UPSC CSE रिजल्ट के बाद सामने आई कटऑफ, ये रही पूरी लिस्ट

Anjali Dwivedi | Mar 10, 2026, 17:17 IST
Share
upsc-cse-2025
upsc-cse-2025

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की कट-ऑफ जारी कर दी है। सामान्य वर्ग के लिए प्रीलिम्स में 92.66 और फाइनल सिलेक्शन के लिए 963 अंक की कट-ऑफ गई है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 के नतीजों के बाद अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। परिणाम घोषित होने के ठीक चार दिन बाद, आयोग ने प्रीलिम्स, मेन्स और फाइनल सिलेक्शन के लिए कैटेगरी वार कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस कठिन परीक्षा की जो छात्र भविष्य में की तैयारी करना चाहते हैं, उनके लिए यह आंकड़े समझना बेहद जरूरी है।

Prelims की कट-ऑफ

यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम के जीएस पेपर-1 के आधार पर कट-ऑफ तय की गई है। जनरल केटेगरी के लिए इस बार कट-ऑफ 92.66 रही। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए यह 89.34 और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 92.00 दर्ज की गई।

अन्य वर्गों की बात करें तो अनुसूचित जाति (SC) के लिए कट-ऑफ 84.00, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 82.66 और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 76.66 से 40.66 अंकों के बीच रही।

मुख्य परीक्षा (Mains) कट-ऑफ

मेंस एग्जाम, जो उम्मीदवारों की लेखनी और समझ का असली टेस्ट होती है, उसमें सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ 739 अंक रही। ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों के लिए 706, ओबीसी (OBC) के लिए 717, एससी (SC) के लिए 700 और एसटी (ST) वर्ग के लिए 694 अंक निर्धारित किए गए। इन अंकों को पार करने वाले छात्र ही इंटरव्यू तक पहुंच पाएंगे।

फाइनल कटऑफ (प्री,मेन्स और इंटरव्यू)

प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के कुल अंकों को मिलाकर जो फाइनल सिलेक्शन लिस्ट तैयार हुई, उसमें सामान्य वर्ग का कट-ऑफ 963 नंबर रहा। ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 926, ओबीसी (OBC) के लिए 931, एससी (SC) के लिए 905 और एसटी (ST) वर्ग के लिए 902 नंबर रहा। इन जादुई आंकड़ों को छूने वाले 958 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश आयोग ने की है।

आयोग ने बताया कैसे तय की गई कटऑफ

लोक सेवा आयोग की तरफ से बताया गया है कि प्रीलिम्स कट-ऑफ सिर्फ जीएस पेपर 1 के आधार पर तय की गई है। वहीं जीएस पेपर 2 (CSAT) केवल क्वालिफाइंग था, जिसमें न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य थे।

बता दें कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा के नतीजे 6 मार्च को ही घोषित कर दिए गए थे। राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने इस साल देशभर में टॉप (यूपीएससी टॉपर) किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सफल और असफल सभी उम्मीदवारों की व्यक्तिगत मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

UPSC Result 2025: कैंसर को 4 बार मात देकर संजय डहरिया बनें IAS अधिकारी

Upsc Success Story: मां की सिलाई और पिता की ड्राइवरी ने बेटे को बनाया IPS अफसर

UPSC 2025 में इंदौर की अनन्या, दीक्षा, समीक्षा और रिशुल के साथ दृष्टिबाधित अक्षत ने भी पाई सफलता

UPSC Result 2025: रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने हासिल की 35वीं रैंक, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

Tags:
  • संघ लोक सेवा आयोग
  • UPSC
  • यूपीएससी
  • यूपीएससी टॉपर
  • सिविल सेवा परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच