चैत्र नवरात्रि 2025 : इस नवरात्रि गुजरात के इन प्रसिद्ध देवी मंदिरों के करें दर्शन

Kaushiki | Mar 25, 2025, 14:18 IST
Share
अंबाजी मंदिर
अंबाजी मंदिर

गुजरात के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिरों के बारे में जानें, जहां नवरात्रि के दौरान आपको जरूर दर्शन करने चाहिए। ये मंदिर आपकी आस्था को और भी मजबूत करेंगे।

नवरात्रि का समय देवी मां के भक्तों के लिए खास होता है। इस दौरान भक्त अलग-अलग देवी मंदिरों में जाकर मां के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरू होने जा रही है। ऐसे में भक्त देवी के अलग-अलग मंदिरों में जाकर दर्शन करते हैं। तो ऐसे में आज हम बात करेंगे गुजरात के पवित्र देवी मंदिर की। गुजरात में कई पवित्र देवी मंदिर स्थित हैं, जहां हर साल हजारों लोग नवरात्रि के समय जाते हैं। आज हम आपको गुजरात के 5 सबसे फेमस देवी मंदिरों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको नवरात्रि में जरूर जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... जानें चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और उनके भोग का राज

अंबाजी मंदिर

अंबाजी मंदिर उत्तरी गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजी कस्बे में स्थित है। यह मंदिर देवी अंबे का शक्तिपीठ है, जो मां दुर्गा का एक रूप मानी जाती हैं। मंदिर में एक विश्व यंत्र स्थापित है, जिस पर 'श्री' शब्द गढ़ा हुआ है, जो देवी का प्रतीक माना जाता है।

नर्मदा माता मंदिर

यह मंदिर भरूच शहर के डांडिया बाजार में स्थित है और 150 साल पुराना है। यह देवी नर्मदा को समर्पित है, जो स्वप्न पूर्ति की देवी मानी जाती हैं। माना जाता है कि देवी नर्मदा अपने भक्तों के सपने पूरे करती हैं।

ये खबर भी पढ़ें... चैत्र नवरात्रि: नवरात्रि में जरूर करें MP के इन प्रसिद्ध देवी माता मंदिरों के दर्शन

रुक्मिणी देवी मंदिर

रुक्मिणी देवी मंदिर भगवान कृष्ण की पहली पत्नी रुक्मिणी को समर्पित है। यह मंदिर द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और पानी के एक कुंड पर स्थित है। यहां रुक्मिणी को 'महालक्ष्मी' के रूप में पूजा जाता है।

आशापुरा देवी मंदिर

यह मंदिर गुजरात के भुज शहर से लगभग 138 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देवी आशापुरा को लेकर यह मंदिर एक शांत और आध्यात्मिक स्थान है। कई समुदायों के लोग देवी आशापुरा को अपनी कुलदेवी मानते हैं और नवरात्रि के समय यहाँ एक वार्षिक मेला भी लगता है।

कालिका माता मंदिर

यह मंदिर पावागढ़ पहाड़ी पर स्थित है और हिंदू देवी काली को समर्पित है। यह मंदिर शक्ति का प्रतीक माना जाता है और यहाँ हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... चैत्र नवरात्रि 2025 : इस नवरात्रि ये होगा मां दुर्गा का वाहन, जानें दुर्लभ योग और शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि 2025: क्यों इसी दिन से होती है हिंदू नववर्ष की शुरुआत, जानें इसका कारण

Tags:
  • Navratri
  • नवरात्रि
  • गुजरात
  • Chaitra Navratri
  • चैत्र नवरात्रि
  • 9 days Navratri
  • कालिका मंदिर
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • अंबाजी मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच