CBSE 10th Board Exam में मार्क्स सुधारने का दूसरा मौका, यहां जानें डेटशीट और फॉर्म की डिटेल

Kaushiki | Published:
Share
cbse
cbse

सीबीएसई 10वीं के छात्र अब मई 2026 में दूसरी बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए एलओसी (LOC) जमा करने की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक चलेगी।

Big decision of CBSE: क्या आप सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट से खुश नहीं हैं या मेन परीक्षा में शामिल होने से चूक गए थे? घबराइए मत, सीबीएसई बोर्ड अब आपको अपना स्कोर सुधारने का एक और मौका दे रहा है।

नई शिक्षा नीति के तहत अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सीबीएसई ने 10वीं फेज-2 यानी सप्लीमेंट्री और इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 15 मई से शुरू होकर 30 मई तक चलेंगी।

इसमें छात्र अधिकतम तीन विषयों में अपने नंबर बेहतर कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। अब छात्र बिना तनाव के अपने फेवरेट सब्जेक्ट्स में अच्छे नंबर हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं सीबीएसई एग्जाम का पूरा शेड्यूल और आवेदन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।

CBSE 10वीं फेज 2 डेटशीट 2026

सीबीएसई ने फेज 2 की परीक्षाओं के लिए तैयारी पूरी कर ली है। मेन विषयों की तारीखें कुछ इस तरह हैं:

  • 15 मई, 2026: मैथेमेटिक्स (स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों)
  • 19 मई, 2026: साइंस (Science)
  • 22 मई, 2026: सोशल साइंस (Social Science)
  • 26 और 30 मई, 2026: लैंग्वेज पेपर (जैसे हिंदी, इंग्लिश आदि)
रिजल्ट अपडेट: फेज 2 परीक्षाओं के नतीजे जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई 2026 की शुरुआत में घोषित होने की संभावना है।

फॉर्म और फीस

बोर्ड ने फॉर्म भरने (LOC) और फीस जमा करने के लिए बहुत कम समय दिया है, इसलिए देरी न करें:

  • बिना लेट फीस के: 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक।
  • लेट फीस के साथ: 21 और 22 अप्रैल 2026 (यह आखिरी मौका होगा)।
जरूरी नोट: एक बार डेटा पोर्टल पर अपलोड होने के बाद उसमें कोई सुधार नहीं किया जा सकेगा। इसलिए अपना नाम और सब्जेक्ट ध्यान से भरें।

कौन दे सकता है ये परीक्षा

सीबीएसई ने इस बार छात्रों को अपनी परफॉरमेंस सुधारने के कई मौके दिए हैं:

  • कंपार्टमेंट वाले छात्र: जिन्हें मुख्य परीक्षा के बाद कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है।
  • 3rd Chance वाले छात्र: सत्र 2024-25 के वे स्टूडेंट्स जो तीसरे अवसर वाली कंपार्टमेंट श्रेणी में हैं।
  • अनुपस्थित (Absent) छात्र: जो किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में नहीं बैठ पाए थे।
  • इंप्रूवमेंट: छात्र अधिकतम 3 विषयों में परीक्षा देकर अपने नंबर बेहतर कर सकते हैं।

मैथ्स के सब्जेक्ट में बदलाव का सुनहरा मौका

सीबीएसई ने केवल मैथमेटिक्स विषय में बदलाव की खास छूट दी है। ध्यान रहे, यह सुविधा किसी और विषय के लिए नहीं है:

  • आप Maths (Standard) से Maths (Basic) में बदल सकते हैं।
  • या फिर Maths (Basic) से Maths (Standard) चुन सकते हैं।

आवेदन कैसे करें

  • रेगुलर स्टूडेंट्स (Regular Students): आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आपके स्कूल के माध्यम से सीबीएसई की परीक्षा संगम पोर्टल पर आवेदन किया जाएगा। अपनी फीस और डिटेल्स स्कूल में जमा करें।
  • प्राइवेट स्टूडेंट्स (Private Candidates): आपको सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और फीस का भुगतान करना होगा।

क्या है सीबीएसई की नई व्यवस्था

सीबीएसई ने पहली बार दो बोर्ड परीक्षा का सिस्टम लागू किया है। दस मार्च को पहली मेन परीक्षा खत्म हो चुकी है। अब छात्र मई में होने वाली दूसरी परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसमें छात्र अधिकतम तीन विषयों में अपने स्कोर सुधार सकते हैं। ये सुविधा मैथ, साइंस, सोशल साइंस और भाषा के विषयों में मिलेगी।

जरूरी बातें जो आपको जाननी चाहिए

दूसरी बोर्ड परीक्षा (10th cbse exam) के लिए सिलेबस में कोई बदलाव नहीं होगा। वही पुराना सिलेबस पढ़ना होगा जो पहली परीक्षा में था। इंटरनल असेसमेंट या प्रैक्टिकल के स्कोर दोबारा नहीं सुधारे जा सकेंगे।

फीस की बात करें तो पर सब्जेक्ट के लिए 320 रुपए देने होंगे। तीन विषयों के लिए कुल 960 रुपए की फीस लगेगी। लेट फीस के साथ फॉर्म भरने पर दो हजार रुपए एक्स्ट्रा लगेंगे।

बोर्ड ने साफ किया है कि इसमें नए नाम नहीं जुड़ेंगे। छात्र अपना विषय भी दूसरी परीक्षा में नहीं बदल पाएंगे। परीक्षा केंद्र घर से काफी दूर भी हो सकता है।

इसलिए सोच-समझकर ही दोबारा परीक्षा देने का फैसला लें। स्कूल के प्रिंसिपल छात्रों को नियमों की सही जानकारी देंगे। ये कदम छात्रों का तनाव कम करने के लिए उठाया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

CBSE 12वीं गणित पेपर के QR कोड में निकला विदेशी गाना, बोर्ड ने सफाई में क्या कहा?

CBSE New Rule: नकल रोकने के लिए बोर्ड का नया नियम, परीक्षा में शॉर्टकट लेना पड़ेगा भारी

क्या बीमार होने पर दोबारा दे सकते हैं प्रैक्टिकल एग्जाम? जानें क्या है CBSE की व्यवस्था

भोपाल के सीबीएसई स्कूलों में नई किताबों की मनमानी खत्म, पुरानी मान्य

Tags:
  • सीबीएसई
  • Big decision of CBSE
  • सीबीएसई की परीक्षा
  • 10th cbse exam
  • सीबीएसई एग्जाम
  • सीबीएसई 10वीं
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर