582026-04-26t013836z494032353rc2owkazirm3rtrmadp3u_1777171466-257105
अमेरिका के वाशिंगटन हिल्टन में फायरिंग, ट्रंप को सुरक्षित निकाला, हमलावर गिरफ्तार
Amresh Kushwaha | Published:
washington hilton firing trump whca dinner
अमेरिका के वाशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी हुई। राष्ट्रपति ट्रंप, उपराष्ट्रपति वेंस और मेलानिया वहां मौजूद थे। सीक्रेट सर्विस ने सभी को सुरक्षित निकाला। हमलावर को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
News In Short
- वाशिंगटन हिल्टन होटल में एक हाई-प्रोफाइल डिनर के दौरान फायरिंग हुई।
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस वक्त मंच पर मौजूद थे।
- सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप, वेंस और मेलानिया को तुरंत सुरक्षित निकाला।
- गोलीबारी बॉलरूम के ऊपर वाले कमरे से हुई।
- हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
News In Detail
डिनर में मची अफरा-तफरी
तभी अचानक गोलियों की आवाज गूंजी
trump_firing_2-830296
सीक्रेट सर्विस की तेज कार्रवाई
गोलीबारी बॉलरूम के ठीक ऊपर वाले कमरे से हुई। यह जानकारी जांच के शुरुआती घंटों में सामने आई। सुरक्षाकर्मियों ने होटल की हर मंजिल की तलाशी ली। पूरे होटल को खाली करा दिया गया।
1000244761_1777171670-165763
कहां से हुई गोलीबारी?
होटल के बाहर भी तुरंत सुरक्षा घेरा बना दिया गया। आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं। सुरक्षाकर्मी हर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे थे।
ट्रंप ने क्या कहा?
trump_post-312722
घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल (Truth Social) पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि डीसी में यह शाम काफी गहमागहमी भरी रही। उन्होंने सीक्रेट सर्विस और सुरक्षा एजेंसियों की जमकर तारीफ की। कहा कि उन्होंने बहादुरी और फुर्ती से काम किया।
ट्रंप ने यह भी लिखा कि शूटर को पकड़ लिया गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यक्रम जारी रखा जाना चाहिए। लेकिन साथ ही कहा कि अंतिम फैसला सुरक्षा एजेंसियां करेंगी। ट्रंप ने माना कि यह शाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और इसे दोबारा आयोजित करना होगा। इसके बाद ट्रंप और मेलानिया को सुरक्षित व्हाइट हाउस पहुंचाया गया।
WHCA डिनर की अहमियत
WHCA डिनर अमेरिका में हर साल होता है। इसमें राष्ट्रपति, कैबिनेट सदस्य, पत्रकार और सेलेब्रिटी एक साथ शामिल होते हैं। यह एक हाई-सिक्योरिटी इवेंट होता है। इस बार करीब दो हजार 600 लोग मौजूद थे। इतने बड़े कार्यक्रम में इस तरह की घटना अमेरिकी सुरक्षा तंत्र के लिए बड़ा सवाल खड़ा करती है।
यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि ट्रंप पर पहले भी हमले की कोशिश हो चुकी है। पिछले साल पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान उन पर गोलीबारी हुई थी। तब भी वे बाल-बाल बचे थे। इस बार फिर सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
क्या है आगे की स्थिति?
ये खबर भी पढ़िए...
ट्रंप ने भारत को बताया नरक, ईरान ने लगाई जमकर क्लास
ट्रंप की नीतियों ने घटाया भरोसा, 40 प्रतिशत भारतीय छोड़ना चाहते हैं अमेरिका
ट्रंप ने लेबनान-इजराइल में कराया 3 हफ्ते का सीजफायर, खामेनेई की हालत गंभीर!
भारत के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप के जहरीले बोल, भारत और चीन को बताया नरक
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha