ़ाई की सही प्लानिंग करने में मदद करेगा। जो उम्मीदवार आईएएस, आईपीएस या सेना में जाना चाहते हैं, वे इसे देख सकते हैं। इस साल का पूरा टाइमलाइन अब सबके सामने आ चुका है।

UPSC 2027: जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल

परीक्षा का नाम (Name of Exam)नोटिफिकेशन की तारीख (Notification Date)आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date to Apply)परीक्षा शुरू होने की तारीख (Exam Date)
UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित----09.01.2027
कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा, 202702.09.202622.09.202610.01.2027
इंजीनियरिंग सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा, 202716.09.202606.10.202631.01.2027
CBI (DSP) LDCE16.12.202605.01.202727.02.2027
UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित----13.03.2027
CISF AC(EXE) LDCE-202725.11.202615.12.202614.03.2027
N.D.A. & N.A. परीक्षा (I), 2027 और C.D.S. परीक्षा (I), 202702.12.202622.12.202611.04.2027
सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा, 2027 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा13.01.202702.02.202723.05.2027
UPSC परीक्षा के लिए आरक्षित----05.06.2027
इंजीनियरिंग सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा, 2027----18.06.2027
I.E.S./I.S.S. परीक्षा, 202710.02.202702.02.202718.06.2027
कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (मुख्य) परीक्षा, 2027----19.06.2027
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF ACs) परीक्षा, 202717.02.202709.03.202704.07.2027
कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा, 202703.03.202723.03.202718.07.2027
UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित----31.07.2027
UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित----07.08.2027
सिविल सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा, 2027----20.08.2027
N.D.A. & N.A. परीक्षा (II), 2027 और C.D.S. परीक्षा (II), 202712.05.202701.06.202719.09.2027
UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित----25.09.2027
UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित----16.10.2027
UPSC परीक्षा के लिए आरक्षित----23.10.2027
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (मुख्य) परीक्षा, 2027----21.11.2027
UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित----04.12.2027
S.O./Steno (GD-B/GD-I) LDCE15.09.202705.10.202718.12.2027
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 की तारीख की घोषणा हो चुकी है। इसका पहला नोटिफिकेशन 13 जनवरी 2027 को जारी किया जाएगा। छात्र 2 फरवरी 2027 तक अपना फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं।

इसके बाद प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 23 मई 2027 को किया जाएगा। यह परीक्षा रविवार के दिन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा को पास करने वाले छात्र अगले चरण में जाएंगे।

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा यानी मेन्स एग्जाम 20 अगस्त 2027 से शुरू होगा। यह परीक्षा लगातार पांच दिनों तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद भारतीय वन सेवा की मुख्य परीक्षा 21 नवंबर 2027 से शुरू होगी।



NDA और CDS परीक्षा की तारीखें

डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए भी तारीखें आ गई हैं। एनडीए-I और सीडीएस-I परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया काफी पहले शुरू हो जाएगी।

वहीं साल की दूसरी डिफेंस परीक्षा यानी एनडीए-II और सीडीएस-II 19 सितंबर 2027 को होगी। इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 12 मई 2027 को जारी किया जाएगा। छात्र समय पर इसके फॉर्म भर सकते हैं।

इसके अलावा इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। इसकी मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 को होने वाली है। आयोग ने सभी तारीखों को स्पष्ट कर दिया है।

अन्य सरकारी परीक्षाओं का टाइम टेबल

कैलेंडर के मुताबिक, कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2027 को होगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी सीएपीएफ की परीक्षा 4 जुलाई 2027 को तय की गई है। इसका नोटिफिकेशन 17 फरवरी को आएगा।

इसके साथ ही कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 18 जुलाई 2027 को आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 23 मार्च 2027 रखी गई है। छात्र अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने अपने नोटिस में एक जरूरी बात भी साफ कही है। विशेष परिस्थितियों में इन परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवार समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करते रहें।

कैलेंडर में कई तारीखों के आगे UPSC RT/परीक्षा के लिए आरक्षित लिखा है। इसका मतलब है कि आयोग इन तारीखों को किसी नई सीधी भर्ती परीक्षा या किसी परीक्षा के टलने पर इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित रखता है। आयोग ने साफ किया है कि ये तारीखें टेम्पररी हैं। कंडीशंस और जरूरतों को देखते हुए इनमें बाद में बदलाव भी किया जा सकता है।

UPSC 2027
UPSC 2027


UPSC क्या है

UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग भारत की सबसे प्रमुख संवैधानिक और अहम संस्था है। ये संस्था सरकार के लिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस जैसी सेवाओं में काम करने वाले अधिकारियों को चुनती है। UPSC की परीक्षा तीन स्टेज में होती है।

पहले प्रारंभिक (Prelims), फिर मुख्य परीक्षा (Mains), और आखिर में इंटरव्यू। यही तीनों स्टेज मिलकर यूपीएससी का फुल प्रोसेस बनाते हैं।

यह क्या काम करता है?

UPSC हर साल Civil Services Examination (CSE), NDA, CDS, और IFS जैसी बड़ी यूपीएससी एग्जाम आयोजित करता है। इसके माध्यम से देश को आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS), और आईएफएस (IFS) जैसे टॉप क्लास ऑफिसर्स मिलते हैं, जो देश के प्रशासन को संभालते हैं।

यह परीक्षा कौन दे सकता है?

UPSC https://upsconline.nic.in की सिविल सेवा परीक्षा (upsc exam calander) में बैठने के लिए उम्मीदवार का Graduated होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।

यह कैसे काम करता है?

UPSC का चयन प्रोसेस तीन कड़े चरणों में पूरा होता है:

  • Prelims Exam: यह पहला ऑब्जेक्टिव चरण होता है।
  • Mains Exam: यह दूसरा लिखित चरण होता है।
  • Interview: आखिरी दौर में उम्मीदवार की पर्सनैलिटी का टेस्ट होता है।
इन तीनों चरणों को पार करने वाले मेरिट लिस्ट (UPSC Exam Preparation) के टॉप उम्मीदवारों को देश की सेवा करने का मौका मिलता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

UPSC Prelims 2026: UPSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा के तुरंत बाद आएगी आंसर की, देने होंगे 3 सबूत

10वीं और 12वीं प्राइवेट की, मजदूरी की फिर लाए UPSC में 270वीं रैंक, IPS चूनाराम जाट की प्रेरक कहानी

UPSC की शून्य जानकारी से AIR 4 पाने की IAS अतुल प्रकाश की प्रेरक कहानी

UPSC Prelims Admit Card 2026: जारी होने वाला है एडमिट कार्ड, जानें 5 बड़े बदलाव

Tags:
  • UPSC Exam
  • यूपीएससी एग्जाम
  • सरकारी नौकरी
  • यूपीएससी
  • upsc exam calander
  • UPSC Exam Preparation
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि