UPSC Exam के नियम बदले, अब बार-बार परीक्षा नहीं दे सकेंगे चयनित उम्मीदवार
Aman Vaishnav | Feb 05, 2026, 09:20 IST
upsc civil services exam 2026 rule changes
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में नए नियम लागू किए गए हैं। इसके तहत अब सिलेक्शन के बाद दोबारा परीक्षा देने की आजादी पहले जैसी नहीं होगी।
UPSC CSE Notification 2026: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इस बार 933 पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है। आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी है। वहीं इस बार प्रयास और पात्रता से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है।
नए नियमों के मुताबिक, अब एक बार सिलेक्शन के बाद आपको बार-बार परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा। सेवा में रहते हुए दोबारा परीक्षा देने का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लेकिन, IAS और IFS के लिए पुराने नियम वैसे के वैसे रहेंगे।
अगर कोई अफसर सलेक्ट हो जाता है, तो उसे एक बार अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का मौका मिलेगा।
जारी नोटिफिकेशन मुताबिक, एक बार UPSC में सिलेक्ट होने के बाद आप सिर्फ अगला Attempt ही दे सकते हैं, यानी फिर इसके बाद आपको UPSC देना बैन हो जाएगा।
मतलब, अगर आप 2026 में सलेक्ट हो गए, तो आप अपनी रैंक सुधारने के लिए बस 2027 का Exam दे सकते हैं।
अब इससे ये होगा कि एक ही स्टूडेंट बार-बार सलेक्ट नहीं हो पाएगा। MPPSC में भी ऐसा नियम लागू करने की मांग उठ रही है। क्योंकि यहां तो लोग 5-5 बार सलेक्ट हो चुके हैं!
बता दें कि MPPSC में पिछले 1 साल में तीन इंटरव्यू के रिजल्ट जारी हुए हैं। इसमें 25 अधिकारी टॉप 50 में वही थे जो पहले से ही चयनित हो चुके थे।
उदाहरण से समझें
अगर कोई पहले से कोई आईपीएस बन चुका है या उसकी नियुक्ति हो चुकी है, तो उसे सीएसई 2026 से फिर से आईपीएस नहीं मिलेगा।
वहीं किसी ने प्रीलिम्स पास कर लिया है, लेकिन मेन्स से पहले वह आईएएस या आईएफएस बन जाता है, तो उसे मेन्स देने की अनुमति नहीं मिलेगी।
सिविल सर्विस एग्जाम-2026 में अगर आपको ग्रुप-ए या आईपीएस जैसी बड़ी पोस्ट मिलती है, तो आपको अपनी रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार मिलेगा, यानी सीएसई-2027 में। लेकिन ये मौका तभी मिलेगा जब आपको ट्रेनिंग जॉइन न करने की छूट (वन टाइम एक्सेम्शन) मिलेगी।
अगर आप ट्रेनिंग जॉइन नहीं करते या ये छूट नहीं लेते, तो जो सेवा आपको सीएसई-2026 और सीएसई-2027 के आधार पर मिली है, वो खुद-ब-खुद रद्द हो जाएगी।
अगर कोई CSE 2026 में सलेक्ट हो जाता है और वो CSE 2027 देना चाहता है, तो उसे आयोग से अनुमति लेनी होगी। और अगर वो CSE 2028 या इसके बाद की परीक्षा देना चाहता है, तो उसे इस्तीफा देना पड़ेगा।
मतलब, अब एक बार सलेक्ट होने के बाद अगला कदम बहुत सोच-समझ कर उठाना होगा!
UPSC CSE 2026 Notification out :अब से एग्जाम सेंटर में एंट्री सिर्फ फेस ऑथेंटिकेशन के बाद ही मिलेगी। इस बार प्रयास और पात्रता से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जैसे सिलेक्शन के बाद दोबारा परीक्षा देने की आजादी अब नहीं रहेगी। नए नियमों के मुताबिक, अब सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
लेकिन IAS और IFS के पुराने नियम वैसे के वैसे ही रखे गए हैं। जो अफसर चुने जाएंगे, उन्हें एक बार अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का मौका मिलेगा।
आवेदन सिर्फ ऑनलाइन होगा। आपको आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाना है। प्रोसेस को 4 आसान स्टेप्स में बांटा गया है:
इस बार यूपीएससी फोटो और साइन को लेकर काफी सख्त है। फॉर्म भरते वक्त आपको लाइव फोटो (वेबकैम से) खींचनी होगी। और साइन करते वक्त ध्यान रखें कि आपको सफेद कागज पर काली स्याही से तीन बार साइन करना है और फिर उसे अपलोड करना है।
UPSC के लिए आपको तीन स्टेप्स से होकर गुजरना होगा:
हर साल करीब 10 लाख से ज्यादा लोग UPSC की परीक्षा में बैठते हैं। 2025 में करीब 10 लाख लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 14 हजार161 लोग प्रीलिम्स पास कर मेन्स तक पहुंचे थे। 2 हजार 736 लोगों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। 979 लोग फाइनल सिलेक्शन में शामिल हुए।
वहीं साल 2024 में लगभग 13 लाख लोगों ने आवेदन किया था। 5.8 लाख लोग प्रीलिम्स में शामिल हुए थे। 1009 लोगों का सिलेक्शन हुआ। 2023 में भी लगभग 13 लाख एप्लिकेशन आए थे। 1016 लोगों का फाइनल सिलेक्शन हुआ था।
ये खबरें भी पढ़िए... मोटे पैकेज की नौकरी छोड़ की यूपीएससी की तैयारी, पहले आईआरएस फिर बने आईएएस ऋषि गर्ग व्यापम की बड़ी लापरवाही! एक ही दिन में UPSC और NRDA की परीक्षा, हजारों छात्र परेशान एजुकेशन न्यूज: करियर को दें नई उड़ान, UPSC Vacancy में सरकारी जॉब का मौका, ऐसे करें आवेदन MP Govt Job: एमपी में इंजीनियरों की सीधी भर्ती, बिना परीक्षा नौकरी
नए नियमों के मुताबिक, अब एक बार सिलेक्शन के बाद आपको बार-बार परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा। सेवा में रहते हुए दोबारा परीक्षा देने का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लेकिन, IAS और IFS के लिए पुराने नियम वैसे के वैसे रहेंगे।
अगर कोई अफसर सलेक्ट हो जाता है, तो उसे एक बार अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का मौका मिलेगा।
अब UPSC Exam बार-बार नहीं दे सकेंगे!
मतलब, अगर आप 2026 में सलेक्ट हो गए, तो आप अपनी रैंक सुधारने के लिए बस 2027 का Exam दे सकते हैं।
अब इससे ये होगा कि एक ही स्टूडेंट बार-बार सलेक्ट नहीं हो पाएगा। MPPSC में भी ऐसा नियम लागू करने की मांग उठ रही है। क्योंकि यहां तो लोग 5-5 बार सलेक्ट हो चुके हैं!
बता दें कि MPPSC में पिछले 1 साल में तीन इंटरव्यू के रिजल्ट जारी हुए हैं। इसमें 25 अधिकारी टॉप 50 में वही थे जो पहले से ही चयनित हो चुके थे।
उदाहरण से समझें
उदाहरण के लिए, अगर किसी का 2026 में IPS में सलेक्शन हुआ, तो वह 2027 में अपनी परफॉर्मेंस सुधारने के लिए परीक्षा दे सकता है। उसके बाद अगर वह फिर से परीक्षा देना चाहता है, तो उसे सेवा से इस्तीफा देना पड़ेगा।
आईपीएस बनने वाले ध्यान दें
वहीं किसी ने प्रीलिम्स पास कर लिया है, लेकिन मेन्स से पहले वह आईएएस या आईएफएस बन जाता है, तो उसे मेन्स देने की अनुमति नहीं मिलेगी।
यूपीएससी 2026 में पहली बार दिखेंगे ये बदलाव
अगर आप ट्रेनिंग जॉइन नहीं करते या ये छूट नहीं लेते, तो जो सेवा आपको सीएसई-2026 और सीएसई-2027 के आधार पर मिली है, वो खुद-ब-खुद रद्द हो जाएगी।
अगर कोई CSE 2026 में सलेक्ट हो जाता है और वो CSE 2027 देना चाहता है, तो उसे आयोग से अनुमति लेनी होगी। और अगर वो CSE 2028 या इसके बाद की परीक्षा देना चाहता है, तो उसे इस्तीफा देना पड़ेगा।
मतलब, अब एक बार सलेक्ट होने के बाद अगला कदम बहुत सोच-समझ कर उठाना होगा!
फेस ऑथेंटिकेशन से मिलेगी एंट्री
लेकिन IAS और IFS के पुराने नियम वैसे के वैसे ही रखे गए हैं। जो अफसर चुने जाएंगे, उन्हें एक बार अपनी परफॉर्मेंस सुधारने का मौका मिलेगा।
इम्पोर्टेन्ट डेट्स
- आवेदन शुरू: 4 फरवरी, 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 24 फरवरी, 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 24 मई, 2026
अप्लाई कैसे करें?
- सबसे पहले अपना प्रोफाइल बनाएं।
- रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट करें।
- फिर फॉर्म भरें।
- आखिर में फीस जमा करें और सेंटर चुनें।
इस बात का रखें ध्यान
UPSC के लिए किसको कितने मौके मिलेंगे?
- General/EWS के लिए 6 मौके हैं (आयु सीमा 32 साल तक)।
- OBC के लिए 9 मौके हैं (आयु सीमा 35 साल तक)।
- SC/ST के लिए कोई सीमा नहीं है (आयु सीमा 37 साल तक)।
UPSC CSE 2026 की क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
- प्रीलिम्स
- मेन्स
- इंटरव्यू
हर साल इतने एस्पिरेंट्स देते हैं एग्जाम..
वहीं साल 2024 में लगभग 13 लाख लोगों ने आवेदन किया था। 5.8 लाख लोग प्रीलिम्स में शामिल हुए थे। 1009 लोगों का सिलेक्शन हुआ। 2023 में भी लगभग 13 लाख एप्लिकेशन आए थे। 1016 लोगों का फाइनल सिलेक्शन हुआ था।
ये खबरें भी पढ़िए... मोटे पैकेज की नौकरी छोड़ की यूपीएससी की तैयारी, पहले आईआरएस फिर बने आईएएस ऋषि गर्ग व्यापम की बड़ी लापरवाही! एक ही दिन में UPSC और NRDA की परीक्षा, हजारों छात्र परेशान एजुकेशन न्यूज: करियर को दें नई उड़ान, UPSC Vacancy में सरकारी जॉब का मौका, ऐसे करें आवेदन MP Govt Job: एमपी में इंजीनियरों की सीधी भर्ती, बिना परीक्षा नौकरी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj