कब शुरू हो रहा फाल्गुन मास, जानें कौन-कौन से त्योहार देंगे खुशियों की सौगात

Kaushiki | Feb 10, 2025, 13:27 IST
Share
FALGUN MAAH
FALGUN MAAH

इस साल फाल्गुन मास 13 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसमें महाशिवरात्रि और होली जैसे त्योहारों के साथ दान-पुण्य और विशेष पूजा का महत्व है। इस पवित्र माह के नियमों से आपके जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

फाल्गुन मास हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह महिना माघ पूर्णिमा के अगले दिन से शुरू होता है। इस वर्ष ये 13 फरवरी यानी गुरुवार से शुभारंभ हो रहा है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, यह माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर शुक्ल पक्ष (14 मार्च) की पूर्णिमा तिथि पर समाप्त होगा। ऐसा माना जाता है कि, यह महीना भगवान श्री कृष्ण और भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित है। साथ ही, इस दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक और मानसिक शांति मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें...

इस महीने में प्रमुख त्योहार

फाल्गुन माह में कई प्रमुख त्योहार और धार्मिक आयोजन होते हैं। इनमें महाशिवरात्रि और होली विशेष रूप से महत्वपूर्ण होते हैं।

  • महाशिवरात्रि: यह पर्व भगवान शिव की पूजा का सबसे बड़ा अवसर माना जाता है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और भस्म चढ़ाकर शिव की आराधना करते हैं।
  • होली: रंगों का यह त्योहार प्रेम, खुशी और भाईचारे का प्रतीक है। फाल्गुन माह में होलिका दहन और उसके अगले दिन रंगों की होली मनाई जाती है।
  • इसके अलावा, इस माह में विजया एकादशी भी आती है, जो भगवान विष्णु के आशीर्वाद के लिए मनाई जाती है।

ये खबर भी पढ़ें..

दान-पुण्य का भी है महत्व

इस माह में दान और पुण्य कर्मों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि, इस माह में किए गए दान-पुण्य से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस दौरान अन्न, वस्त्र, धन और जरूरतमंदों की मदद करने से शुभ फल प्राप्त होता है। महाशिवरात्रि और होली के मौके पर दान करने से परिवार में खुशहाली और सौभाग्य बढ़ता है। इसके अलावा, माना जाता है कि इस माह में जल और अन्न का दान करने से पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी

वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस पवित्र माह में कुछ खास कार्य करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का संचार होता है।

  • भगवान शिव और श्री कृष्ण की पूजा: नियमित रूप से भगवान शिव और श्री कृष्ण की आराधना करें।
  • व्रत और ध्यान: महाशिवरात्रि और एकादशी के दिन व्रत रखें और ध्यान करें।
  • दान-पुण्य: जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।
  • परिवार और रिश्तों में प्रेम: इस माह में अपनों के साथ प्रेम और सद्भाव बनाए रखें।

ये खबर भी पढ़ें..

इस मास में न करें ये कार्य

वैदिक पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन मास को धार्मिक दृष्टि से शुद्ध और पवित्र माना गया है। इसलिए इस माह में कुछ कार्यों से बचना चाहिए। जैसे

  • तामसिक आहार से परहेज: इस दौरान शराब, मांस, लहसुन और प्याज जैसे तामसिक पदार्थों का सेवन न करें।
  • किसी को नुकसान न पहुंचाएं: इस माह में किसी को शारीरिक या मानसिक रूप से कष्ट देने से बचें।
  • अपवित्रता से बचें: पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के समय शुद्धता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
  • वाद-विवाद: रिश्तों में कड़वाहट और विवाद से दूर रहें, क्योंकि यह माह प्रेम और सद्भावना का प्रतीक है।

ये खबर भी पढ़ें..

FAQ

  1. फाल्गुन मास कब से शुरू हो रहा है?
    फाल्गुन मास 13 फरवरी 2025 से शुरू होकर 14 मार्च को समाप्त होगा।
  2. फाल्गुन में प्रमुख त्योहार कौन-कौन से हैं?
    महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली और विजया एकादशी प्रमुख त्योहार हैं।
  3. फाल्गुन में किसकी पूजा का विशेष महत्व है?
    भगवान शिव और भगवान श्री कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है।
  4. इस माह में दान-पुण्य का क्या महत्व है?
    इस माह में दान-पुण्य करने से सुख, शांति, समृद्धि और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • holi
  • होली
  • महाशिवरात्रि
  • Mahashivratri
  • भगवान श्री कृष्ण
  • पूर्णिमा
  • march
  • देश दुनिया न्यूज
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा