क्या आपको भी करनी है Infosys Internship, तो यह है बेहतरीन मौका

Kaushiki | Published:
Share
infosis internship
infosis internship

Infosys एक प्रमुख भारतीय IT सेवा कंपनी है, जो दुनिया भर में सॉफ़्टवेयर विकास, कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग सर्विसेज प्रोवाइड करती है। इस प्रोग्राम को लगातार 5 सालों से सबसे अच्छे इंटर्नशिप प्रोग्राम के रूप में मान्यता प्राप्त है।

Infosys InStep Internship एक ग्लोबल इंटर्नशिप प्रोग्राम है, जो दुनियाभर के टॉप विश्वविद्यालयों के छात्रों को अत्त्रक्ट करता है। यह इंटर्नशिप छात्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, IoT और सस्टेनेबिलिटी जैसी इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज पर लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका देती है। इसके अलावा, इंटर्न को मेंटरशिप और नेटवर्किंग का भी मौके मिलता है, जिससे एक्चुअल वर्क एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

a39d5d38-7a5
a39d5d38-7a5


स्थान: भारत (बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई)
इंटर्नशिप का ड्यूरेशन: 8-12 सप्ताह (ग्रेजुएट के लिए) और 6 महीने से 1 वर्ष (पीएचडी छात्रों के लिए)
स्टाइपेंड: 25 हजार रुपए - 85 हजार रुपए हर महीने
आवेदन की अंतिम तिथि: जल्द आवेदन करें
Apply link
Official link

ये खबर भी पढ़ें... NIT Summer Internship: MBA वालों को NIT दे रही इंटर्नशिप का मौका, जल्द करें आवेदन

Infosys क्या है

Infosys एक प्रमुख भारतीय IT सेवा कंपनी है, जो दुनिया भर में सॉफ़्टवेयर विकास, कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग सर्विसेज प्रोवाइड करती है। 1981 में स्थापित, यह कंपनी टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में लीडिंग है। Infosys के पास दुनियाभर के ग्राहकों के लिए सॉफ्टवेयर सोलूशन्स, क्लाउड सर्विसेज, डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों का विकास और समर्थन करने की क्षमता है। इसके पास दुनियाभर में 100 से अधिक देशों में ग्राहक हैं और यह ग्लोबल टेक्नोलॉजी लीडर बन चुकी है। Infosys ने कई अवार्ड भी जीते हैं और इसे कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी में भी सराहा गया है।

क्यों चुने Infosys InStep इंटर्नशिप

  • ग्लोबल आइडेंटिटी: इस प्रोग्राम को लगातार 5 सालों से सबसे अच्छे इंटर्नशिप प्रोग्राम के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  • हैंड्स-ऑन अनुभव: इंटर्न्स को रियल वर्क प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलता है, जैसे कि AI, डेटा एनालिटिक्स, और साइबर सुरक्षा।
  • उद्योग के नेताओं से मेंटरशिप: इंटर्न्स को Infosys के एक्सपेरिएंस्ड प्रोफेशनल्स से गाइडेंस मिलता है, जो उनके टेक्निकल और लीडरशिप स्किल्स को बेहतर बनाते हैं।
  • कैरियर डेवलपमेंट: लगभग 70% इंटर्न्स को इंटर्नशिप के बाद फुल-टाइम नौकरी का प्रपोजल मिलता है।
ये खबर भी पढ़ें... Deloitte Internship 2025 : कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट्स के लिए बढ़िया इंटर्नशिप को मौका

इंटर्नशिप के लिए एलिजिबिलिटी

  • कौन आवेदन कर सकता है: ग्रेजुएट (तीसरे या चौथे वर्ष), स्नातकोत्तर और पीएचडी छात्र।
  • टर्म: ग्रेजुएट के लिए 8-12 सप्ताह और पीएचडी छात्रों के लिए 6 महीने से 1 वर्ष।
  • एसेंशियल एजुकेशनल क्वालिफिकेशन: अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड, विशेष GPA रिक्वायरमेंट्स डिफरेंट हो सकती हैं।

इंटर्नशिप के लाभ

  • स्टाइपेंड: 25 हजार रुपए से 85 हजार रुपए प्रति माह, जो एजुकेशनल लेवल पर निर्भर करता है।
  • नि:शुल्क आवास और यात्रा सहायता: इंटर्न्स को यात्रा और आवास के लिए असिस्टेंस प्रोवाइड की जाती है।
  • स्वास्थ्य बीमा: इंटर्न्स को स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाता है।
  • नेटवर्किंग अवसर: उद्योग के नेताओं के साथ कल्चरल एक्टिविटीज और नेटवर्किंग इवेंट्स।
बता दें कि, Infosys InStep को इसकी कम्प्रेहैन्सिव एप्रोच, लाइव प्रोजेक्ट्स और डाइवर्सिटी के कारण सबसे अच्छे इंटर्नशिप प्रोग्राम के रूप में रैंक किया गया है। यह प्रोग्राम 143 से अधिक यूनिवर्सिटीज के छात्रों को एक साथ लाता है और वेरियस बैकग्राउंडस से रिलेटेड टैलेंट्स को कलेक्ट करता है।

चयन प्रक्रिया

  • आवेदन स्क्रीनिंग: आवेदन छात्रों के अकादमिक प्रदर्शन और प्रोजेक्ट आवश्यकताओं के आधार पर देखे जाते हैं।
  • टेलीफोनिक साक्षात्कार: पहला दौर तकनीकी कौशल और समस्या समाधान पर आधारित होता है।
  • मैनेजेरियल साक्षात्कार: दूसरे दौर में सांस्कृतिक फिट, नेतृत्व क्षमता और संचार कौशल की जांच की जाती है।
ये खबर भी पढ़ें... RBI Summer Internship: भारत के सबसे बड़े बैंक में काम करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

कैसे करें आवेदन

  • इच्छुक उम्मीदवार Infosys InStep Internship 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन प्रक्रिया के लिए Infosys InStep पोर्टल पर जाएं और आवेदन फॉर्म भरें।
  • ज्यादा जानकारी के लिए Infosys के ऑफिसियल वेबसाइट infosys.com/instep.html पर जा सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...PM Internship Yojna : केंद्र सरकार के साथ काम करने का मौका, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

Infosys company | एजुकेशन न्यूज | इंटर्नशिप स्कीम | internship scheme | समर इंटर्नशिप | internship opportunity

Tags:
  • Infosys company
  • एजुकेशन न्यूज
  • internship
  • इंटर्नशिप
  • Infosys
  • इंटर्नशिप स्कीम
  • internship scheme
  • समर इंटर्नशिप
  • summer internship
  • internship opportunity
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर