धनतेरस पर महाकाल मंदिर में महापूजा, 22 पुरोहितों ने किया रुद्राभिषेक
Dolly patil | Oct 29, 2024, 14:35 IST
MAHAKAL
उज्जैन में दीपावली के त्योहार की शुरुआत सबसे पहले भगवान महाकाल के आंगन से हुई है। पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने महाकाल मंदिर में परंपरा अनुसार धनतेरस की पूजा की है।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में दीपावली के त्योहार की शुरुआत सबसे पहले भगवान महाकाल के आंगन से हुई है। पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने महाकालेश्वर मंदिर में परंपरा अनुसार धनतेरस की पूजा की है। 22 पुजारी-पुरोहितों ने भगवान महाकाल के साथ कुबेर की पूजा और अभिषेक कराया। कुबेर देवता के दर्शन करने बड़ी संख्या में भक्त सांदीपनि आश्रम में पहुंच रहे हैं।महाकाल में केवल 1 फुलझड़ी जलाकर मनेगी दिवाली, फूलों से सजेगा दरबार
बाबा महाकाल के पंचामृत और रुद्र अभिषेक के लिए नंदी हॉल में पुरोहित समिति के पुजारियों ने सुबह करीब 9 बजे वैभव, सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत की कामना कर महाकाल की महा पूजा आरंभ की, जो करीब एक घंटे तक चली। साथ ही विश्व कल्याण के लिए भगवान गणेश की पूजा, माता महालक्ष्मी की पूजा के बाद भगवान महाकाल का पंचामृत और रुद्राभिषेक पूजन किया गया। वहीं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने बाबा महाकाल की परंपरा अनुसार धनतेरस की पूजा की है।
देश में सबसे पहले 31 अक्टूबर को महाकाल मंदिर में दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन पुजारी परिवार की महिलाएं द्वारा भगवान महाकाल को उबटन लगाया जाएगा। दिवाली पर महाकाल का अद्भुत श्रृंगार किया जाएगा और अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा।
उज्जैन के कुंडेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में कुबेर की प्राचीन प्रतिमा स्थापित है। माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण की गुरु दक्षिणा देने के लिए यक्ष राज कुबेर धन की पोटली लेकर यहां आए थे। उसके बाद से कुबेर यहीं रह गए। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की मूर्ति को नाभि में इत्र लगाने से वे प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशिर्वाद देते हैं। धनतेरस पर श्रद्धालु यहां इत्र लेकर पहुंचते हैं और अपनी मनोकामना मांगते हैं।
कलेक्टर, एसपी पूजा में हुए शामिल
बाबा महाकाल का किया जाएगा श्रृंगार
कुबेर की नाभी में लगाया जाता है इत्र
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari