UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट में किया ये बदलाव, तुरंत चेक करें

Anjali Dwivedi | Nov 06, 2025, 18:46 IST
Share
UP BOARD
UP BOARD

UP Board ने 2026 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का टाइम टेबल में बदलाव हुआ है। एग्जाम 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक चलेंगे। 52 लाख से ज्यादा छात्र एग्जाम देंगे। अपनी डेट शीट यहां चेक करें।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) नेUPबोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट 2026में बदलाव किया है। यह बदलाव छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। पहले बोर्ड ने परीक्षा के पहले दिन एक ही पाली में दो जरूरी विषयों की परीक्षा रखी थी। अब उस फैसले को वापस ले लिया गया है।

हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षाएं अब अलग

बोर्ड ने 5 नवंबर को पहली डेटशीट जारी की थी। 18 फरवरी 2026 को पहली पाली में 10वीं और 12वीं सामान्य हिंदी की परीक्षाएं एक साथ थीं। इनमें 43 लाख से अधिक छात्र शामिल होते। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की परीक्षा एक साथ कराना मुश्किल था।

सभी स्टूडेंट्स UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम की डेटशीट जारी हो गई है यहां सारी जानकारी देख सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

भारतीय छात्र विदेश में कैसे बना रहे हैं अपना करियर! यहां जानें सबसे आसान ट्रिक

NEP 2020 का बड़ा फैसला: NCERT के क्लास 6 से 8 तक की साइंस किताबों में आयुर्वेद शामिल!

नया टाइमटेबल जारी

11 नबंवर यानि मंगलवार देर रात up board के सचिव भगवती सिंह ने संशोधित टाइमटेबल जारी कर दी। सचिव के अनुसार, छात्रों के हित में यह बदलाव किया गया है।

  • 10वीं की हिंदी और प्रारम्भिक हिंदी की परीक्षाएं अब 18 फरवरी 2026 को पहली पाली (सुबह 8:30 से 11:45) में होंगी।
  • 12वीं की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षाएं 18 फरवरी को दूसरी पाली (शाम 2:00 से 5:15) में आयोजित की जाएंगी।
पहले 18 फरवरी को सुबह की पाली में 10वीं हिंदी और 12वीं सामान्य हिंदी थी। शाम की पाली में 10वीं प्रारम्भिक हिंदी और 12वीं हिंदी (साहित्यिक) रखी गई थी।

12वीं संस्कृत के पेपर की डेट भी बदली

बोर्ड ने एक और जरूरी संशोधन किया है। इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा की तारीख बदल दी गई है।

  • यह परीक्षा अब 12 मार्च 2026 को दूसरी पाली (शाम 2:00 से 5:15) में होगी।
पहले इंटर संस्कृत और इंटर अंग्रेजी की परीक्षाएं 20 फरवरी को रखी गई थीं। संस्कृत सुबह की पाली में और अंग्रेजी शाम की पाली में थी। इससे दोनों विषय लेने वाले छात्र परेशान थे। इस बदलाव से 52 लाख से अधिक छात्रों को बड़ी राहत मिली है। स्कूलों के प्रिंसिपल्स को भी board exam कराने में अब असुविधा नहीं होगी।

यूपी बोर्ड 10वीं की नई डेटशीट 2026

डेटपाली (सुबह 8:30 - 11:45)पाली (शाम 2:00 - 5:15)
18 फरवरी (बुधवार)हिंदी, प्रारम्भिक हिंदी–
20 फरवरी (शुक्रवार)सामाजिक विज्ञान–
23 फरवरी (सोमवार)अंग्रेजीइलेक्ट्रीशियन, हेल्थ केयर आदि।
25 फरवरी (बुधवार)विज्ञान–
27 फरवरी (शुक्रवार)–गणित
28 फरवरी (शनिवार)संस्कृतसंगीत वादन
10 मार्च (मंगलवार)चित्रकला, रंजनकला–

यूपी बोर्ड 12वीं की नई डेटशीट 2026

डेटपाली (सुबह 8:30 - 11:45)पाली (शाम 2:00 - 5:15)
18 फरवरी (बुधवार)–हिंदी सामान्य, हिंदी
19 फरवरी (गुरुवार)प्रोफेशनल सब्जेक्ट्स नागरिक शास्त्र(Civics)
20 फरवरी (शुक्रवार)एग्रीकल्चरल सब्जेक्ट्स अंग्रेजी
21 फरवरी (शनिवार)प्रोफेशनल सब्जेक्ट्स इतिहास
23 फरवरी (सोमवार)प्रोफेशनल सब्जेक्ट्स जीव विज्ञान, गणित
24 फरवरी (मंगलवार)एग्रीकल्चरल सब्जेक्ट्स अर्थशास्त्र (Economics)
25 फरवरी (बुधवार)इकोनॉमिक्ससंगीत गायन, वादन
26 फरवरी (गुरुवार)एग्रीकल्चरल सब्जेक्ट्स भूगोल
27 फरवरी (शुक्रवार)प्रोफेशनल सब्जेक्ट्स भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
28 फरवरी (शनिवार)एग्रीकल्चरल सब्जेक्ट्स चित्रकला
09 मार्च (सोमवार)उर्दू, पंजाबी आदि।मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र
10 मार्च (मंगलवार)एग्रीकल्चरल सब्जेक्ट्स व्यवसाय अध्ययन, गृहविज्ञान
12 मार्च (गुरुवार)कंप्यूटरसंस्कृत

रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स

इस साल कुल 52 लाख 30 हजार 297 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

हाईस्कूल में 27 लाख 50 हजार 945 छात्र रजिस्टर्ड हैं।

इंटरमीडिएट में 24 लाख 79 हजार 352 छात्र रजिस्टर्ड हैं।

बोर्ड ने सभी स्कूलों को तैयारी पूरी करने के आदेश दिए हैं। प्रैक्टिकल्स भी समय पर आयोजित किए जाएंगे। छात्र अब संशोधित admit cardके हिसाब से अपनी तैयारी कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए Free NCERT Online Course, रजिस्ट्रेशन 20 फरवरी 2026 तक

सरकारी नौकरी: RRB NTPC ने 5810 पदों पर भर्ती निकाली, जल्दी करें अप्लाई लास्ट डेट नजदीक

Tags:
  • उत्तर प्रदेश
  • up
  • एग्जाम की डेटशीट जारी
  • admit card
  • board exam
  • up board
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच