भस्म आरती दर्शन के लिए रातभर लाइन में नहीं लगना होगा, अब ये नए इंतजाम

Ravi Singh | Oct 24, 2024, 19:51 IST
Share
Bhasma Aarti Darshan
Bhasma Aarti Darshan

मध्‍य प्रदेश के उज्जैन में अब बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन के लिए भक्तों को रातभर लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। मंदिर प्रशासन नई व्यवस्था करने जा रहा है।

Ujjain : विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन के लिए भक्तों को रातभर लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। मंदिर प्रशासन नई व्यवस्था करने जा रहा है। इसके तहत भक्तों को रात 2 बजे से सीधे मान सरोवर गेट से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इससे लोगों को रातभर इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि इस नई सुविधा एक-दो दिन में शुरू की जा सकती है। आपको बता दें कि महाकाल लोक बनने से पहले जहां हर दिन उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने 20 से 30 हजार श्रद्धालु आते थे, वहीं, अब यह संख्या बढ़कर डेढ़ से दो लाख प्रतिदिन तक हो गई है। त्योहार पर आंकड़ा और भी ज्यादा होता है।

जान लीजिए क्या है नई व्यवस्था?

परम्परा के अनुसार, भस्म आरती सुबह 4 बजे शुरू होती है। पहले भक्तों को रात 11 बजे से लाइन में लगना पड़ता था, जिससे उन्हें परेशानी होती थी। इसमें बच्चों और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होते थे। अब नई व्यवस्था में भक्तों को केवल रात 2 बजे से लाइन में लगना होगा और उन्हें सीधे मान सरोवर गेट से प्रवेश मिलेगा। यहीं चेकिंग होगी।

ये खबर भी पढ़ें...

सिंहस्थ के लिए 5 हजार 882 करोड़ के काम मंजूर, जानें क्या-क्या होगा

बदलेगी भगवान महाकाल की दिनचर्या, आधा घंटा देरी से करेंगे भोजन

9548444d-95e
9548444d-95e


पहले यह थी व्यवस्था

रात 11 बजे से भक्त लाइन में लगना शुरू कर देते थे। मंदिर में रात 1 बजे प्रवेश मिलता था। अलग-अलग जगह चेकिंग के बाद भक्तों को मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर में इंतजार करना पड़ता था।

b610dc4f-51a
b610dc4f-51a


सिंहस्थ 2028 में साधु-संतों के लिए उज्जैन में होगी स्थायी जगह

अब क्या बदलाव होगा?

रात 2 बजे से लाइन शुरू होगी, जिससे भक्तों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चेकिंग और अन्य इंतजाम मान सरोवर गेट पर ही होंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

भस्मआरती में शामिल होने के लिए भक्तों को पहनना होगा रिस्ट बैंड, गलत तरीके से एंट्री करने वालों पर लगेगी रोक!

उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तारीखों का ऐलान, CM मोहन के निर्देश पर होंगे ये काम  | simhastha 2028 date announced cm mohan yadav sarkar 18 thousand crore  plan for ujjain kumbh mela | Hindi News
उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तारीखों का ऐलान, CM मोहन के निर्देश पर होंगे ये काम | simhastha 2028 date announced cm mohan yadav sarkar 18 thousand crore plan for ujjain kumbh mela | Hindi News


सिंहस्थ की तैयारियों में जुटी सरकार

गौरतलब है कि उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल यहां 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे। माना जा रहा है कि चालू वर्ष में यह आंकड़ा पार हो जाएगा। इधर, सरकार ने उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। यहां रोप वे और दूसरे निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं।

Tags:
  • Ujjain News
  • महाकाल मंदिर
  • उज्जैन महाकाल मंदिर
  • मध्य प्रदेश
  • Bhasma Aarti
  • भस्म आरती
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • उज्जैन भस्म आरती
  • mahakal bhasm aarti
राजस्थान में सोलर बिजली की कटौती, अब महंगी खरीद की नौबत, आखिर कहां चूक गया ऊर्जा विभाग?

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर बिजली की कटौती, अब महंगी खरीद की नौबत, आखिर कहां चूक गया ऊर्जा विभाग?
छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उप संचालक से लेकर इंस्पेक्टर तक 28 अफसरों के तबादले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उप संचालक से लेकर इंस्पेक्टर तक 28 अफसरों के तबादले
देवास में मस्जिद-दरगाह पर तोड़फोड़ का आरोप: चादर और झंडे जलाए, CCTV में कैद हुई घटना

By Arohi Raj

देवास में मस्जिद-दरगाह पर तोड़फोड़ का आरोप: चादर और झंडे जलाए, CCTV में कैद हुई घटना
1100 साल पुराना जैन मंदिर फिर होगा तैयार: विदिशा में ASI की बड़ी तैयारी, दो साल से ज्यादा चलेगा काम

By Manya Jain

1100 साल पुराना जैन मंदिर फिर होगा तैयार: विदिशा में ASI की बड़ी तैयारी, दो साल से ज्यादा चलेगा काम
भोपाल में खौफनाक वारदात: मां-पत्नी और 2 बच्चों के गले रेते, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव

By Arohi Raj

भोपाल में खौफनाक वारदात: मां-पत्नी और 2 बच्चों के गले रेते, रेलवे ट्रैक पर मिला मुखिया का शव
धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान: लोगों को याद आया कथावाचक प्रदीप मिश्रा का किस्सा, जब नाक रगड़कर मांगनी पड़ी थी माफी

By Aman Vaishnav

धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान: लोगों को याद आया कथावाचक प्रदीप मिश्रा का किस्सा, जब नाक रगड़कर मांगनी पड़ी थी माफी
सट्टे का साम्राज्य, संरक्षण का नेटवर्क, सौरभ की पूछताछ से किसकी बढ़ेगी मुश्किल, महादेव के खेल में कौन-कौन था हिस्सेदार

By Arun Tiwari

सट्टे का साम्राज्य, संरक्षण का नेटवर्क, सौरभ की पूछताछ से किसकी बढ़ेगी मुश्किल, महादेव के खेल में कौन-कौन था हिस्सेदार