Weather Report : दिल्ली, यूपी और राजस्थान में गर्मी का प्रकोप, मप्र में लू का अलर्ट
Jitendra Shrivastava | Apr 21, 2025, 23:28 IST
weather-alert Photograph: (THE SOOTR)
दिल्ली, यूपी और राजस्थान में तेज गर्मी के साथ लू का अलर्ट, जबकि पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का अनुमान। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई हिस्सों में मौसम को लेकर चेतावनी दी है। जानिए ताजा मौसम अपडेट।
देशभर में मौसम का मिज़ाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली (Delhi), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और राजस्थान (Rajasthan) में जहां तेज गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों (Northeast States) और जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई हिस्सों में मौसम को लेकर चेतावनी दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के दृष्टिकोण के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं भी बारिश को का कोई प्रभाव नहीं दिखेगा। इसके साथ ही लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। रतलाम, गुना, सागर, दमोह, सीधी और शिवपुरी में लू का असर रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें...
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: हिंदू राष्ट्र की बात को बताया चुनावी जुमला
दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में हाल ही में हुई बारिश के बाद हल्की राहत जरूर मिली, लेकिन तापमान फिर से चढ़ने लगा है। IMD के अनुसार
Top News : खबरें आपके काम की
उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में अब बारिश थम चुकी है और लू (Heatwave) का प्रभाव शुरू हो चुका है।
Ex DGP मर्डर केस : पत्नी ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा, बताया करवाते थे जासूसी
राजस्थान के कई हिस्सों में पारा 44°C से ऊपर पहुंच गया है। कोटा (Kota) और श्रीगंगानगर (Sriganganagar) जैसे जिलों में भीषण गर्मी दर्ज की गई है।
सरकार ने गूगल को भारत का गलत नक्शा दिखाने वाले चीनी ऐप को हटाने का दिया आदेश
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। IMD ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा और नागालैंड जैसे राज्यों में तीन-चार दिनों तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
weather report | मौसम अलर्ट | एमपी मौसम अलर्ट | हीटवेव | देश दुनिया न्यूज
मध्यप्रदेश: लू का अलर्ट जारी रहेगा
ये खबर भी पढ़ें...
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: हिंदू राष्ट्र की बात को बताया चुनावी जुमला
दिल्ली-एनसीआर: हल्के बादल, लेकिन गर्मी कायम
- अधिकतम तापमान: 41°C
- न्यूनतम तापमान: 22°C
- आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे
- मंगलवार से मौसम साफ रहने की संभावना
Top News : खबरें आपके काम की
उत्तर प्रदेश: बारिश का दौर खत्म, लू की चेतावनी
- अधिकतम तापमान: 42–44°C
- मुख्य प्रभावित जिले: लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी
- दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह
- बूंदाबांदी की संभावना लगभग समाप्त
Ex DGP मर्डर केस : पत्नी ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा, बताया करवाते थे जासूसी
राजस्थान: गर्मी के रिकॉर्ड टूटने की कगार पर
- कोटा में रविवार को तापमान: 44.3°C
- अन्य प्रभावित जिले: जयपुर, नागौर, बाड़मेर, भीलवाड़ा
- अगले 48 घंटों में और अधिक गर्मी की चेतावनी
सरकार ने गूगल को भारत का गलत नक्शा दिखाने वाले चीनी ऐप को हटाने का दिया आदेश
जम्मू-कश्मीर: बारिश का रेड अलर्ट जारी
- रेड अलर्ट जिले: कुपवाड़ा, बारामुल्ला, गंदेरबल, किश्तवाड़
- ऑरेंज अलर्ट जिले: पुंछ, राजौरी, अनंतनाग, कठुआ
- चेतावनी: भूस्खलन और बाढ़ की संभावना
पूर्वोत्तर भारत: तेज हवा के साथ बारिश
- प्रभावित राज्य: मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड
- हवाओं की गति: 30–40 किमी/घंटा
- सलाह: निचले इलाकों में जलभराव से सतर्क रहें
🌦️ मौसम से जुड़ी अहम जानकारियां...
| क्षेत्र | मौसम की स्थिति | विशेष चेतावनी |
|---|---|---|
| दिल्ली-NCR | गर्मी और आंशिक बादल | कोई चेतावनी नहीं |
| उत्तर प्रदेश | लू का प्रकोप | दोपहर में सतर्कता |
| राजस्थान | भीषण गर्मी | स्वास्थ्य संबंधी जोखिम |
| जम्मू-कश्मीर | भारी बारिश | रेड और ऑरेंज अलर्ट |
| पूर्वोत्तर भारत | तेज बारिश | लगातार 3–4 दिन बारिश का अलर्ट |
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman