दिल्ली में यमुना नदी पर क्रूज ( cruise ) सेवा शुरू करने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि राजधानी में परिवहन के नए आयाम भी खोलेगी।
Ferry सेवा का रोडमेप और विशेषताएं
क्रूज ( cruise ) सेवा का संचालन सोनिया विहार से जगतपुर ( शनि मंदिर ) तक किया जाएगा, जो लगभग 6 से 8 किलोमीटर की दूरी को कवर करेगा। इस सेवा के लिए दो सोलर या इलेक्ट्रिक बैटरी से चलने वाले क्रूज का उपयोग किया जाएगा, जिनमें प्रत्येक में 20-30 यात्रियों की बैठने की क्षमता होगी। क्रूज की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे होगी, और इनमें इनबोर्ड बायो-टॉयलेट, अनाउंसमेंट सिस्टम और लाइफ जैकेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
वित्त मंत्री देवड़ा ने पेश किया अनुपूरक बजट, सड़कों और पुलों के लिए 2500 करोड़ का प्रावधान
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED का समन, शराब घोटाले में होना होगा 15 मार्च को पेश
परियोजना का संचालन और सहयोग
इस परियोजना का संचालन दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (DTTDC) द्वारा किया जाएगा, जिसमें भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI), दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA), दिल्ली जल बोर्ड (DJB) और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का सहयोग होगा। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग क्रूज के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ फ्लोटिंग जेटी और नेविगेशन की सुविधा प्रदान करेगा।
पर्यटन और परिवहन में मिलेगा बढ़ावा
इस क्रूज ( cruise ) सेवा के शुरू होने से दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यमुना नदी पर क्रूज की सवारी न केवल स्थानीय निवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक नया अनुभव प्रदान करेगी। इसके अलावा, यह सेवा परिवहन के एक नए और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प के रूप में उभरेगी, जिससे सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
RBI जल्द जारी करेगा 100 और 200 रुपए के नए नोट, जानें पुराने नोट का क्या करेगी सरकार
आर्थिक सर्वेक्षण जारीः MP में प्रति व्यक्ति आय 1.52 लाख रुपए, 5 साल में डेढ़ लाख रोजगार
पर्यावरण सुधरेगा
सोलर या इलेक्ट्रिक बैटरी से चलने वाले क्रूज का उपयोग पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना न केवल कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी, बल्कि यमुना नदी के संरक्षण में भी सहायक होगी।