उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, 57 मजदूर बर्फ में दबे

Sourabh Bhatnagar | Feb 28, 2025, 14:28 IST
Share
thesootr
thesootr

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से भयंकर हिमस्खलन हुआ, जिसमें 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में बड़ा हादसा हो गया, जहां ग्लेशियर टूटने के कारण भीषण हिमस्खलन हुआ। इस हादसे में 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए, जिनमें से 10 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि बाकी 47 मजदूरों की तलाश जारी है। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन), आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) और गढ़वाल स्काउट की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

हिमस्खलन के समय मजदूर कर रहे थे निर्माण कार्य

जानकारी के अनुसार, जब हिमस्खलन (avalanche) हुआ, उस समय बड़ी संख्या में मजदूर वहां काम कर रहे थे। ये सभी मजदूर बीआरओ के एक ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे। ग्लेशियर टूटने के बाद बर्फ का बड़ा हिस्सा तेजी से नीचे गिरा और चारों ओर अफरातफरी मच गई। कुछ मजदूरों ने समय रहते खुद को बचा लिया, लेकिन 57 मजदूर इसकी चपेट में आ गए। राहत कार्य के दौरान 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि बाकी को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया और प्रभावित मजदूरों की सुरक्षा की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने राहत अभियान को और तेज कर दिया है। फिलहाल, बचाव दल आधुनिक उपकरणों की मदद से बर्फ के नीचे दबे मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल में बिगड़ा मौसम

पिछले दो दिनों से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम बेहद खराब बना हुआ है। भारी बारिश और बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही इन इलाकों में भारी हिमपात और बारिश की चेतावनी जारी की थी।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिलों में भी मौसम के कहर से भारी नुकसान हुआ है। आज ही कुल्लू और मंडी से तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं। मंडी जिले के ओट इलाके में लैंडस्लाइड के कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुल्लू में नालों में बारिश का पानी ओवरफ्लो हो गया, जिससे कई गाड़ियां बहने की खबर आई है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन दल हाई अलर्ट पर हैं और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैनात किए गए हैं। आने वाले दिनों में यदि मौसम और खराब होता है, तो राहत और बचाव कार्य में और भी कठिनाइयां आ सकती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मौसम समाचार
  • चमोली हादसा
  • उत्तराखंड
  • रिकॉर्ड तेजी से पिघल रहा ग्लेशियर
  • CM Pushkar Singh Dhami
  • Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami
  • national news hindi
  • हिमस्खलन
  • चमोली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच