सीबीएसई छात्रों को फ्री में मिलेगी पायथन और कोडिंग की ट्रेनिंग

Aman Vaishnav | Jan 03, 2026, 11:03 IST
Share
cbse python coding bootcamp january february
cbse python coding bootcamp january february

सीबीएसई 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए विशेष बूटकैंप आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पढ़ रहे छात्रों के लिए है।

पूरी खबर को 5 पॉइंट में समझें...

  • सीबीएसई जनवरी और फरवरी में बूटकैंप आयोजित करेगा।
  • छात्रों को इस बूटकैंप में पायथन और कोडिंग की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलेगी।
  • इसमें 9वीं और 10वीं के एआई छात्र हिस्सा लें सकेंगे।
  • इंटेल कंपनी इस प्रशिक्षण में सहयोग कर रही है।
  • वर्चुअल मोड में यह ट्रेनिंग पूरी तरह फ्री है।
सीबीएसई बोर्ड जनवरी और फरवरी में कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए पायथन प्रोग्रामिंग (Python) और कोडिंग पर विशेष बूटकैंप आयोजित करने जा रहा है। इस बूटकैंप का लाभ विशेष रूप से वे छात्र उठा सकेंगे जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय की पढ़ाई कर रहे हैं

ये खबर भी पढ़िए...मोबाइल में बिना इंटरनेट दिखेगा कॉलर का नाम, TRAI की नई सेवा

मुख्य ट्रेनिंग सेशन (12 से 28 जनवरी)

इस पहले चरण में छात्रों को कोडिंग की बुनियादी और जरूरी बातें सिखाई जाएंगी। यह सेशन 12 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलेगा। इसमें लगभग 120 से 150 छात्रों के एक बैच को मौका दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...2026 में AI के बड़े बदलाव: हेल्थ और एजुकेशन में आएगी नई क्रांति!

मेंटरिंग सेशन (2 से 4 फरवरी)

ट्रेनिंग के बाद, छात्रों के सवालों के जवाब देने और उनके कॉन्सेप्ट्स को क्लियर करने के लिए मेंटरिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष सत्र 2 फरवरी से 4 फरवरी तक चलेगा। यहां छात्र एक्सपर्ट्स से सीधे बात कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Education Year ender 2025, साल की 5 बड़ी एजुकेशन कन्ट्रोवर्सीज

फ्री रजिस्ट्रेशन

पायथन प्रोग्रामिंग और कोडिंग के इस बूटकैंप के लिए छात्रों को एक भी पैसा नहीं देना होगा। यह ट्रेनिंग पूरी तरह से फ्री है।

ये खबर भी पढ़िए..CBSE 10वीं बोर्ड मैथ सैंपल पेपर से 80 नंबर लाने की तैयारी का ये है स्मार्ट प्लान

एआई और कोडिंग क्यों हैं जरूरी?

आजकल डेटा साइंस प्रोग्राम, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बोलबाला है। सीबीएसई ने कक्षा 6वीं से ही स्किल-बेस्ड सब्जेक्ट्स को करिकुलम में शामिल कर लिया है। कोडिंग सीखने से छात्रों को न केवल करियर में मदद मिलती है, बल्कि उनकी सोचने की शक्ति भी बढ़ती है।

Tags:
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • सीबीएसई बोर्ड
  • Python
  • डेटा साइंस प्रोग्राम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग