महाशिवरात्रि पर महाकाल के दिव्य दर्शन, पुष्प मुकुट धारण कर भक्तों को दिए दर्शन

Kaushiki | Feb 27, 2025, 15:56 IST
Share
mahashiratrii
mahashiratrii

भगवान महाकालेश्वर जी ने महाशिवरात्रि के दूसरे दिन पुष्प मुकुट धारण कर भक्तों को अपने दिव्य दर्शन दिए और दोपहर में भस्मारती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक, दक्षिणमुखी श्री महाकालेश्वर मंदिर में विराजमान भगवान श्री महादेव ने महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन, 27 फरवरी को प्रातः पुष्प मुकुट (सेहरा) धारण कर भक्तों को अपने दिव्य रूप में दर्शन दिए। इसके बाद वर्ष में एक बार महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भगवान श्री महाकालेश्वर की दोपहर में भस्मारती सम्पन्न हुई। महाशिवरात्रि पर्व पर लगातार 44 घंटे भगवान शिव के दर्शन भक्तों को प्राप्त हुए।

ये खबर भी पढ़ें... उज्जैन में विक्रमोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ, सीएम मोहन ने लॉन्च किया वैदिक घड़ी एप

भस्मारती का टाईम

भगवान श्री महाकालेश्वर जी के सवामन पुष्प मुकुट (सेहरा) के दर्शन सुबह से शुरू हुए। फिर लगभग 10:30 बजे मुकुट उतारा गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे भगवान महाकालेश्वर की वर्ष में एक बार दोपहर में होने वाली भस्मारती शुरू हुई, जिसमें भक्तों ने ध्यान मग्न होकर भगवान भोलेनाथ की आरती का दर्शन लाभ लिया।

रात को होती है विशेष पूजा

महाशिवरात्रि पर्व 2025 पर भगवान श्री महाकालेश्वर रात्रि विश्राम नहीं करते हैं। संपूर्ण रात विशेष महापूजन अभिषेक के दौरान, 44 घंटे तक सतत रूप से अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व, 17 से 25 फरवरी तक शिव नवरात्रि में भगवान श्री महाकाल के विभिन्न रूपों में हजारों भक्तों ने दर्शन लाभ लिया और पुण्य प्राप्त किया।

ये खबर भी पढ़ें... उज्जैन में बनेगी धार्मिक सिटी, आपके लिए क्या होगा खास, जानें

महाकालेश्वर का श्रृंगार

भगवान श्री महाकालेश्वर जी नित नूतन और अभिनव रूपों में भक्तों को दर्शन देते हैं। कभी प्राकृतिक रूप में, तो कभी राजसी रूप में आभूषण धारण कर, कभी भांग, चंदन, सूखे मेवे, फल, और पुष्प से सजते हैं। संभवतः विश्व में अकेले श्री महाकालेश्वर भगवान ही हैं जो इतने रूपों में दर्शन देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... उज्जैन में अक्षय कुमार के ‘महाकाल चलो’ गाने का विरोध, मंदिर के पुजारी ने कही ये बात

महाशिवरात्रि पर्व का समापन

महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी प्रातः 02:30 बजे से 27 फरवरी दोपहर 11:00 बजे तक लगभग 6 लाख 1 हजार 663 श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। बता दें कि, 1 मार्च 2025 को सायं श्री महाकालेश्वर भगवान के पंचमुखारविन्द दर्शन के साथ महाशिवरात्रि पर्व का समापन होगा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा और एडीएम और प्रशासक प्रथम कौशिक ने की गई व्यवस्थाओं में सहयोग देने पर सभी का आभार और धन्यवाद प्रकट किया।

ये खबर भी पढ़ें... महाशिवरात्रि पर कुबेरेश्वर धाम में भक्तों का सैलाब, रुद्राक्ष महोत्सव की धूम

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • उज्जैन
  • महाकाल
  • उज्जैन के महाकाल लोक
  • latest news
  • उज्जैन के महाकाल मंदिर
  • धर्म-ज्योतिष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई