बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का डमी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Anjali Dwivedi | Nov 17, 2025, 20:15 IST
Share
bihar
bihar

बिहार बोर्ड (BSEB) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यह गलतियां को सुधारने का आखिरी मौका है।

बिहार बोर्ड (BSEB) की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही है। 2026 में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए यह जरूरी खबर है। Bihar School Examination Board ने डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी नवंबर में ही डमी एडमिट कार्ड लेकर आया है। ऐसा इसलिए है ताकि छात्र अपनी सभी जानकारी की जांच कर सकें। अगर इसमें कोई गलती मिलती है तो उसे ठीक करवाया जा सके।

क्यों जारी होता है डमी एडमिट कार्ड?

बोर्ड ने बताया कि डमी एडमिट कार्ड का खास मकसद है। यह निजी जानकारी जांचने के लिए है। असली एडमिट कार्ड जारी होने से पहले यह जांच होती है। कई बार छात्रों के नाम की स्पेलिंग गलत हो जाती है। बिहार बोर्ड परीक्षा में कई बार यह समस्या देखने को मिलती है।

कई बार डेट ऑफ बर्थ, माता-पिता का नाम या सब्जेक्ट गलत हो जाते हैं। यह गलती परीक्षा के समय बड़ी परेशानी खड़ी करती है। इसीलिए बिहार बोर्ड पहले ही डमी एडमिट कार्ड जारी करता है। जिससे सभी गलतियां समय रहते सुधारी जा सकें। छात्रों को इसे ध्यान से जांचना चाहिए।

ये खबरें भी पढ़ें...

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट में किया ये बदलाव, तुरंत चेक करें

UPSC Interview Crack Tips: पहले प्रयास में सरकारी नौकरी पाने की 5 गोल्डन टिप्स

डमी एडमिट कार्ड पर क्या डिटेल्स होंगी?

डमी एडमिट कार्ड में कई जरूरी डिटेल्स दर्ज होती हैं। इसमें छात्र का नाम और माता-पिता का नाम होता है। आपकी डेट ऑफ बर्थ और स्कूल या कॉलेज का कोड भी होता है। आपके विषय और रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज होती है।

यह एडमिट कार्ड केवल एक टेम्परेरी डाक्यूमेंट्स होता है। इसलिए इसे बहुत ध्यान से पढ़ना जरूरी है। अगर किसी भी जानकारी में गलती दिखती है तो तुरंत एक्शन लें। छात्र को तुरंत अपने प्रिंसिपल से संपर्क करना चाहिए। सुधार केवल स्कूल के माध्यम से ही हो सकता है। स्कूल ही बोर्ड की प्रणाली में अपडेट करते हैं।

ऐसे करें डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बेहद आसान है। इसके लिए छात्रों को bihar board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां एक ऑप्शन आपको मिलेगा। यह ऑप्शन Student Dummy Admit Card 2026 लिखा होगा। आपको उसी पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद छात्र को कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी।

  • अपना कॉलेज कोड डालें।
  • अपना नाम और पिता का नाम भरें।
  • अपनी फैकल्टी (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) चुनें।
  • अपनी जन्मतिथि दर्ज करें।
जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे तुरंत डाउनलोड करें और सुरक्षित रख लें। बोर्ड ने छात्रों से एक अपील की है। छात्र एडमिट कार्ड को एक बार नहीं, बल्कि कई बार ध्यान से पढ़ें। इससे किसी भी गलती पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP Board Exam 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेंगे शॉर्ट नोट्स, रिवीजन करने में होगी आसानी

MP Board Exam Tips : इंग्लिश में लाने हैं पूरे मार्क्स, टॉपर की कॉपी देगी लिखने का आईडिया

Tags:
  • Bihar
  • admit card
  • board exam
  • bihar board
  • बिहार बोर्ड
  • 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा
  • बिहार बोर्ड परीक्षा
  • Dummy Admit Card
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज