Waqf Act: वक्फ कानून पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, केंद्र को जारी किया नोटिस
Sandeep Kumar | Apr 16, 2025, 20:12 IST
wakf-amendment-law
वक्फ कानून के खिलाफ दायर 100 से अधिक याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने कानून पर रोक लगाने से इनकार किया। कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या वह हिंदू धार्मिक ट्रस्टों में मुसलमानों को शामिल करने को तैयार है।
देश दुनिया न्यूज: भारत में वक्फ बोर्ड कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को दो घंटे की सुनवाई हुई। इस कानून के खिलाफ 100 से अधिक याचिकाएं दायर की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है, लेकिन कानून के लागू होने पर कोई रोक नहीं लगाई।
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन कानून (Waqf Act ) को लेकर करीब दो घंटे तक सुनवाई हुई। 100 से ज्यादा याचिकाओं के तहत यह मामला अब देश में संवैधानिक और धार्मिक अधिकारों की बहस का केंद्र बन चुका है। कोर्ट ने फिलहाल कानून पर रोक लगाने से इनकार किया है लेकिन कई तीखे सवाल केंद्र सरकार से पूछे।
ये खबर भी पढ़िए... अमित शाह का नीमच दौरा, CRPF के 86वें राइजिंग डे कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, CM भी होंगे शामिल
सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अंतरिम आदेश जारी करने के पक्ष में था। केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की आपत्ति के बाद कोर्ट ने फैसला टाल दिया। अब इस मामले में अगली सुनवाई गुरुवार को दोपहर 2 बजे होगी।
ये खबर भी पढ़िए... सरपंच को पद से हटाने पर हाईकोर्ट की रोक, सिंगल बेंच के आदेश में मिलीं खामियां
देशभर में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में कई जगहों पर हिंसा भड़की है, खासतौर पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में। इस पर कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई। सॉलिसिटर जनरल ने भी कहा कि हिंसा का इस्तेमाल अदालत पर दबाव बनाने के लिए नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने दो टूक कहा कि वह इस पर विधिसम्मत निर्णय देगा, न कि दबाव में आकर।
ये खबर भी पढ़िए... सरला मिश्रा कांडः फिर खुलेगी केस फाइल, दिग्विजय सिंह पर लगे थे आरोप
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बहस के दौरान कहा कि नए वक्फ कानून के तहत अब बोर्ड में हिंदुओं को भी सदस्य बनाया जाएगा। इससे मुस्लिम धार्मिक संस्थानों के अधिकारों का उल्लंघन है। इस पर कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया है। कोर्ट ने कहा है कि "क्या सरकार मुसलमानों को हिंदू धार्मिक ट्रस्टों जैसे तिरुपति या अन्य संस्थानों के बोर्ड में सदस्य बनने की अनुमति देगी?"
ये खबर भी पढ़िए... जज बीआर गवई बनेंगे CJI, बुलडोजर एक्शन को बताया था ‘असंवैधानिक’
कपिल सिब्बल और अन्य वकीलों ने कहा नए कानून में गैर-मुस्लिमों को वक्फ बोर्ड में शामिल करना संविधान के अनुच्छेद 26 का उल्लंघन है। वहीं केंद्र सरकार की ओर से SG तुषार मेहता का कहना है कि कानून का उद्देश्य पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है, न कि धार्मिक हस्तक्षेप।
वक्फ को लेकर SC में बहस
ये खबर भी पढ़िए... अमित शाह का नीमच दौरा, CRPF के 86वें राइजिंग डे कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, CM भी होंगे शामिल
अंतरिम आदेश पर टली सुनवाई
ये खबर भी पढ़िए... सरपंच को पद से हटाने पर हाईकोर्ट की रोक, सिंगल बेंच के आदेश में मिलीं खामियां
कानून के विरोध में हिंसा पर कोर्ट सख्त
ये खबर भी पढ़िए... सरला मिश्रा कांडः फिर खुलेगी केस फाइल, दिग्विजय सिंह पर लगे थे आरोप
क्या मुसलमान हिंदू ट्रस्टों में शामिल हो सकते हैं?
ये खबर भी पढ़िए... जज बीआर गवई बनेंगे CJI, बुलडोजर एक्शन को बताया था ‘असंवैधानिक’
कोर्ट में वकीलों ने क्या दीं दलीलें
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj