वट सावित्री 2025 में सोमवती अमावस्या और कृत्तिका नक्षत्र का शुभ योग, मिलेगा दोगुना फल
Kaushiki | May 24, 2025, 18:02 IST
वट सावित्री 2025:
इस बार वट सावित्री व्रत 26 मई 2025 को ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर सोमवती अमावस्या और कृत्तिका नक्षत्र के शुभ संयोग में मनाया जाएगा। विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए यह व्रत रखती हैं।
हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से विवाहित स्त्रियों द्वारा अपने पति की लंबी आयु, खुशहाली और वैवाहिक जीवन में स्थिरता के लिए रखा जाता है।
धार्मिक कथा के मुताबिक, सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लिए थे, इसलिए इस दिन का धार्मिक महत्व अत्यंत है।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, 26 मई 2025 को पड़ने वाला वट सावित्री व्रत का शुभ मुहूर्त है
हिंदू पंचांग के मुताबिक, 26 मई 2025 को पड़ने वाला वट सावित्री व्रत इस बार सोमवती अमावस्या के साथ आ रहा है। पंचांग के मुताबिक, सोमवती अमावस्या वह तिथि होती है, जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है।
इस दिन स्नान, दान और पूजा का विशेष फल मिलता है। इसे ‘स्नान-दान और श्राद्ध की अमावस्या’ भी कहा जाता है। यह संयोग व्रत की महत्ता को और भी बढ़ा देता है और इसे रखने वाले लोगों के लिए विशेष लाभकारी होता है।
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, वट सावित्री के दिन कृत्तिका नक्षत्र का होना भी शुभ माना जाता है। यह नक्षत्र धार्मिक अनुष्ठानों में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लेकर आता है।
इस नक्षत्र के प्रभाव से व्रत और पूजा के कार्य अधिक फलदायी होते हैं। इसलिए इस बार का वट सावित्री व्रत धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और फलदायी माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... जानें मई 2025 में विवाह का मुहूर्त, गृह प्रवेश और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ दिन
हिंदू धर्म में वट (बरगद) वृक्ष को त्रिदेव—ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है। इसके तने को विष्णु, जड़ों को ब्रह्मा और शाखाओं को शिव का स्वरूप कहा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं क्योंकि यह वृक्ष जीवन की लंबी आयु, स्थिरता और अखंड सौभाग्य का प्रतीक है।
प्रदोष व्रत में ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि
वट सावित्री पूजा | वट सावित्री व्रत कथा | Vat Savitri Puja | Vat Savitri Vrat | Vat Savitri Vrat Katha | धर्म ज्योतिष न्यूज
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
धार्मिक कथा के मुताबिक, सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लिए थे, इसलिए इस दिन का धार्मिक महत्व अत्यंत है।
क्या है शुभ मुहूर्त
अमृत: प्रातः 05:25 से प्रातः 07:08 तक
शुभ: सुबह 08:52 बजे से सुबह 10:35 बजे तक
लाभ: दोपहर 03:45 बजे से शाम 05:28 बजे तक
सोमवती अमावस्या का संयोग
इस दिन स्नान, दान और पूजा का विशेष फल मिलता है। इसे ‘स्नान-दान और श्राद्ध की अमावस्या’ भी कहा जाता है। यह संयोग व्रत की महत्ता को और भी बढ़ा देता है और इसे रखने वाले लोगों के लिए विशेष लाभकारी होता है।
कृत्तिका नक्षत्र का धार्मिक महत्व
इस नक्षत्र के प्रभाव से व्रत और पूजा के कार्य अधिक फलदायी होते हैं। इसलिए इस बार का वट सावित्री व्रत धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और फलदायी माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... जानें मई 2025 में विवाह का मुहूर्त, गृह प्रवेश और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ दिन
वट वृक्ष की पूजा का महत्व
व्रत की विधि
- व्रत के दिन सुबह स्नान कर शुद्ध वस्त्र पहनें।
- बिना भोजन और जल के कठोर व्रत का पालन करें।
- वट वृक्ष के तने के चारों ओर परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत सात बार लपेटें।
- फल, फूल, अक्षत और दीपक अर्पित करें।
- यमराज की पूजा और सावित्री की कथा सुनें।
व्रत रखने के लाभ
- पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य में वृद्धि।
- वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और सौभाग्य का वृद्धि।
- वैवाहिक जीवन के संकटों का निवारण।
- पितरों के आशीर्वाद का प्राप्त होना।
प्रदोष व्रत में ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि
वट सावित्री पूजा | वट सावित्री व्रत कथा | Vat Savitri Puja | Vat Savitri Vrat | Vat Savitri Vrat Katha | धर्म ज्योतिष न्यूज
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari