Nagpur : डैम पर खड़े होकर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, गई युवक की जान

Vikram Jain | Aug 16, 2024, 17:11 IST
Share
Youth doing stunt dies due to drowning in Nagpur Dam
Youth doing stunt dies due to drowning in Nagpur Dam

महाराष्ट्र के नागपुर में रील बनाने के चक्कर में युवक की जान चली गई। यहां डैम पर कुछ लड़के खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे इस दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

NAGPUR. रील बनाकर सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए लोग कई तरह की स्टंटबाजी करते नजर हैं। खासकर युवा खतरनाक स्टंट करते हुए अपनी जान को जोखिम में डालकर वीडियो बनाते हैं। कई बार स्टंट करने के चक्कर में रील बनाने वाले की जान तक चली जाती है।

ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के नागपुर में देखने को मिला। जहां कुछ युवक रील बनाने के लिए जान से खिलवाड़ कर पानी से लबालब डैम पर खतरनाक स्टंट करते हैं। इस दौरान गहरे में पानी में डूबने से एक युवक की जान चली गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

पानी से लबालब डैम में डूबा युवक

पूरा मामला नागपुर जिले के उमरेड के पास मकरधोकड़ा झील का है। यहां बारिश के बाद झील पर डैम पानी से लबालब भरा था। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने के कारण गुरुवार को यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए थे। सभी डैम ओवर फ्लो का नजारा देखने पहुंचे थे।

स्टंट के लिए डैम पर चढ़े थे तीन युवक

बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के बीच से तीन युवक रील बनाने के लिए डैम की दीवार चढ़ते हैं। ये युवक खतरनाक स्टंटबाज के चक्कर में दीवार से तेजी से बहते पानी के बीच से ऊपर पहुंचने को कोशिश करते है। इनमें एक युवक सफल हो जाता है। लेकिन दो फिसल कर नीचे आ जाते है। इस दौरान दीवार पर चढ़े युवक का बैलेंस बिगड़ता है और वह झील में गिर गया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरा मच गई। देखते ही देखते युवक की पानी में डूबकर मौत हो गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टंटबाजी के चक्कर में जान गंवाने युवक का नाम आकाश चकोले कलमना निवासी बताया जा रहा है। यह भी सामने आया है कि आकाश को तैरना नहीं आता था। इस हादसे को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए। फिलहाल नागपुर में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी
  • स्टंटबाजी ने ली युवक की जान
  • नागपुर में झील में डुबा युवक
  • स्टंट के चक्कर में गई जान
  • नागपुर न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा