CUET PG-2024 का रिजल्ट जारी, 190 यूनिवर्सिटीज में ले सकेंगे एडमिशन
Rahul Garhwal | Apr 14, 2024, 17:24 IST
CUET PG 2024 result released
NTA ने CUET PG-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके स्कोर के जरिए स्टूडेंट्स 190 यूनिवर्सिटीज में से किसी में भी एडमिशन ले सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
CUET PG-2024 Result
NEW DELHI. NTA ( नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ) ने CUET PG-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस टेस्ट के स्कोर के जरिए स्टूडेंट्स 190 यूनिवर्सिटीज में से किसी में भी एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट
- ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाइए।
- CUET PG रिजल्ट 2024 की लिंक पर क्लिक करिए।
- एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन के साथ लॉगिन करिए।
- स्कोरकार्ड आपके सामने होगा।
सब्जेक्ट वाइज सबसे ज्यादा स्कोर
- COQP03 BEd - 187
- COQP11 जनरल (LLB) - 285
- COQP12 जनरल (MBA) - 295
- COQP17 मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म - 296
- HUQP08 जियोग्राफी - 247
- HUQP09 हिस्ट्री - 232
- UQP18 पॉलिटिकल साइंस - 270
- LAQP01 इंग्लिश - 225
- LAQP02 हिंदी - 271
- MTQP04 डेटा साइंस - 207
- SCQP07 बॉटनी - 207
- SCQP08 केमेस्ट्री - 257
- SCQP19 मैथमेटिक्स - 265
- SCQP24 फिजिक्स - 246
- SCQP28 जूलॉजी - 208
NTA ने आंसर की से हटाए थे 92 सवाल
NTA ने रिजल्ट जारी करने से पहले फाइनल आंसर की से 92 सवाल हटा दिए थे। इनमें से 2-2 सवाल इकोनॉमिक्स, फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स, संस्कृत, फ्रेंच, कॉमर्स, रूरल इकोनॉमिक्स, रविंद्र संगीत, बिजनेस फाइनेंस, मलयालम और पॉटरी के क्वेश्चन पेपर से हटाए गए थे।
ये खबर भी पढ़िए..
हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 102 पदों पर भर्ती की कल आखिरी तारीख
स्टूडेंट्स 190 यूनिवर्सिटीज में ले सकते हैं एडमिशन
इस बार CUET PG में 190 यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। एग्जाम के स्कोर के आधार पर 39 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, 39 स्टेट यूनिवर्सिटीज, 15 सरकारी इंस्टीट्यूशन और 97 प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकते हैं।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava