CUET UG 2026: NTA का बड़ा यू-टर्न, अब नहीं बदलेगी परीक्षा की डेट और शिफ्ट

Anjali Dwivedi | May 07, 2026, 15:24 IST
Share
CUET UG 2026 NTA
CUET UG 2026 NTA

CUET UG परीक्षा 11 मई से है। एमटीए के नए नोटिस के अनुसार, अब छात्र केवल एग्जाम सिटी और स्टेट बदल सकेंगे। परीक्षा की डेट और शिफ्ट बदलने का विकल्प वापस ले लिया गया है। नए एडमिट कार्ड 8 या 9 मई को जारी होंगे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम CUET-UG 2026 को लेकर एक बड़ा फेरबदल किया है। री-अलॉकेशन विंडो के जरिए छात्रों को राहत देने के अपने ही फैसले को एजेंसी ने 24 घंटे के भीतर बदल दिया।

इस यू-टर्न के बाद अब उन लाखों छात्रों के बीच हलचल है, जो अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट बदलने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

NTA ने 24 घंटे में बदला फैसला

NTA ने 5 मई को एक फॉर्मूला लागू किया था, जिसमें कहा गया था कि छात्र पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अपना परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट बदल सकते हैं। लेकिन 6 मई को जारी नए नोटिस में एजेंसी ने साफ कर दिया है कि, उम्मीदवार अब केवल अपने राज्य और शहर में बदलाव के लिए ही आवेदन कर पाएंगे।

परीक्षा की तारीख और शिफ्ट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, वे पहले की तरह ही रहेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 7 मई (रात 11:50 बजे) तय की गई है।

क्यों मची थी अफरा-तफरी?

CUET-UG के लिए इस बार रिकॉर्ड 15.68 लाख यूनीक कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। समस्या तब शुरू हुई जब 29 अप्रैल को एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी हुई। दिल्ली और आसपास के छात्रों को आगरा और जयपुर जैसे दूर दराज के शहर आवंटित कर दिए गए। शिकायतों का अंबार लगने के बाद NTA ने सुधार की कवायद शुरू की।

आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 79% छात्रों को उनकी पहली पसंद का शहर मिल चुका है, जबकि 96.6% छात्रों को उनके द्वारा चुने गए चार विकल्पों में से ही सेंटर मिले हैं।

55 हजार छात्रों के पास अब भी मौका

NTA के मुताबिक, लगभग 3.4% छात्र ऐसे हैं जिन्हें भारी मांग और सेंटरों की कमी के कारण उनकी पसंद का शहर नहीं मिल सका। ये छात्र 7 मई तक पोर्टल पर जाकर बदलाव के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यदि वे इस समय सीमा के भीतर बदलाव नहीं करते हैं, तो उन्हें पुराने एडमिट कार्ड के आधार पर ही परीक्षा देनी होगी। रिवाइज्ड एडमिट कार्ड 8 या 9 मई को जारी किए जाएंगे।

CUET-UG में इस बार इतने छात्र होंगे शामिल

एजुकेशनल एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल परीक्षा (CUET UG EXAM) में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या काफी बढ़ेगी। आईपी यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन कुमार धमीजा के मुताबिक, पहले दूर सेंटर होने की वजह से कई छात्र परीक्षा छोड़ देते थे। लेकिन अब सेंटर पास होने से यह आंकड़ा 80% से बढ़कर 90% के पार जा सकता है। यह परीक्षा पूरे देश में 35 शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। इसमें 9 हजार 222 सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन के साथ यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।

11 मई से शुरू होगी परीक्षा

CUET-UG 2026 की परीक्षाएं 11 मई से 31 मई के बीच निर्धारित हैं। इस बार उम्मीदवारों ने औसतन 4.31 विषयों का चयन किया है, जिससे कुल 67.56 लाख से ज्यादा टेस्ट इंस्टेंस बने हैं।

हालांकि एनटीए ने परीक्षा के दिनों को 2-3 दिन आगे बढ़ाने का विकल्प खुला रखा है, लेकिन फिलहाल 31 मई तक के शेड्यूल के अनुसार ही काम किया जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें....

CUET UG 2026: परीक्षा की तारीख नजदीक, ऐसे करें तैयारी और क्रैक होगी एग्जाम

Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस

Career Option after 12th : इंजीनियरिंग या मेडिकल, कौन सा करियर आपके लिए है परफेक्ट?

Career After CTET: सरकारी स्कूल ही नहीं, एडु-टेक की दुनिया में भी है CTET की भारी डिमांड

Tags:
  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
  • NTA
  • एनटीए
  • CUET UG EXAM
  • एंट्रेंस एग्जाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा