आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड
Dolly patil | Updated:
card
आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा अगस्त में होगी। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस ( Institute of Banking Personnel Selection ) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट ( मल्टीपर्पज ) प्रीलिम्स परीक्षा के लिए हाल ही में एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
जो भी उम्मीदवारों ने आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वह इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in से आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा अगस्त में होने वाली है ( IBPS RRB Clerk Exam 2024 )। आपको किस दिन परीक्षा देनी है, इसकी जानकारी एडमिट कार्ड से ही मिलेगी। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा में एडमिट कार्ड के बिना शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 45 मिनट का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा कुल 80 अंकों की होती है। इस पेपर में 80 सवाल पूछे जाएंगे। इन्हें 2 सेक्शन में बांटा जाएगा।
पहले सेक्शन में रीजनिंग के 40 अंकों के 40 सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे सेक्शन में न्यूमेरिकल एबिलिटी के 40 अंकों के 40 सवाल रहेंगे। आपको बता दें कि पहले सेक्शन के लिए कैंडिडेट को 25 मिनट और दूसरे सेक्शन के लिए 20 मिनट दिए जाएंगे।
जो भी उम्मीदवारों ने आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वह इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in से आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- अब आरआरबी क्लर्क (ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट) प्रीलिम्स एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स भरें।
- डिटेल सबमिट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
- आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड के साथ एक इंफॉर्मेशन बुक भी जारी की गई है। इसमें परीक्षा से संबंधित जरूरी गाइडलाइन शेयर की गई है।
कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न
पहले सेक्शन में रीजनिंग के 40 अंकों के 40 सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे सेक्शन में न्यूमेरिकल एबिलिटी के 40 अंकों के 40 सवाल रहेंगे। आपको बता दें कि पहले सेक्शन के लिए कैंडिडेट को 25 मिनट और दूसरे सेक्शन के लिए 20 मिनट दिए जाएंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
रायपुर के एप्पल स्टोर से चोरी के मोबाइल बांग्लादेश में होते एक्टिवेट, झुकी हेडलाइट से बनी आधे चांद की रोशनी ने खोला राज
By VINAY VERMA
इंदौर में उद्योगपति राजेश जैन के घर बड़ी चोरी, तिजोरी से एक किलो 340 ग्राम सोने-हीरे के जेवर गायब
By Sanjay Gupta
नक्सलियों ने डंप किया था करोड़ों का सोना : 3.84 किलो सोना और 24 लाख कैश बरामद, कीमत करीब 4.29 करोड़ रुपए
By VINAY VERMA
जबलपुर में अकाउंटेंट और उसके साथियों ने किया 8.68 करोड़ का GST घोटाला, फर्जी बिलिंग से हड़पी ITC
By Neel Tiwari
राजस्थान में मामा ससुर और दामाद आमने-सामने, उपप्रधान की कुर्सी के लिए होगा दिलचस्प मुकाबला
By Ashish Bhardwaj
93 लाख बैंक खाते से उड़ाए, पत्नी-ड्राइवर के खातों तक पहुंची रकम, छह साल बाद एसबीआई का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार
By Arun Tiwari
रायपुर में फैला ड्रग्स नेटवर्क: नाइजीरियाई समेत 3 को 20-20 साल की जेल, 6 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी
By VINAY VERMA