जोमैटो-स्विगी की फीस 3 साल में 9 गुना बढ़ी, ऐसे खाली हो रही आपकी जेब

Anjali Dwivedi | Apr 17, 2026, 18:14 IST
Share
Zomato Swiggy Platform Fees
Zomato Swiggy Platform Fees

फूड ऐप्स पर प्लेटफॉर्म फीस 3 साल में 9 गुना बढ़कर 17.50 हो गई है। महीने में 12 ऑर्डर पर ग्राहक 900 रुपए अतिरिक्त खर्च कर रहे हैं। ओटीटी सब्सक्रिप्शन और ऑनलाइन महंगे खाने से घर का बजट 5 हजार रुपए तक बढ़ गया है।

News In Short

  • महीने में 12 बार खाना मंगाने पर 900 रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
  • ऑनलाइन खाने की कीमत ऑफलाइन से 10-15% अधिक वसूली जा रही है।
  • प्लेटफॉर्म फीस 3 साल में दो रुपए से बढ़कर 17.50 (9 गुना) हो गई है।
  • 95% ग्राहक सिर्फ इसलिए बने रहते हैं क्योंकि कैंसिल करना झंझट भरा काम है।
  • फूड डिलीवरी बाजार इस साल के अंत तक 2.25 लाख करोड़ का हो जाएगा।

News In Detail

ऑनलाइन फूड डिलीवरी और OTT की लत अब मिडिल क्लास की जेब पर डाका डाल रही है। मिनटों में ग्रोसरी और घर बैठे मनपसंद खाना मंगाने की सुविधा अब इतनी महंगी हो चुकी है कि एक आम परिवार का बजट हर महीने 2 हजार से 5 हजार तक बढ़ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि यह पैसा धीरे-धीरे आपकी जेब से निकलता है, इसलिए इसका अहसास भी नहीं होता।

छोटे-छोटे खर्चों का बड़ा बोझ

अक्सर हमें लगता है कि सिर्फ खाने के पैसे ही तो दे रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है। यदि आप महीने में केवल 12 बार भी किसी फूड डिलीवरी ऐप (Online food delivery) से ऑर्डर करते हैं, तो आप अनजाने में करीब 900 रुपए अतिरिक्त खर्च कर देते हैं।

इसमें 160 रुपए प्लेटफॉर्म फीस और 720 रुपए डिलीवरी चार्ज शामिल होता है। यह रकम सालाना आधार पर हजारों में पहुंच जाती है। मार्च 2026 की रिपोर्ट बताती है कि जोमैटो और Swiggy जैसे ऐप्स पर प्लेटफॉर्म फीस पिछले तीन सालों में नौ गुना तक बढ़ चुकी है।

ऑफलाइन से 15% ज्यादा महंगे दाम

सिर्फ एक्स्ट्रा चार्ज ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन मेन्यू के दाम भी ऑफलाइन के मुकाबले 10% से 15% तक ज्यादा होते हैं। Zomato में महज तीन ऑर्डर करने का मतलब है कि आप महीने में 150-250 सिर्फ प्लेटफॉर्म फीस पर दे रहे हैं। इस साल डिलीवरी चार्ज भी 40-60 प्रति ऑर्डर तक पहुंच गया है। क्विक कॉमर्स की आदत महामारी के समय पड़ी थी, लेकिन अब कंपनियां सब्सिडी खत्म कर वसूली पर उतर आई हैं।

आर्डर कैंसिल करना हुआ मुश्किल

ओटीटी और अन्य डिजिटल सेवाओं का बिजनेस मॉडल बहुत चालाकी से तैयार किया गया है। मैकिंजी की रिपोर्ट के मुताबिक, लोग सब्सक्रिप्शन तभी कैंसिल करते हैं जब कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ जाएं। ज्यादातर लोग जड़ता के कारण इसे जारी रखते हैं, क्योंकि कैंसिल करने के लिए सक्रिय प्रयास करना पड़ता है, जबकि बने रहने के लिए कुछ नहीं करना पड़ता। यही कारण है कि रात 2 बजे आपके 199 से 499 रुपए वाले सब्सक्रिप्शन खुद ही रिन्यू हो जाते हैं और आपको पता तक नहीं चलता।

तेजी से बढ़ता फूड और ओटीटी बाजार

आंकड़ों पर गौर करें तो 2023 में भारत का ऑनलाइन फूड बाजार 69 हजार रुपए करोड़ का था, जो इस साल के अंत तक 2.25 लाख करोड़ होने का अनुमान है। वहीं, ओटीटी का पेड सब्सक्रिप्शन मार्केट 2023 के 8 हजार 200 करोड़ से बढ़कर इस साल 11 हजार 191 रुपए करोड़ तक पहुंच सकता है। बीते साल भारत में स्ट्रीमिंग ऑडियंस की संख्या 60.1 करोड़ दर्ज की गई थी।

ईरान-इजराइल जंग और बढ़ती महंगाई

पश्चिम एशिया के संघर्ष ने भी आग में घी डालने का काम किया है। कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल को छूने के बाद अब $96 पर हैं। अगर यह तनाव लंबा खिंचा, तो डिलीवरी और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने से घर का बजट 10% तक और बढ़ सकता है। वेल्थ मैनेजमेंट फर्म का सुझाव है कि बढ़ती महंगाई के लिए अभी से तैयार रहें।

प्लेटफॉर्म फीस का सफर

  • 2023: स्विगी और जोमैटो ने 2 रुपए की प्लेटफॉर्म फीस से शुरुआत की।
  • 2024: फेस्टिव सीजन में यह फीस बढ़कर 10 रुपए तक पहुंच गई।
  • 2025: जीएसटी लगने के बाद यह 12-15 रुपए के बीच रही।
  • मार्च 2026: अब दोनों प्लेटफॉर्म्स पर यह फीस जीएसटी समेत 17.50 रुपए हो चुकी है।
ये खबरें भी पढ़ें...

लोकसभा में बोले राहुल गांधी- Women Reservation Bill राष्ट्र विरोधी कृत्य से कम नहीं

इंदौर में ZOMATO डिलीवरी मैन गए हड़ताल पर, डिलीवरी चार्ज कम किए जाने से नाराज

जोमैटो-स्विगी को टक्कर: सस्ती फूड डिलीवरी के लिए मैदान में उतरी रैपिडो और बिगबास्केट

Bloomberg Billionaires Index में टॉप पर पहुंचे गौतम अडानी, फिर बने एशिया के नंबर 1 रईस

Tags:
  • Zomato
  • जोमैटो
  • Online food delivery
  • ऑनलाइन फूड डिलीवरी
  • Swiggy
  • स्विगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा