वृश्चिक संक्रांति पर इस तरह करें सूर्य देव को प्रसन्न, इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान और दान

Kaushiki | Published:
Share
vrishchik-sankranti-2025-snan-daan-religious-significance
vrishchik-sankranti-2025-snan-daan-religious-significance

16 नवंबर 2025 को सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे वृश्चिक संक्रांति कहते हैं। इस दिन सूर्य अर्घ्य, स्नान और तिल, गुड़, घी का दान करने से आत्मिक उन्नति होती है। यह दिन सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

Latest Religious News: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। वह आत्मा, पिता, सम्मान और ऊर्जा के कारक माने जाते हैं। भगवान सूर्य निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तब उस दिन को संक्रांति कहते हैं। 16 नवंबर 2025 को सूर्य देव का तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा। इस प्रवेश को ही वृश्चिक संक्रांति कहा जाता है। यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस बदलाव से ऊर्जा का प्रवाह बदल जाता है।

तुला राशि जहां संतुलन और सामंजस्य सिखाती है। वहीं वृश्चिक राशि आत्मचिंतन और रूपांतरण की शक्ति देती है। इसलिए यह संक्रांति साधना और ध्यान के लिए श्रेष्ठ काल मानी गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

Kaal Bhairav Jayanti 2025: सिर्फ एक रात की पूजा से दूर हो जाएगा हर संकट, जानें कैसे

वृश्चिक संक्रांति का महत्व, सूर्य पूजा का समय, मंत्र और दान की सूची
वृश्चिक संक्रांति का महत्व, सूर्य पूजा का समय, मंत्र और दान की सूची


स्नान-दान का धार्मिक महत्व

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, वृश्चिक संक्रांति के दिन स्नान और दान का विशेष धार्मिक महत्व होता है।

शुभ मुहूर्त

  • संक्रांति क्षण: 16 नवंबर 2025 को दोपहर 01 बजकर 45 मिनट पर रहेगा।
  • पुण्यकाल: सुबह 08 बजकर 02 मिनट से दोपहर 01 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसकी अवधि 5 घंटे 43 मिनट की होगी।
  • महा पुण्य काल: सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 01 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसकी अवधि 01 घंटा 47 मिनट की होगी।
  • स्नान का महत्व

  • इस पवित्र अवसर पर सूर्योदय से पहले स्नान करना चाहिए। पवित्र नदियों, सरोवरों या घर के शुद्ध जल में स्नान करें। इससे तन और मन दोनों की शुद्धि होती है। नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शांति मिलती है।
  • दान का महत्व

  • धर्मग्रंथों के मुताबिक, इस दिन दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। तिल, गुड़, वस्त्र, अन्न, घी और दीपदान करना चाहिए। श्रद्धा से किया गया दान वर्तमान जीवन में सुख-समृद्धि देता है। यह आने वाले जन्मों में भी पुण्य का संचय करता है।
ये खबर भी पढ़ें...

नवंबर में कब है Vivah Panchami 2025, इस दिन पूजा करने से मिलेता सौभाग्य और दांपत्य सुख का वरदान

Vrischik Sankranti 2025: कल है वृश्चिक संक्रांति, इन राशियों की चमकेगी  किस्मत - hind first hindi
Vrischik Sankranti 2025: कल है वृश्चिक संक्रांति, इन राशियों की चमकेगी किस्मत - hind first hindi


इस दिन क्या-क्या करना चाहिए

वृश्चिक संक्रांति धर्म और साधना के लिए अत्यंत पवित्र दिन है।

  • प्रातःकाल स्नान करें: सूर्योदय से पहले स्वच्छ जल में स्नान करें। यह मन को निर्मल बनाता है।
  • सूर्य अर्घ्य दें: स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। साथ में "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जप करें। इससे ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है।
  • विशेष वस्तुओं का दान करें: तिल, गुड़, अन्न, घी या वस्त्र का दान करें। इससे दरिद्रता का नाश होता है।
  • दीपदान करें: संध्या के समय दक्षिणमुखी दीपक जलाएं। इसे सूर्य देव और पितरों को समर्पित करें। इससे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।
  • साधना और ध्यान करें: यह दिन आत्मचिंतन और एकाग्रता (भगवान सूर्य की उपासना)बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। शांत मन से ध्यान करने से आत्मिक उन्नति होती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।धार्मिक अपडेट | dharm news today

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश के जाम सांवली हनुमान मंदिर की आधी मूर्ति का रहस्य, पानी पीने से दूर होती है समस्याएं

मार्गशीर्ष माह से Ekadashi Vrat शुरू करने पर मिलता है अद्भुत लाभ, कैसे करें सही विधि से पूजा

Tags:
  • ज्योतिष शास्त्र
  • सूर्य
  • भगवान सूर्य की उपासना
  • Latest Religious News
  • धार्मिक अपडेट
  • dharm news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर