कॉलेज स्टूडेंट्स को रिलायंस दे रहा फ्री म्यूचुअल फंड कोर्स करने का मौका, करें अप्लाई

रिलायंस का फ्री म्यूचुअल फंड कोर्स 2026 छात्रों को निवेश की बारीकियां सिखाएगा। सर्टिफिकेट के साथ फाइनेंशियल आजादी की ओर अपना पहला कदम बढ़ाएं।

author-image
Kaushiki
New Update
free-mutual-funds-course-reliance

क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर युथ प्रोफेशनल पैसा कमाने के बाद इन्वेस्टमेंट करना भूल जाते हैं। भारत में फाइनेंशियल अवेयरनेस बढ़ रही है, लेकिन छात्र अब भी थोड़े कन्फ्यूज रहते हैं।

इसी समस्या को सुलझाने के लिए रिलायंस ने अपना Free Mutual Funds Course 2026 लॉन्च किया है। आज के दौर में केवल डिग्री लेना काफी नहीं है। पैसा मैनेज करना भी एक लाइफ स्किल है। ये कोर्स खासतौर से उन बिगिनर्स के लिए है जो बिना पैसे खर्च किए निवेश सीखना चाहते हैं।

रिलायंस फ्री म्यूचुअल फंड कोर्स क्या है

ये एक ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम है। ये आपको म्यूचुअल फंड्स की पूरी जानकारी देता है। इसमें आपको इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजीज से लेकर टैक्स बचाने के तरीकों तक सब कुछ सिखाया जाएगा।

आप सीखेंगे कि कैसे अलग-अलग फंड्स को चुनना है और रिस्क को कैसे कम करना है। कोर्स के अंत तक, आप खुद के निवेश फैसले लेने के लिए पूरी तरह कॉन्फिडेंट हो जाएंगे। रिलायंस ने ये कदम भारत के युवाओं को फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट बनाने के लिए उठाया गया है।

क्या-क्या फायदे मिलेंगे

सोचिए, अगर आप 21 साल की उम्र से सिर्फ एक हजार रुपए की SIP शुरू करते हैं। कंपाउंडिंग की ताकत से आप रिटायरमेंट तक एक बड़ी वेल्थ खड़ी कर सकते हैं। ये कोर्स आपको बताता है कि बढ़ती महंगाई से लड़ने के लिए बैंक सेविंग्स काफी नहीं हैं।

आपको अपने पैसे को सही जगह लगाकर उसे बढ़ाना सीखना होगा। फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस का मतलब है कि आप भविष्य में पैसों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।

SIP क्या होता है

SIP का मतलब है Systematic Investment Plan। ये म्यूचुअल फंड में निवेश का एक स्मार्ट और आसान तरीका है। इसमें आपको एक साथ बड़ी रकम लगाने की जरूरत नहीं होती। बल्कि आप हर महीने पांच सौ या एक हजार रुपए जैसी छोटी राशि से शुरुआत कर सकते हैं। ये आपकी बचत की आदत डालता है। लंबे समय में कंपाउंड इंटरेस्ट की ताकत से एक बड़ा फंड बनाने में मदद करता है।

कोर्स में आप क्या-क्या सीखेंगे

इस कोर्स को 5 मॉड्यूल्स में बांटा गया है ताकि लर्निंग आसान रहे:

  • मॉड्यूल 1: म्यूचुअल फंड्स का परिचय और इसके बेसिक कॉन्सेप्ट्स।

  • मॉड्यूल 2: निवेश करने की प्रक्रिया और सही फंड का चुनाव।

  • मॉड्यूल 3: अलग-अलग कैटेगरीज जैसे इक्विटी, डेब्ट और हाइब्रिड फंड्स।

  • मॉड्यूल 4: इन्वेस्टमेंट प्लान बनाना और टैक्सेशन के नियमों को समझना।

  • मॉड्यूल 5: मार्केट के नए ट्रेंड्स और रेगुलेटरी नियमों की जानकारी।

कौन कर सकता है अप्लाई

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम (internship opportunities) की सबसे अच्छी बात यह है कि कोई भी इसमें हिस्सा ले सकता है। चाहे आप आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या इंजीनियरिंग के छात्र हों, आप अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप वर्किंग प्रोफेशनल हैं और निवेश की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए भी है। 

इसके लिए स्टॉक मार्केट की किसी पुरानी जानकारी या अनुभव की जरूरत बिल्कुल नहीं है। बस आपके पास सीखने का जज्बा और एक इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।

करियर में कैसे मिलेगा इस कोर्स का फायदा

ये सिर्फ निवेश (investment) सीखने के लिए नहीं है, बल्कि आपके करियर के लिए भी बढ़िया है। कोर्स पूरा करने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट मिलेगा जिसे आप LinkedIn पर शेयर कर सकते हैं। बैंकिंग, फाइनेंस और फिनटेक सेक्टर में नौकरी चाहने वालों के लिए यह एक एक्स्ट्रा बोनस है।

यह दिखाता है कि आप अपनी फील्ड के अलावा एक्स्ट्रा स्किल्स सीखने में भी रुचि रखते हैं। आईटी और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे हाई-ग्रोथ फील्ड्स के साथ फाइनेंशियल नॉलेज का मेल आपको एक स्मार्ट प्रोफेशनल बनाता है।

APPLY LINK

ये खबर भी पढ़ें...

क्या आप बनना चाहते हैं ग्लोबल लीडर, World Bank Internship में करें अप्लाई

PWC Internship 2026: फ्रेशर्स के लिए Big Four फर्म में एंट्री का सबसे बड़ा मौका, करें अप्लाई

साइंटिस्ट बनने का सपना होगा सच, DRDO Internship 2026 में करें अप्लाई

AICTE Internship से 10 हफ्ते में सीखें फ्री GenAI स्किल्स, करें अप्लाई

इंटर्नशिप इंटर्नशिप प्रोग्राम रिलायंस SIP MUTUAL FUNDS Internship 2026 internship internship opportunities
Advertisment