घटस्थापना 2025: नवरात्रि में घर पर ऐसे करें कलश की स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त, सामग्री और सही विधि

Kaushiki | Sept 21, 2025, 13:28 IST
Share
shardiya-navratri-2025-kalash-sthapana-muhurat-vidhi
shardiya-navratri-2025-kalash-sthapana-muhurat-vidhi

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 22 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रहा है, और इस दिन कलश स्थापना की जाती है। यहां जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, आवश्यक सामग्री और पूजा की संपूर्ण विधि।

हर साल की तरह इस साल भी शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है। यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित है और पूरे नौ दिनों तक चलता है। इस साल शारदीय नवरात्रि का आरंभ 22 सितंबर सोमवार से हो गया है।

नवरात्रि का पहला दिन कलश स्थापना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन कलश स्थापित करके ही नौ दिनों के इस महापर्व की शुरुआत होती है।

यदि आप भी इस नवरात्रि में अपने घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं, तो कलश स्थापना की सही विधि और शुभ मुहूर्त जानना बेहद जरूरी है। आइए, जाने-माने पंडित संतोष शर्मा से जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना कैसे करें और इसके लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... नवरात्रि 2025: नवरात्रि में जरूर करें MP के इन प्रसिद्ध देवी माता मंदिरों के दर्शन

22 से 30 मार्च तक चलेगा शक्ति आराधना का महापर्व, नवरात्रि में क्यों की जाती  है कलश स्थापना? | Navratri 2023 Shubh Muhurat For Kalash Sthapana Why Do We  Maa Durga Kalash Sthapana In Hindi
22 से 30 मार्च तक चलेगा शक्ति आराधना का महापर्व, नवरात्रि में क्यों की जाती है कलश स्थापना? | Navratri 2023 Shubh Muhurat For Kalash Sthapana Why Do We Maa Durga Kalash Sthapana In Hindi


महत्वपूर्ण तिथियां और शुभ योग

हिंदू पंचांग के मुताबिक, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस साल यह तिथि 22 सितंबर को है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जो पूजा-पाठ के लिए अत्यंत फलदायी हैं। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, ऐसे करें घटस्थापना-

सिद्धां सिद्धेश्वरीं सिद्धविद्याधरगणैर्युताम् ।
मंत्रसिद्धिप्रदां योनिसिद्धिदां लिंगशोभिताम् ।।
प्रणमामि महामायां दुर्गा दुर्गतिनाशिनीम् ।

अर्थ – तुम्हीं सिद्ध और सिद्धेश्वरी हो। तुम्हीं सिद्ध एवं विद्याधरों से युक्त हो। तुम मंत्र सिद्धि दायिनी हो। तुम योनि सिद्धि देने वाली हो। तुम ही लिंगशोभिता महामाया हो। दुर्गा और दुर्गति नाशिनी हो। तुमको बारम्बार नमस्कार है।

Navratri 2025: कलश स्थापना के लिए पूरी Puja Samagri List, जानें हर सामग्री  के बारे में, ताकि नवरात्रि पूजा हो पूरी और सफल
Navratri 2025: कलश स्थापना के लिए पूरी Puja Samagri List, जानें हर सामग्री के बारे में, ताकि नवरात्रि पूजा हो पूरी और सफल


घट स्थापना मुहूर्त

नवरात्रि (नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में लिस्ट जारी)पर्व पर उत्तरा फाल्गुनी एवं हस्त नक्षत्र तथा शुक्ल योग के शुभ संयोग में घटस्थापना एवं कलश स्थापन करने के लिए शुभ मुहूर्त -

विशिष्ट मुहूर्त -

  • प्रातः 04.46.19 से 04.58.44 तक
    (ब्रह्मवेला+स्थिर सिंह लग्न नवांश+शुभ चौघड़िया)
  • प्रातः 06.16.41 से 08.07.06 तक
    (द्विस्व. कन्या लग्न नवांश+अमृत चौघड़िया)
  • प्रातः 10.21.22 से 11.37.15 तक
    (स्थिर वृश्चिक लग्न नवांश+शुभ चौघड़िया)
  • प्रातः 11.53.14 से दोप. 12.37.08 तक
    (अभिजीत मुहूर्त+स्थिर वृश्चिक लग्न)

चौघड़िया से -

  • प्रातः 06.16 मि. से 07.46 मि. तक(अमृत)
  • प्रातः 09.16 मि. से 10.46 मि. तक(शुभ)
  • दोप. 01.47 मि. से 03.17 मि. तक(चर)
  • दोप. 03.18 मि. से 04.47 मि. तक(लाभ)
  • दोप. 04.48 मि. से सांयः 06.17 मि. तक(अमृत)
  • सांयः 06.18 मि. से 07.47 मि. तक(चर)
  • आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी भी मुहूर्त में कलश की स्थापना कर सकते हैं।

तिथि और योग

  • आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ: 22 सितंबर, सोमवार, सुबह 01:23 बजे से
  • आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि का समापन: 23 सितंबर, मंगलवार, सुबह 02:55 बजे पर
  • शुक्ल योग: प्रातःकाल से लेकर शाम 07:59 बजे तक
  • ब्रह्म योग: शाम 07:59 बजे से पूरी रात तक
Chaitra Navratri Kalash Sthapana 2025 | नवरात्रि पूजा में कलश स्थापना से  लेकर विसर्जन तक, इन सभी बातों का पता होना जरूरी
Chaitra Navratri Kalash Sthapana 2025 | नवरात्रि पूजा में कलश स्थापना से लेकर विसर्जन तक, इन सभी बातों का पता होना जरूरी


कलश स्थापना के लिए आवश्यक सामग्री

कलश स्थापना की पूजा बिना सही सामग्री के अधूरी है। इसलिए, पूजा शुरू करने से पहले इन सभी चीज़ों को इकट्ठा कर लें:

  • मिट्टी या पीतल का कलश
  • गंगाजल
  • जौ
  • आम के पत्ते, अशोक के पत्ते, केले के पत्ते
  • सात प्रकार के अनाज
  • जटावाला नारियल
  • गाय का गोबर और गाय का घी
  • अक्षत (चावल), धूप, दीप, रोली, चंदन, कपूर
  • माचिस, रुई की बाती
  • लौंग, इलायची, पान का पत्ता, सुपारी, फल
  • लाल फूल, माला
  • पंचमेवा
  • रक्षासूत्र, सूखा नारियल
  • नैवेद्य
  • मां दुर्गा का ध्वज या पताका
  • दूध से बनी मिठाई

कलश स्थापना की संपूर्ण विधि

नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की विधि का पालन करना बहुत जरूरी है। यह विधि इस प्रकार है:

संकल्प और स्थान की तैयारी:

  • शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
  • इसके बाद, व्रत और पूजा का संकल्प लें।
  • अपने पूजा स्थान पर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में एक साफ चौकी रखें और उस पर पीले या लाल रंग का कपड़ा बिछा दें।
जौ बोना:

  • कपड़े के ऊपर सात प्रकार के अनाज रखें।
  • इसके बाद, थोड़ी मिट्टी डालकर उसमें जौ बो दें और उसे थोड़ा पानी डालकर सींच दें।
  • इसी मिट्टी के ऊपर कलश स्थापित किया जाएगा। यह हरा-भरा जौ आने वाले सुख और समृद्धि का प्रतीक होता है।
कलश की स्थापना:

  • अब, कलश पर रक्षासूत्र बांधें और उस पर रोली से तिलक करें।
  • फिर, कलश में गंगाजल और पवित्र जल भरें।
  • इसके अंदर अक्षत, फूल, हल्दी, चंदन, सुपारी, एक सिक्का और दूर्वा डालें।
पत्ते और नारियल:

  • कलश के ऊपर आम और अशोक के पत्ते रखें।
  • एक ढक्कन से कलश के मुख को ढंक दें।
  • ढक्कन को चावल से भर दें।
  • एक सूखे नारियल पर रोली से तिलक करें और उस पर रक्षासूत्र लपेटकर उसे ढक्कन पर रख दें।
देवताओं का आह्वान:

  • अब, गणेश जी, वरुण देव और अन्य देवी-देवताओं का आह्वान और पूजन करें।
  • इस प्रकार से कलश स्थापना की प्रक्रिया पूरी होती है।
अखंड ज्योति:

  • कलश के पास ही एक अखंड ज्योति जलाएं।
  • यह अखंड ज्योति पूरे नौ दिनों तक जलती रहनी चाहिए, जो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और प्रकाश लाएगी।

कलश स्थापना का आध्यात्मिक महत्व

कलश स्थापना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि इसका गहरा आध्यात्मिक महत्व भी है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, कलश को ब्रह्मांड का प्रतीक माना जाता है। इसमें जल, अनाज और अन्य सामग्री डालकर हम सभी देवी-देवताओं को अपनी पूजा में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित करते हैं।

कलश को मातृ शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है, जिसमें त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) और अन्य सभी देवताओं का वास होता है। इसलिए, कलश स्थापना करके हम पूरे ब्रह्मांड को अपनी पूजा का साक्षी बनाते हैं और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करते हैं।शारदीय नवरात्रि व्रत नियम | कब है नवरात्रि

ये खबर भी पढ़ें...नवरात्रि 2025: देवी के आशीर्वाद के लिए 9 दिनों में पहनें 9 रंग के कपड़े

नवरात्रि 2025: इस नवरात्रि करें भारत के प्रमुख देवी मंदिरों के दर्शन और पाएं आशीर्वाद

क्या कलश स्थापना के बिना अधूरी है नवरात्रि की पूजा, जानें बिना कलश के मां दुर्गा को कैसे करें प्रसन्न

Tags:
  • नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में लिस्ट जारी
  • नवरात्रि
  • घट स्थापना मुहूर्त
  • शारदीय नवरात्रि व्रत नियम
  • कब है नवरात्रि
  • शारदीय नवरात्रि
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा