बिना इजाजत मुझे पैदा क्यों किया, पैदा करने पर लड़की ने मां - बाप पर किया केस

Dolly patil | May 24, 2024, 11:57 IST
Share
MAM,LA
MAM,LA

आपने कभी सोचा है कि पैदा होने वाले बच्चे को पैदा होकर कैसा लगता होगा ? क्या वो वाकई पैदा होना चाहता होगा, या फिर बिना उसकी मर्जी के उसे जन्म दे दिया जाता है?

हर मां- बाप अपने बच्चे के पैदा होने से पहले ही उसके लिए प्लानिंग करने लगते हैं। जब बच्चा पैदा होता है तो मां-बाप और उनका पूरा परिवार बेहद खुश होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पैदा होने वाले बच्चे को इसके बारे में कैसा लगता होगा ? क्या वो वाकई पैदा होना चाहता होगा, या फिर बिना उसकी मर्जी के उसे जन्म दे दिया जाता है? मेरी बातें सुनकर आपको बेहद अजीब लग रहा होगा, लेकिन ऐसा ही मामला सामने आ रहा है। New Jersey, USA से...आइए बताते हैं पूरा मामला

जानें मामला

एक लड़की ने हाल ही में अपने माता-पिता पर इसी बात को लेकर केस कर दिया कि उसके मां-बाप ( Woman Sued Parents for Giving Her Birth ) ने बिना उसकी इजाजत के उसे कैसे पैदा कर दिया? आप भी ये सुनकर हैरान हो रहे होंगे, दरअसल लड़की ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो कि अब काफी वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के न्यूजर्सी की रहने वाली टिकटॉकर कास थिएज़ ( Kass Theaz ) ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, इसमें वो अपनी कार में बैठी थीं और कह रही थीं कि उन्होंने अपने माता-पिता पर केस कर दिया क्योंकि उन्होंने बिना उसकी परमिशन के उसे पैदा कर दिया इसी के साथ उसने बताया कि उसके खुद के भी बच्चे हैं। ये जानकर लोग इतना ज्यादा हैरान हुए कि उसे जमकर ट्रोल करने लगे। साथ ही बहुत से लोगों ने कहा कि उसे चेकअप करवाने की जरूरत है, उसका मानसिक संतुलन खराब है।

ये खबर भी पढ़ें.....भविष्य संवारने में जुटे युवाओं की आंखों में मिर्च झौंक रहा ESB

मां-बाप पर केस

लड़की ने पहले वीडियो में बताया कि अगर उसके माता-पिता को बच्चा पैदा करना था तो प्रेगनेंसी से पहले उसे एक तांत्रिक से संपर्क करना चाहिए था और उसकी आत्मा से संपर्क कर पूछना चाहिए था कि क्या वो इस दुनिया में आना चाहती है या नहीं। उसके बाद उन्हें आगे बढ़ना चाहिए था। पर उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए उसने उनपर केस कर दिया। हालांकि जब लोगों ने उससे पूछा कि उसके बच्चे क्यों हैं, तो उसने बोला कि उसने बच्चों को गोद लिया है, पैदा नहीं किया। इस वजह से वो उन्हें इस दुनिया में लाने के लिए जिम्मेदार नहीं है। जब उसका वीडियो वायरल होने लगा और लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरू किया तो लड़की ने पूरी सच्चाई बताई।

एसडीएम कोर्ट का फैसला : बहू का बुजुर्ग दंपती को प्रताड़ित करना पड़ा महंगा

क्या है पूरी सच्चाई

दरअसल लड़की के अकाउंट पर लिखा है कि वो एक हास्य-व्यंग्य से जुड़ा अकाउंट है। लिहाजा उसकी कही गई बात सिर्फ मजाक है, उसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। लड़की ने बताया कि वो एक समलैंगिक है। जिन लोगों को पता है कि वो मजाक कर रही है, उन्होंने उसके कॉमेडी की तारीफ की और वीडियो पर उसी तरह के रिएक्शन भी दिए। कई लोग उस लड़की का मजाक बना रहे हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • USA
  • New Jersey
  • Woman Sued Parents for Giving Her Birth
  • टिकटॉकर कास थिएज़
  • Kass Theaz
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा