12 दिसंबर 2025 से थमी थीं शादियां, अब फरवरी से बजेगा बैंड-बाजा, जानें विवाह मुहूर्त

Kaushiki | Feb 03, 2026, 14:12 IST
Share
marriage time
marriage time

Shubh Vivah Muhurat 2026: शुक्र उदय के साथ 5 फरवरी से विवाह शुरू हो रहे हैं। इस साल कुल 59 शुभ मुहूर्त हैं, जिनमें फरवरी में सबसे अधिक 12 शादियां होंगी।

Shubh Vivah Muhurat 2026: हिंदू सनातन धर्म में विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं होता। ये एक पवित्र धार्मिक संस्कार है जो ग्रहों की शुभ दृष्टि और देवताओं के आशीर्वाद से पूर्ण होता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, किसी भी मांगलिक कार्य की सफलता के लिए शुक्र और गुरु ग्रह का उदय अवस्था में होना अनिवार्य है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शुक्र को दांपत्य सुख, ऐश्वर्य और प्रेम का प्रतिनिधि माना जाता है।

वहीं गुरु विवेक, संतान सुख और स्थिरता के कारक हैं। 12 दिसंबर 2025 से शुक्र के अस्त होने के कारण ही जनवरी 2026 का पूरा महीना सूना रहा।

अब 5 फरवरी को शुक्र के युवाकाल में प्रवेश करते ही दोष समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही शुभ विवाह की रस्में पूरे विधि-विधान से शुरू हो सकेंगी। जानें विवाह मुहूर्त...

Shukra Uday 2024: 29 जून को होगा शुक्रोदय, 61 दिन बाद फिर शुरू होंगे सभी  शुभ-मांगलिक कार्य | When will venus rise 2024 venus combust 2024 shukra  grah uday for marriage
Shukra Uday 2024: 29 जून को होगा शुक्रोदय, 61 दिन बाद फिर शुरू होंगे सभी शुभ-मांगलिक कार्य | When will venus rise 2024 venus combust 2024 shukra grah uday for marriage

शुक्र और गुरु का उदय होना क्यों है जरूरी

हिंदू धर्म में शुक्र को सुख और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। गुरु ग्रह को जीवन की स्थिरता और बुद्धि का कारक मानते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इन दोनों ग्रहों का उदय अवस्था में होना बहुत अनिवार्य होता है।

जब प्रेम के कारक शुक्र और ज्ञान के दाता गुरु आकाश मंडल में अपनी पूर्ण आभा के साथ उदित होते हैं, तभी वैवाहिक जीवन में सुख, समृद्धि और स्थायित्व आता है।

ऐसे में 12 दिसंबर 2025 से शुक्र तारा पूरी तरह से अस्त चल रहे थे। इसीलिए पंडितों ने 5 फरवरी को विवाह के लिए सबसे उत्तम दिन चुना है। विवाह की तिथि का चयन कुंडली और नक्षत्रों के आधार पर किया जाता है।

guru-uday-march-2022-jupiter-rise-in-aquarius-sign-these-zodiac-sign-people-will-be-very-lucky  according to astrology-Guru Uday: 24 घंटे बाद गुरु होने जा रहे हैं उदय, इन  राशियों पर पड़ेगा विशेष ...
guru-uday-march-2022-jupiter-rise-in-aquarius-sign-these-zodiac-sign-people-will-be-very-lucky according to astrology-Guru Uday: 24 घंटे बाद गुरु होने जा रहे हैं उदय, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष ...

फरवरी में सबसे ज्यादा मुहूर्त

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस साल कुल 59 दिनों तक विवाह की रस्में निभाई जा सकेंगी। सबसे ज्यादा 12 शुभ मुहूर्त फरवरी के इसी महीने में पड़ रहे हैं। मार्च के महीने में भी 8 दिन शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

अप्रैल और मई में भी शादियों (शुक्र का गोचर, शुक्र ग्रह)की अच्छी खासी धूम रहेगी। जून में 9 और जुलाई के शुरुआती दिनों में 4 मुहूर्त हैं। साल का अंतिम विवाह मुहूर्त 12 दिसंबर को शुभ माना जाएगा। पंडितों ने वर-वधू की कुंडली मिलाकर ही तिथि चुनने की सलाह दी है।

बता दें कि, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लगभग 70 फीसदी गार्डन पहले ही बुक हो चुके हैं। इस सीजन में करीब 3 हजार जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

साल 2026 के प्रमुख विवाह मुहूर्त

फरवरी: 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26 मार्च: 1, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12 अप्रैल: 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 मई: 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14 जून: 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 जुलाई: 1, 6, 7, 11 नवंबर: 21, 24, 25, 26 दिसंबर: 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12

कब-कब नहीं होंगे विवाह

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, साल 2026 में कुछ ऐसे समय भी आएंगे जब शादियां पूरी तरह वर्जित रहेंगी। 24 फरवरी से 3 मार्च तक होलाष्टक के कारण कोई मंगल कार्य नहीं होगा।

इसके बाद 14 मार्च से 13 अप्रैल तक मीन का खरमास रहने वाला है। खरमास में सूर्य के प्रभाव के कारण गुरु का बल काफी क्षीण हो जाता है।

17 मई से 15 जून तक अधिक मास में भी विवाह वर्जित रहेंगे। इन वर्जित तिथियों को छोड़कर ही परिवारों को शादी की योजना बनानी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

FAQ

  1. साल 2026 में पहला विवाह मुहूर्त कब से शुरू हो रहा है?
    साल 2026 का पहला शुभ विवाह मुहूर्त 5 फरवरी को है। शुक्र तारे के उदय होने के बाद शादियां शुरू हो रही हैं।
  2. खरमास और होलाष्टक में शादियां क्यों नहीं की जाती हैं?
    खरमास में सूर्य के कारण गुरु का प्रभाव बहुत कम हो जाता है। होलाष्टक में ग्रहों की स्थिति उग्र रहने से शुभ कार्य टालते हैं।
  3. क्या केवल तारीख देखकर शादी करना सही माना जाता है?
    जी नहीं, केवल तारीख ही नहीं बल्कि नक्षत्र भी जरूरी हैं। वर-वधू की कुंडली और गुणों का मिलान करना अनिवार्य होता है।
ये खबरें भी पढ़ें...

विवाह मुहूर्त 2026: साल 2026 में विवाह के लिए केवल 81 शुभ दिन, 4 फरवरी से शुरू होंगे लगन

क्या आप जानते हैं फाल्गुन नहीं, इस महीने में हुआ था शिव और पार्वती का विवाह

पूजा की थाली से लेकर मन की शांति तक, जानें कपूर जलाने के फायदे

Narmada Jayanti: शिव के पसीने की एक बूंद से कैसे हुआ इस मोक्षदायिनी नदी का जन्म

Tags:
  • सनातन धर्म
  • ज्योतिष शास्त्र
  • हिंदू धर्म
  • शुक्र का गोचर
  • फरवरी
  • विवाह मुहूर्त
  • शुक्र ग्रह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि