पत्रकारिता में है इंटरेस्ट तो आज से शुरू हो रहा IIMC PG Diploma 2025 के लिए आवेदन, जानें प्रोसेस

Kaushiki | May 28, 2025, 11:34 IST
Share
IIMC ADMISSION 2025
IIMC ADMISSION 2025

IIMC में पीजी डिप्लोमा के लिए 28 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 6 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन CUET PG के आधार पर होगा।

IIMC में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स में एडमिशन प्रोसेस 28 मई 2025 यानी आज से शुरू हो रही है। यह इंस्टिट्यूट छात्रों को मॉडर्न मीडिया और कम्युनिकेशन के लिए तैयार करता है, जिससे वे तेजी से विकसित हो रहे मीडिया फील्ड में सफल कर सकें।

इच्छुक उम्मीदवार 6 जून 2025 की आधी रात तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑफइसियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिससे देश के किसी भी कोने से छात्र आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... जल्द शुरू होगा IIMC में मास कम्युनिकेशन PhD कोर्स, एडमिशन प्रोसेस जल्द होगी जारी

कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं

आईआईएमसी कुल 5 पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम संचालित करता है:

  • इंग्लिश जर्नलिज्म
  • हिंदी जर्नलिज्म
  • एडवर्टाइजमेंट एंड पब्लिक रिलेशन
  • रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म
  • कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन एंड ब्रांड मैनेजमेंट
  • ये सभी कोर्स मॉडर्न मीडिया इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक डिजाइन किए गए हैं।

कौन छात्र कर सकते हैं आवेदन

किसी भी विषय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है।
कैंडिडेट की ऐज 1 अगस्त 2025 को 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
दाखिला कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) के स्कोर के आधार पर होगा।
जर्नलिज्म कोर्स के लिए CUET PG में मास कम्यूनिकेशन विषय में अच्छा स्कोर होना चाहिए।
कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन और ब्रांड मैनेजमेंट के लिए CUET PG में अर्थशास्त्र या कॉमर्स विषय आवश्यक है।
हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता, विज्ञापन और जनसंपर्क, रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता के लिए केवल जनसंचार और पत्रकारिता विषय के छात्र आवेदन कर सकते हैं।

फीस की जानकारी

  • चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार रुपए एडवांस ट्यूशन फीस जमा करनी होगी।
  • शेष फीस निर्धारित समय पर जमा करनी जरूरी है।
  • एमए कार्यक्रमों में कोई आयु सीमा नहीं है, जबकि डिप्लोमा प्रोग्राम्स में आयु सीमा के लिए रजिस्ट्रेशन से पहले निर्देशों को पढ़ना जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें...Career Tips: 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में भूलकर भी न करें ये गलती, अपनाएं ये टिप्स

जरूरी डाक्यूमेंट्स

  • डेट ऑफ बर्थ वेरिफिकेशन के लिए हाईस्कूल सर्टिफिकेट।
  • स्नातक की अंतिम मार्कशीट।
  • आरक्षित वर्ग के लिए जाति प्रमाण पत्र (या प्रवेश के समय अंडरटेकिंग)।
  • सारे रिलेवेंट डाक्यूमेंट्स जो प्रवेश के लिए जरूरी हों।
  • छात्र https://iimc.admissions.nic.in पर जाकर ई-काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... क्या आपको भी है क्रिएटिव करियर का शौक, तो Packaging Designing Career रहेगा बेस्ट

ई-काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन

  • सामान्य वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 15 सौ रुपए निर्धारित किया गया है।
  • ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीएच वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन एक हजार रुपए है।
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 जून 2025 है।
  • आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
  • ज्यादा जानकारियों के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे डेली आईआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट iimc.gov.in पर अपडेट चेक करते रहें।

IIMC में नए पीएचडी प्रोग्राम की शुरुआत

बता दें कि आईआईएमसी ने इस वर्ष से जर्नलिज्म में पीएचडी प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए जल्द ही अलग से प्रवेश कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

IIMC क्या है

आईआईएमसी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन) भारत का प्रमुख मास कम्यूनिकेशन संस्थान है, जो पत्रकारिता, सार्वजनिक संबंध, विज्ञापन और ब्रांड प्रबंधन जैसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करता है।

यह संस्थान छात्रों को आधुनिक मीडिया और संचार के लिए तैयार करता है, जिससे वे तेजी से विकसित हो रहे मीडिया उद्योग में सफल कर सकें। आईआईएमसी से पीजी डिप्लोमा करने से छात्र को करियर में मजबूती मिलती है और वे प्रतिष्ठित संगठनों में अच्छी नौकरियां पाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...Career Options After 12th: 12वीं के बाद क्या करें, कंफ्यूज हैं तो ये रहा गाइडेंस

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧
IIMC news | PG Diploma courses | admission date | admission in college | एजुकेशन न्यूज

Tags:
  • एजुकेशन न्यूज
  • admission
  • IIMC
  • PG Diploma courses
  • आईआईएमसी
  • IIMC news
  • admission date
  • admission in college
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा