आज ही के दिन हुआ था भारत में पहला मोबाइल कॉल, जानें किसने किया था

Dolly patil | Jul 31, 2024, 18:17 IST
Share
wetrv
wetrv

31 जुलाई का दिन टेलीकम्युनिकेशन इंडस्ट्री के लिए बहुत ही खास है। आज के दिन ही भारत में पहली मोबाइल फोन कॉल की गई थी। आइए आपको बताते हैं ये कॉल किसने की थी।

हमारा जब किसी से बात करने का मन होता है तो हम फौरन कॉल कर लेते हैं। ये टेक्नोलॉजी आजकल के जमाने में कितनी सुविधाजनक है। लेकिन क्या आप जानते हैं हम ये बात आज ही क्यों कर रहे हैं।

दरअसल भारत में पहली मोबाइल कॉल आज के दिन ही की गई थी। आइए आपको बताते हैं कि आखिर पहली मोबाइल कॉल किसने की थी।

किसने किया था पहला मोबाइल कॉल

जानकारी के मुताबिक 31 जुलाई 1995 में पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने पहली मोबाइल कॉल की थी। उन्होंने यूनियन कम्युनिकेशन मिनिस्टर सुखराम को पहली कॉल की थी।

he6eewe
he6eewe

कौन से मोबाइल से हुई थी कॉल

31 जुलाई 1995 में भारत में पहली मोबाइल कॉल Nokia के फोन से की गई थी। इस कॉल को आज 29 साल पूरे हो चुके हैं। आपको बता दें कि ये कॉल Modi Telstra के मोबाइल नेट के जरिए की गई थी।

ये भारत के BK Modi और ऑस्ट्रेलिया के Telstra का जॉइंट वेंचर था। इस वॉयस कॉल को दो लोकेशन- कोलकाता और नई दिल्ली के बीच की गई थी।

इनकमिंग और आउटगोइंग के लिए पैसा खर्च

1995 में कॉलिंग की कॉस्ट काफी ज्यादा थी। उस वक्त कॉल करने के लिए प्रति मिनट 8.4 रुपए खर्च करना पड़ता था। इसी के साथ उस समय इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों के लिए पैसे खर्च करना पड़ता था।

कौन थे ज्योति बसु

ज्योति बसु एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कई बार रहे। वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के प्रमुख नेता थे । पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक वामपंथी सरकार का नेतृत्व किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • भारत में पहला मोबाइल कॉल
  • मुख्यमंत्री ज्योति बसु
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा