CBSE Result 2026: इस दिन जारी हो सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Anjali Dwivedi | Apr 10, 2026, 17:10 IST
Share
cbse board result 2026
cbse board result 2026

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाला है। यहां जानें संभावित तारीखें, पासिंग मार्क्स और मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका।

News In Short

  • अप्रैल 2026 के आखिरी सप्ताह तक 10वीं का रिजल्ट आने की प्रबल संभावना है।
  • मई 2026 के दूसरे हफ्ते तक 12वीं का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है।
  • पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% नंबर जरूरी हैं।
  • डिजिलॉकर के माध्यम से तुरंत सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा है।
  • नंबर से संतुष्ट न होने पर छात्र दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकेंगे।

News In Detail

CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब पूरी हो चुकी हैं। 10वीं के पेपर 11 मार्च 2026 को ही खत्म हो गए थे, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2026 तक चलीं। अब लाखों छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। सबकी नजरें सिर्फ रिजल्ट की तारीख पर टिकी हैं।

कब खत्म होगा इंतजार?

मीडिया रिपोर्ट्स और बीते सालों के पैटर्न को देखें तो cbse 10 result अप्रैल 2026 के तीसरे या चौथे वीक में आने की पूरी उम्मीद है। वहीं, 12वीं के छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। उनका रिजल्ट मई 2026 के दूसरे वीक तक जारी किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस बार नई परीक्षा प्रणाली के कारण दोनों कक्षाओं के नतीजे अलग-अलग तारीखों पर घोषित हो सकते हैं।

ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

10th-12th cbse boardरिजल्ट घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है-

  1. सबसे पहले results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर अपनी कक्षा के मुताबिक रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी डालें।
  4. सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी, जिसे आप फ्यूचर के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।

पासिंग मार्क्स और ग्रेस मार्क्स की क्या है पॉलिसी?

सीबीएसई के नियमों के अनुसार, हर छात्र को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है। बोर्ड उन छात्रों को ग्रेस मार्क्स भी देता है जो बहुत ही कम अंतर से पास होने से रह जाते हैं।

इसके अलावा, जो छात्र अपने नंबरों से खुश नहीं होंगे, उन्हें री-इवैल्यूएशन का मौका भी मिलेगा। यदि कोई छात्र एक या दो विषय में सफल नहीं हो पाता, तो उसके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी।

डिजिलॉकर से मिनटों में पाएं मार्कशीट

रिजल्ट के साथ ही डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध होगी। छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपने मोबाइल नंबर या आधार कार्ड के जरिए लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद CBSE सेक्शन में जाकर अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी सुरक्षित डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार क्या है खास और नया?

साल 2026 के रिजल्ट में डिजिटल स्कोरकार्ड पर ज्यादा जोर दिया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत इस बार स्किल आधारित प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गई थी, जिसका असर छात्रों के ओवरऑल परफॉर्मेंस पर देखने को मिल सकता है। बोर्ड का पूरा फोकस रिजल्ट प्रोसेसिंग को पारदर्शी और तेज बनाने पर है।

ये खबरें भी पढ़ें....

MP Board Result 2026: इस दिन आ सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, आ गया नया अपडेट

CBSE Board ने किया सिलेबस में बदलाव, AI के साथ अब ये 3 लैंग्वेज होंगे मैंडेटरी

MP Board Result : 5वीं-8वीं में 1.29 लाख बच्चे फेल, अब मई में मिलेगा परीक्षा का दूसरा मौका

MP Board Exam Pattern में बड़ा बदलाव, 10वीं में 7 और 12वीं में अब देने होंगे 6 पेपर

Tags:
  • cbse
  • सीबीएसई
  • cbse 10 result
  • 10th-12th cbse board
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज