क्या आपको भी है सिखाने और पढ़ाने का शौक, तो बना सकते हैं एजुकेशन फील्ड में गोल्डन करियर

Kaushiki | Updated:
Share
education field mein career
education field mein career

एजुकेशन और ट्रेनिंग सेक्टर में कई बेहतरीन करियर विकल्प हैं, जो आपको दूसरों को सिखाने और मार्गदर्शन करने का अवसर देते हैं। यदि आप शिक्षा में रुचि रखते हैं, तो यह फील्ड आपके लिए एक आदर्श करियर हो सकता है।

एजुकेशन और ट्रेनिंग के फील्ड में लगातार ग्रोथ होते दिख रहा है खासकर ऑनलाइन शिक्षा के बढ़ते चलन को देखते हुए। डिजिटल एजुकेशन, स्किल्स डेवलपमेंट और लाइफलॉन्ग एजुकेशन के अवसरों के कारण इस फील्ड में आने वाले इयर्स में अपार संभावनाएं हैं।

अब शिक्षा केवल इंजीनियरिंग या मेडिकल तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके अलावा भी एजुकेशन फील्ड में और भी बेहतरीन अवसर मौजूद हैं। इस फील्ड में जो लोग काम करते हैं वे छात्रों, एम्प्लाइज और अन्य व्यक्तियों को अलग-अलग तरह की एजुकेशन और ट्रेनिंग देते हैं।

तो ऐसे में अगर आप भी लोगों को सिखाने, मार्गदर्शन देने और उन्हें सही दिशा दिखाने में इंटरेस्ट रखते हैं, तो ये फील्ड आपके लिए आदर्श हो सकता है। आइए जानते हैं इस फील्ड की नौकरियों, उनकी जिम्मेदारियों और भविष्य में इसके पॉसिबिलिटीज के बारे में डिटेल।

ये खबर भी पढ़ें...सपनों को देनी है उड़ान तो ये Women Oriented Career ऑप्शन रहेंगे बेस्ट, ये रहीं डिटेल्स

📚👨‍🏫 शिक्षक (Teacher)

शिक्षक चिल्ड्रन, टीनएजर्स और एडल्ट्स को विभिन्न विषयों की शिक्षा देते हैं। ये स्कूलों, कॉलेजों या विश्वविद्यालयों में काम करते हैं। शिक्षक की जिम्मेदारी होती है सिलेबस तैयार करना, क्लासेज कंडक्ट करना, छात्रों की प्रोग्रेस की निगरानी करना और उन्हें बेहतर शिक्षा देना।

कौन कर सकते हैं:

  • यह नौकरी वे लोग करते हैं जिनके पास किसी विषय में विशेष ज्ञान और शिक्षा का अनुभव होता है।
  • शिक्षक बनने के लिए बीएड (B.Ed) या संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए।
सैलरी:

  • शुरुआत में, एक शिक्षक की सैलरी 20 हजार रुपए से 35 हजार रुपए प्रति माह हो सकती है।
  • हायर एजुकेशन इंस्टीटूशन्स में यह सैलरी बढ़कर 50 हजार रुपए से 70 हजार रुपए तक जा सकती है।
जरूरी स्किल:

  • गहरी समझ और ज्ञान
  • छात्रों के प्रति सहानुभूति
  • अच्छे कम्युनिकेशन स्किल्स
  • मेथॉडिकल तरीके से पढ़ाने की क्षमता

🏋️‍♂️🎓 प्रशिक्षक (Trainer)

ट्रेनर कर्मचारियों या व्यक्तियों को किसी विशेष स्किल्स जैसे तकनीकी, सॉफ्ट स्किल्स या इंडस्ट्री से संबंधित ज्ञान सिखाने का काम करते हैं। यह जॉब कंपनियों, संस्थानों और कोचिंग सेंटर में मिलती है।

कौन कर सकते हैं:

  • ट्रेनर बनने के लिए आपको उस क्षेत्र में अनुभव और ज्ञान होना चाहिए जिसमें आप ट्रेनिंग देना चाहते हैं।
  • जैसे सॉफ्ट स्किल ट्रेनर, कंप्यूटर ट्रेनर, आदि।
सैलरी:

  • शुरुआती सैलरी 25 हजार रुपए से 40 हजार रुपए प्रति माह तक हो सकती है।
  • यह सैलरी अनुभव और क्षेत्र के हिसाब से बढ़ सकती है।
जरूरी स्किल्स:

  • एक्सपेर्टीज और एक्सपीरियंस
  • संवाद करने की क्षमता
  • टाइम मैनेजमेंट स्किल्स
  • दूसरों को सिखाने की क्षमता

📈💡 शैक्षिक सलाहकार (Educational Consultant)

शैक्षिक सलाहकार स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षा संस्थानों को अपने करिकुलम, टीचिंग मेथड्स और इंस्टीटूशनल डेवलपमेंट के लिए सलाह देते हैं। यह लोग छात्रों के लिए भी शिक्षा की दिशा तय करने में मदद करते हैं।

कौन कर सकते हैं:

  • यह नौकरी शिक्षा में हाई एक्सपीरियंस रखने वाले व्यक्ति करते हैं, जिनके पास शिक्षा क्षेत्र में गहरी समझ होती है।
  • इसके लिए शिक्षा प्रबंधन में डिग्री या विशेषज्ञता जरूरी है।
सैलरी:

  • शैक्षिक सलाहकार की सैलरी 40 हजार रुपए से 70 हजार रुपए प्रति माह हो सकती है।
जरूरी स्किल्स:

  • शिक्षा नीति और प्रणाली की गहरी जानकारी
  • समस्याओं का समाधान करने की क्षमता
  • अच्छे नेटवर्किंग कौशल
  • प्रोफेशनल एक्सपीरियंस
ये खबर भी पढ़ें... अपॉर्चुनिटी से भरा है Banking Career, यहां से लें तैयारी की फुल गाइडेंस

🖥️📘 कोर्स डेवलपर (Course Developer)

कोर्स डेवलपर शिक्षा के लिए सिलेबस और मटेरियल तैयार करते हैं। यह काम ऑनलाइन कोर्स, स्कूल या कॉलेज के लिए करिकुलम डेवलप करने में किया जाता है।

कौन कर सकते हैं:

  • कोर्स डेवलपर वे लोग होते हैं जिनके पास सब्जेक्ट स्पेशलाइजेशन और करिकुलम डेवलपमेंट का अनुभव होता है।
सैलरी:

  • कोर्स डेवलपर की सैलरी 60 हजार रुपए से 80 हजार रुपए प्रति माह हो सकती है।
जरूरी स्किल्स:

  • अच्छे लिखने और एडिट करने की क्षमता
  • टीचिंग मटेरियल तैयार करने का अनुभव
  • विभिन्न विषयों पर शोध करने की क्षमता

🏫📊 शिक्षा प्रशासन (Education Administrator)

शिक्षा प्रशासन में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का मैनेजमेंट और ऑपरेशन्स करना शामिल होता है। इसमें शैक्षिक कार्यक्रमों की योजना बनाना, बजट तैयार करना और इंस्टिट्यूट पॉलिसीज तैयार करना शामिल है।

कौन कर सकते हैं:

  • यह नौकरी एजुकेशन मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री रखने वाले लोग करते हैं।
सैलरी:

  • शिक्षा प्रशासन की सैलरी 40 हजार रुपए से 70 हजार रुपए तक हो सकती है।
  • यह अनुभव के आधार पर बढ़ सकती है।
जरूरी स्किल्स:

  • लीडरशिप स्किल्स
  • मैनेजमेंट स्किल्स
  • ओर्गनइजेशनल कैपेसिटी
  • फाइनेंसियल प्लानिंग

🧠📚 शैक्षिक मनोवैज्ञानिक (Educational Psychologist)

शैक्षिक मनोवैज्ञानिक बच्चों और एडल्ट्स के मानसिक विकास, शिक्षा संबंधी समस्याओं और प्रैक्टिकल इश्यूज पर काम करते हैं। वे छात्रों की सीखने की प्रक्रिया को समझने और उन्हें बेहतर तरीके से सिखाने में मदद करते हैं।

कौन कर सकते हैं:

  • इस काम को मनोविज्ञान में डिग्री और शिक्षा क्षेत्र में अनुभव रखने वाले लोग करते हैं।
सैलरी:

  • शैक्षिक मनोवैज्ञानिक की सैलरी 55 हजार रुपए से 75 हजार रुपए प्रति माह हो सकती है।
जरूरी स्किल्स:

  • मानसिक और शैक्षिक समस्याओं का समाधान
  • एम्पथी और अंडरस्टैंडिंग
  • मजबूत एनालिटिकल और कम्युनिकेशन स्किल्स
ये खबर भी पढ़ें... क्या है Law Information Career? जानें इस फील्ड में करियर बनाने की पूरी डिटेल गाइडलाइन्स

🏅🎓 कोचिंग इंस्ट्रक्टर (Coaching Instructor)

कोचिंग इंस्ट्रक्टर छात्रों को विभिन्न परीक्षाओं के लिए कोचिंग देते हैं। यह जॉब मुख्य रूप से कोचिंग इंस्टीटूट्स या पर्सनल ट्रेनिंग सेंटर्स में होती है।

कौन कर सकते हैं:

  • यह लोग जिनके पास विशेष परीक्षा या कौशल में गहरी समझ होती है, कोचिंग इंस्ट्रक्टर बन सकते हैं।
सैलरी:

  • कोचिंग इंस्ट्रक्टर की सैलरी 25 हजार रुपए से 50 हजार रुपए प्रति माह हो सकती है।
जरूरी स्किल्स:

  • विषय पर गहरी पकड़
  • छात्रों को प्रेरित करने की क्षमता
  • प्लान्स बनाने और टाइम मैनेजमेंट स्किल्स

💻📘 ऑनलाइन ट्यूटर (Online Tutor)

ऑनलाइन ट्यूटर छात्रों को इंटरनेट के माध्यम से एजुकेशन प्रोवाइड करते हैं। वे विभिन्न विषयों में ऑनलाइन कक्षाएं लेते हैं और छात्रों की प्रोग्रेस पर ध्यान देते हैं।

कौन कर सकते हैं:

  • ऑनलाइन ट्यूटर बनने के लिए आपको उस विषय में गहरी समझ।
  • इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाने की क्षमता होनी चाहिए।
सैलरी:

  • ऑनलाइन ट्यूटर की सैलरी 15 हजार रुपए से 40 हजार रुपए प्रति माह हो सकती है।
  • यह सैलरी विद्यार्थियों की संख्या और विषय पर निर्भर करती है।
जरूरी स्किल्स:

  • गुड कम्युनिकेशन स्किल्स
  • टेक्निकल नॉलेज
  • सब्जेक्ट नॉलेज
एजुकेशन और ट्रेनिंग सेक्टर में करियर के बेहतरीन मौके हैं। यह सिर्फ एक प्रोफेशनल करियर नहीं, बल्कि दूसरों की मदद करने का एक तरीका है। तो यदि आप टीच, गाइड और शेयर योर नॉलेज करने में इंटरेस्ट रखते हैं, तो यह फील्ड आपके लिए आइडियल हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...Career in Sports : खेलकूद और गेम्स में है इंट्रेस्ट, तो स्पोर्ट्स में बना सकते हैं शानदार करियर

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

vocational trainers | AI-based Education | better education | digital | एजुकेशन न्यूज | career guidance

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • कोचिंग
  • education
  • Trainer
  • teacher
  • digital
  • Career
  • vocational trainers
  • better education
  • AI-based Education
  • career guidance
गरीबों का 4.42 करोड़ का राशन कहां गया? कटनी से भेजे 31 ट्रकों का चावल गायब, चार पर FIR

By Sumit Kumar

गरीबों का 4.42 करोड़ का राशन कहां गया? कटनी से भेजे 31 ट्रकों का चावल गायब, चार पर FIR
बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा

By Ratan Kumar Mishra

बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा
डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील

By Ratan Kumar Mishra

डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील
निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

By Sanjay Gupta

निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !

By Atul Dwivedi

अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !