चारधाम यात्रा के लिए नए नियम लागू, बद्रीनाथ में फोटो-वीडियो पर 5 हजार रुपए का जुर्माना
Kaushiki | Apr 29, 2025, 16:23 IST
बद्रीनाथ धाम
उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए नए नियम लागू किए हैं, जिनमें फोटो-वीडियो पर 5 हजार रुपए जुर्माना और यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार शामिल है। श्रद्धालुओं के लिए टोकन सिस्टम, जूते-जुराब पहनने की सलाह और स्वास्थ्य प्रावधान भी निर्धारित किए गए हैं।
साल 2025 में चारधाम यात्रा 30 अप्रैल (यानि कल) अक्षय तृतीया के दिन से शुरू होगी। इसी दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। उसके बाद 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे और अंत में 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए नए नियम लागू किए हैं।
इनमें बद्रीनाथ धाम में फोटो और वीडियो लेने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना शामिल है। इसके साथ ही गर्मियों में आने वाली बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को सुधारने की कोशिश की जा रही है। गंगा स्नान, दर्शन के लिए स्लॉट सिस्टम और टोकन व्यवस्था के जरिए यात्रियों को एक बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... पुष्कर कुंभ 2025: 12 साल बाद बद्रीनाथ धाम के पास होगा ऐतिहासिक मेला, जानें इसका महत्व
बता दें कि, श्रद्धालुओं को अब धाम में दर्शन के लिए कपड़े के जूते और मोटी जुराब पहनने की सलाह दी गई है। होटल मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं के लिए जूते और जुराब उपलब्ध कराएं। इसके अलावा, साकेत तिराहे पर जूता स्टैंड स्थापित किया जाएगा, ताकि अव्यवस्था को रोका जा सके।
प्रसाद की दुकानों को लेकर भी नए नियम लागू किए गए हैं। इस बार, केवल 25-30 साल से दुकान लगाने वाले व्यक्तियों को ही दुकान लगाने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा, प्रत्येक परिवार से सिर्फ एक सदस्य को दुकान लगाने की अनुमति होगी। इससे धाम के आसपास भीड़ कम करने की कोशिश की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें...अक्षय तृतीया 2025: मां लक्ष्मी की कृपा के लिए राशि अनुसार करें सोने या चांदी की खरीदी
यात्रियों की आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए पाण्डुकेश्वर में पुलिस बैरिकेडिंग में बदलाव किया गया है। स्थानीय लोगों की चेकिंग न करने का निर्णय लिया गया है, और होटल की क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को आगे बढ़ने दिया जाएगा। इसके साथ ही यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, हर होटल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, 13 भाषाओं में स्वास्थ्य सलाह के QR कोड भी प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि हर श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिल सके।
इस बार दर्शन के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है। श्रद्धालुओं को पहले टोकन लेना होगा और तय किए गए स्लॉट में दर्शन करने जाना होगा। इसके लिए चेकिंग विभिन्न स्थानों पर की जाएगी, जैसे आईएसबीटी, बीआरओ चौक, और माणा पास पर।
ये खबर भी पढ़ें...
अक्षय तृतीया पर ही क्यों होते हैं बांके बिहारी जी के चरण दर्शन, जानें इसका रहस्य
अक्षय तृतीया पर नमक खरीदने की है परंपरा, जानें इसके पीछे का महत्व
क्यों खास है अक्षय तृतीया | केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर | देश दुनिया न्यूज | धर्म ज्योतिष न्यूज | Badrinath Dham | Darshan of Badrinath Dham started | Chardham Yatra | Chardham Yatra Rules
इनमें बद्रीनाथ धाम में फोटो और वीडियो लेने पर 5 हजार रुपए का जुर्माना शामिल है। इसके साथ ही गर्मियों में आने वाली बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रा व्यवस्थाओं को सुधारने की कोशिश की जा रही है। गंगा स्नान, दर्शन के लिए स्लॉट सिस्टम और टोकन व्यवस्था के जरिए यात्रियों को एक बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... पुष्कर कुंभ 2025: 12 साल बाद बद्रीनाथ धाम के पास होगा ऐतिहासिक मेला, जानें इसका महत्व
बद्रीनाथ में फोटो-वीडियो पर जुर्माना
इस बार बद्रीनाथ धाम में दर्शन करते समय फोटो और वीडियो लेने पर कड़ा जुर्माना लगाया गया है। अगर श्रद्धालु इसका उल्लंघन करते हैं तो उन्हें 5 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा। यह नियम यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों की पवित्रता को बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है।
जूते और मोजे पहनने की सलाह
प्रसाद की दुकानों पर नए नियम
ये खबर भी पढ़ें...अक्षय तृतीया 2025: मां लक्ष्मी की कृपा के लिए राशि अनुसार करें सोने या चांदी की खरीदी
यात्रियों के लिए नए नियम
स्वास्थ्य संबंधी प्रावधान
दर्शन के लिए टोकन सिस्टम
ये खबर भी पढ़ें...
अक्षय तृतीया पर ही क्यों होते हैं बांके बिहारी जी के चरण दर्शन, जानें इसका रहस्य
अक्षय तृतीया पर नमक खरीदने की है परंपरा, जानें इसके पीछे का महत्व
क्यों खास है अक्षय तृतीया | केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर | देश दुनिया न्यूज | धर्म ज्योतिष न्यूज | Badrinath Dham | Darshan of Badrinath Dham started | Chardham Yatra | Chardham Yatra Rules
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava