शांतनु सिन्हा ने मारी पलटी, अपनी सफाई में कांग्रेस को लपेटा

Ravi Singh | Jun 11, 2024, 19:10 IST
Share
Amit Malviya
Amit Malviya

शांतनु सिन्हा ने कहा है कि ये बहुत पीड़ादायक है कि इस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी कांग्रेस मेरे फेसबुक अकाउंट से की गई पोस्ट को तोड़-मरोड़कर पेश कर अमित मालवीय और बीजेपी के खिलाफ नफरती प्रचार कर रही है।

पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में आरएसएस से जुड़े शांतनु सिन्हा ( Shantanu Sinha ) ने बीजेपी ( BJP ) के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय पर यौन शोषण जैसे बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद मालवीय ने उन पर 10 करोड़ रुपए का मुकदमा दायर किया था, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बीच अब सिन्हा ने अपने आरोप वापस ले लिया है और सफाई दी है।

बीजेपी के खिलाफ नफरती प्रचार

शांतनु सिन्हा ने कहा है कि ये बहुत पीड़ादायक है कि इस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी कांग्रेस मेरे फेसबुक अकाउंट से की गई पोस्ट को तोड़-मरोड़कर पेश कर अमित मालवीय ( Amit Malviya ) और बीजेपी के खिलाफ नफरती प्रचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि मेरी पोस्ट में कहीं भी नहीं कहा गया है कि मालवीय महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। बल्कि मैंने कांग्रेस पार्टी की ओर से फैलाए हनीट्रैप के जाल को लेकर अपना डर जाहिर किया था। हम कैलाश विजयवर्गीय, सिद्धार्थ नाथ सिंह और प्रदीप जोशी के कार्यकाल के दौरान भी इस तरह के हनीट्रैप के मामले देख चुके हैं। ममता बनर्जी कई बार हनीट्रैप की इन क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी दे चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

मोहन मांझी होंगे ओडिशा के नए सीएम, दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ

पोस्ट का उद्देश्य मालवीय की छवि खराब करना नहीं

शांतनु ने कहा कि मैं ये स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि इस पोस्ट का उद्देश्य मालवीय की छवि खराब करना नहीं था बल्कि एक चेतावनी की तरह था कि वह हनीट्रैप में नहीं फंसे। अगर मेरी पोस्ट के गलत संदर्भ से मालवीय या कोई और आहत हुआ हो या इससे मेरी पार्टी पर असर हुआ हो। तो मुझे इसका खेद है। मैंने इस पोस्ट में कुछ भी अनर्गल नही लिखा है। इस वजह से मैं अपनी उस पोस्ट को हटा रहा हूं।

ये खबर भी पढ़ें...

CM Mohan Yadav : एमपी में इसी सत्र में खुलेंगे 55 एक्सीलेंस कॉलेज

शांतनु खुद को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( आरएसएस ) का सदस्य बताया है। इसके साथ ही उनका कहना है कि वह बंगाल एबीवीपी के पूर्व सचिव हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

RSS नेता ने ल‍िखा, ओवरकॉन्फिडेंट BJP कार्यकर्ताओं के लिए रियलिटी चेक हैं ये चुनावी नतीजे

बता दें कि शांतनु सिन्हा ने बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय पर महिलाओं के यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके बाद मालवीय ने उन्हें 10 करोड़ रुपए का कानूनी नोटिस भेजा था।

इस नोटिस में कहा गया था कि इन आरोपों की प्रकृति बेहद आक्रामक है, क्योंकि इनमें मेरे मुवक्किल (मालवीय) द्वारा कथित तौर पर यौन शोषण का झूठा आरोप लगाया गया है। यह मेरे मुवक्किल की गरिमा और प्रतिष्ठा के लिए घातक रूप से हानिकारक है।

ये खबर भी पढ़ें...

राहुल का दावा- प्रियंका वाराणसी से लड़तीं तो पीएम नरेंद्र मोदी 2-3 लाख वोट से हार जाते

Tags:
  • BJP
  • बीजेपी
  • Amit Malviya
  • अमित मालवीय
  • West Bengal
  • पश्चिम बंगाल
  • शांतनु सिन्हा
  • Shantanu Sinha
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...