CUET UG 2025 की नई तारीखें घोषित, अब 8 मई नहीं इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

Kaushiki | May 07, 2025, 09:49 IST
Share
CUET UG EXAM 2025
CUET UG EXAM 2025

NTA ने CUET UG 2025 परीक्षा की नई तारीख घोषित की है, जो पहले 8 मई से शुरू होने वाली थी। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी और 13 लाख से अधिक कैंडिडेट शामिल होंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2025 परीक्षा के लिए नई तारीखों का ऐलान किया है। पहले यह परीक्षा 8 मई से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब NTA ने इसके शेड्यूल में बदलाव कर दिया है।

अब CUET UG 2025 परीक्षा 13 मई से शुरू होगी। परीक्षा के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सभी संबंधित छात्र इसकी जानकारी NTA की वेबसाइट से ले सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...CUET UG 2025: परीक्षा की तारीख नजदीक, ऐसे करें तैयारी और क्रैक होगी एग्जाम

नई परीक्षा तारीख

बता दें कि, परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड (Computer-Based Test) में होगा। पहले इस परीक्षा का आयोजन 8 मई से 1 जून तक विभिन्न केंद्रों पर किया जाना था, लेकिन अब यह परीक्षा 13 मई से शुरू होकर निर्धारित तारीखों तक चलेगी। परीक्षा की डेट शीट में जल्द ही सभी विषयों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। एनटीए ने छात्रों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने की जानकारी दी है, जो आज, 7 मई को उपलब्ध हो सकती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करें और सुनिश्चित करें कि उनके परीक्षा केंद्र के बारे में सभी जानकारी सही है।

क्यों स्थगित हो सकता है एग्जाम

रिपोर्ट के मुताबिक, NTA ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को पहले से घोषित शेड्यूल के मुताबिक CUET UG परीक्षा आयोजित करने में अपनी असमर्थता के बारे में सूचित किया है। इसके कारण NTA और UGC के बीच आज बैठक होने वाली है, जिसमें नए परीक्षा कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी।

बैठक के बाद नई परीक्षा तिथियों की औपचारिक घोषणा की उम्मीद जताई जा रही है। CUET की तैयारी में देरी का एक मुख्य कारण पिछले रविवार को आयोजित NEET-UG प्रवेश परीक्षा का आयोजन रहा है, जिसने NTA की प्राथमिकता को प्रभावित किया।

ये खबर भी पढ़ें...CUET-UG 2025: परीक्षा पैटर्न में बदलाव से सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन में बढ़ी मुश्किलें

CUET UG 2025 में कितने कैंडिडेट होंगे शामिल

इस बार CUET UG 2025 परीक्षा में लगभग 13 लाख से अधिक कैंडिडेट ने आवेदन किया है। ये छात्र देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों जैसे डीयू, जेएनयू, बीएचयू आदि में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेने के लिए परीक्षा में बैठेंगे।

परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, और उर्दू शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें...CUET B.Tech Admission: अब CUET स्कोर से B.Tech में भी होगा एडमिशन, जानें पूरी प्रक्रिया

CUET PG 2025 रिजल्ट घोषित

बता दें कि, NTA ने CUET PG 2025 का रिजल्ट 6 मई को NTA द्वारा घोषित कर दिया गया। अब छात्र NTA की वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को प्रोविजनल आंसर-की पर आधारित घोषित किया गया है। अंतिम आंसर की बाद में जारी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... CUET PG 2025 में गलत उत्तरों से बवाल, 1 लाख से ज्यादा बच्चों ने दर्ज कराई आपत्ति

CUET UG EXAM | CUET UG Date sheet | CUET UG Registration Date | Big decision of UGC | एजुकेशन न्यूज | सीयूईटी यूजी

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • NTA
  • UGC
  • Big decision of UGC
  • CUET UG Registration Date
  • CUET UG Date sheet
  • सीयूईटी यूजी
  • CUET UG EXAM
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच